Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अफसरों ने सीएम योगी को क्या बताए मुजफ्फरनगर में कोरोना के हालात, देखें वीडियो…

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। सीएम योगी जिले के किसी भी एक गांव में जाकर ग्रामीणों से कोरोना संक्रमण को लेकर बातचीत करेंगे। साथ ही ग्रामीणों से जानेंगे कि उनके क्षेत्र में अधिकारी किस तरह काम कर रहे हैं। सीएम दौरे को लेकर अधिकारियों में खलबली मची है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊंटवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उनकी अगवानी की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम ने जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर कोविड-19 के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। उधर, सीएम योगी के शहर में आने पर भोपा रोड और अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सीएम योगी जिले के  एक गांव में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद भी करेंगे। सीएम जिले में जिला चिकित्सालय के अलावा अन्य किसी निजी कोविड सेंटर का निरीक्षण भी कर सकते हैं। सीएम के निरीक्षण के लिए प्रशासन ने शासन को पांच गांव की सूची भेजी थी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − three =