उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के पास पहुंची छोटी बच्ची, भावुक हो गए योगी आदित्यनाथ

कोरोनावायरस की तीसरी लहर के अंदेशों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जिलों का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इस दौरान वह कोविड सेंटरों का निरीक्षण करने के साथ ही वहां भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं से भी परिचित हो रहे हैं।

साथ ही ग्रामीणों को भी कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें जांच व इलाज के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी भी दे रहे हैं। उनके दौरे के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पत्रकारों को संबोधित कर रहे होते हैं, तो उनके पास एक बच्ची पहुंच जाती है। बच्ची को देखकर सीएम योगी काफी भावुक हो जाते हैं।

वीडियो में देखा जा रहा है कि बच्ची को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसका नाम पूछते हैं। फिर कहते हैं कौन सी क्लॉस में पढ़ते हो बेटा, अभी तो स्कूल बंद चल रहा होगा, तो पढ़ाई घर से हो रही होगी। इस पर बच्ची हाथ में लिए उपहार को दादा शब्द से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की तरफ बढ़ा देती है।

सीएम योगी पूछते हैं यह क्या है बेटा, बच्ची कहती है गुलदस्ता है। गलदस्ता लेते हुए सीएम योगी अभिभावक की भूमिका में बच्ची को समझते हैं कि घर बाहर अभी मत निकलना। इस दौरान बच्ची के हाथ में एक कागज का टुकड़ा होता है, जिसे मुख्यमंत्री यह पूछते हुए अपने हाथ में ले लेते हैं कि यह क्या है, बेटा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + thirteen =