वैश्विक

इंदौर: आईएसआई से संबंध रखने का संदेह, दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया

मध्यप्रदेश में इंदौर पुलिस ने जासूसी के संदेह में महू की सैनिक छावनी से दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप हैं कि ये दोनों बहनें दो पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में थी जिनके ऊपर आईएसआई से संबंध रखने का संदेह है। ख़ुफ़िया विभाग और पुलिस मिलकर इस मामले की जांच कर रही है और साथ ही दोनों पाकिस्तानी लोगों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनें महू के ही एक स्कूल में पढ़ाती थी।

पिछले दिनों पुलिस को यह सूचना मिली कि महू के मिलिट्री छावनी की गुप्त जानकारी अन्य देशों में भेजी जा रही है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही गोपनीय तरीके से छावनी के आसपास नजर रखना शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नजर बनाए रखने के दौरान देखा कि दो महिलाएं रोड पर चलते हुए पाकिस्तानी लोगों से बातें कर रही थी।

पुलिस ने दोनों महिलाओं की पहचान दो सगी बहनों के रूप में किया। दोनों सगी बहनों का नाम हिना और कौसर है. बाद में सेना के गोपनीय विभाग ने दोनों बहनों की फ्रीक्वेंसी पकड़ ली, तभी से पुलिस ने दोनों बहनों पर कड़ाई से नजर रखना शुरू कर दिया था।

गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में दोनों बहनों ने खुलासा किया है कि वे फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तान के युवकों के साथ जुड़ी हुई थीं। पाकिस्तानी युवकों के साथ वह फोन और मैसेंजर के जरिए वीडियो कॉल और बातचीत भी किया करती थी। हालांकि लड़कियों ने कहा कि युवकों ने दोनों लड़कियों को शादी का ऑफर देकर बातचीत शुरू की थी। शादी के बाद दोनों बहनें पाकिस्तान शिफ्ट होने वाली थीं।

वहीं पुलिस का आरोप है कि दोनों बहनें फर्जी आईडी के जरिए पिछले करीब एक साल से पाकिस्तान के युवकों संपर्क में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने दोनों लड़कियों के मोबाइल फोन और सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त कर लिया है।

इंदौर के इंस्पेक्टर जनरल, हरिनारायण मिश्रा ने बताया कि सेना का खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस मिलकर इस मामले की जांच कर रहा है। दोनों लड़कियों पर संदेह है कि सैनिक छावनी की गुप्त सूचना दूसरे देशों में भेज रही थी।

पुलिस के द्वारा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई दोनों बहनें महू के गवली पलासिया की रहने वाली है। इनके पिता चांद खान सेना में नौकरी किया करते थे और बाद में इंदौर में एसबीआई की एक शाखा में सुरक्षा कर्मी भी रहे। हालांकि उनकी मृत्यु हो चुकी है। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 6 =