मोरना में न्यू मैक्स नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर सही इलाज ना करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। मोरना में देर रात न्यू मैक्स नर्सिंग होम में डॉक्टरों द्वारा सही इलाज नहीं दिए जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अच्छे इलाज का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार मोरना ब्लॉक के छछरौली निवासी संसार चौहान पिछले 5 दिनों से न्यू मैक्स नर्सिंग होम में भर्ती है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अनके मरीज को सही इलाज नहीं दिया जा रहा है।
जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात हंगामा शुरु कर दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को अच्छे इलाज का आश्वासन दिया और मामले को शांत करवाया।
इस दौरान मुख्य रूप से जितेन्द्र कुमार, राजकुमार, गौरव राठी, लवी राठी, अरुण ठाकुर, अनुज कुमार, मोनू, नीरज ठाकुर, शिबू, शेरू आदि मौजूद रहे।

