चरथावल इलाके से सट्टा लगाते हुए दो आरोपी गिरफ्तार, वायरल हुई थी वीडियो
चरथावल। कोतवाल एमपी सिंह ने सन्डे-मंडे को सुपर सन्डे मंडे बनाते हुए कई बड़े चर्चित अपराधियों को जेल की हवा खिलाई है।चरथावल कोतवाल ने सोमवार को ४ अपराधियो को जेल भेज दिया है।
दरअसल एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में चलाए जा रहे अपराधी धरपकड़ व जीरो ड्रग्स अभियान अभियान के चरथावल कोतवाल व उनकी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
चरथावल पुलिस ने २ अपराधियो को डोडा पोस्त चूर्ण बेचते व सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को भी अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही एक सट्टेबाज को भी नगदी सहित गिरफ्तार किया है।

