निशुल्क राशन वितरण किया, राज्यमंत्री कपिलदेव ने लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कोरोना महामारी के मददेनजर निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत राशन की गुणवत्ता को परखा व वितरण का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशो के चलते प्रदेश मे कोरोना महामारी के मददेनजर प्रदेशभर मे निःशुल्क राशन वितरण की व्यवस्था कराई गई है। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त गांव बिलासपुर व अलमासपुर पहुंच कर योगी सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने महामारी के मददेनजर निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत राशन की गुणवत्ता को परखा एवं वितरण का निरीक्षण किया।
प्रदेश सरकार द्वारा अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं व चावल को प्रदेश की जनता के लिए सभी जलपदों को निर्गत किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम सदर दीपक कुमार, जिला पुर्ति अधिकारी वी.के.शुक्ला को निर्देशित किया गया कि कोई भी पात्र परिवार बिना राशन के न रह पाए।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने राशन वितरण सम्बन्धी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। उन्होने राशन डीलर को निर्देशित किया
खाद्य सामग्री वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिग,ग्राहको द्वारा मास्क का प्रयोग एवं साबुन से हाथ धोना तथा भीड ना एकत्रित होने देने के निर्देश दिए गए। ताकि लोग आराम से खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकें।

