News
खबरें अब तक...

समाचार

हैबतपुर गांव में तालाब में डूबकर 6 वर्षीय मासूम की मौत, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप16 Min |
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। बच्चे के परिवार वालों ने पड़ोस के ही कुछ व्यक्तियों पर मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया है, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर गांव का हैं जहां तरुण पुत्र सोहनलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी। वहीं परिजनों ने मासूम बच्चे के शव को तालाब में फेंकने का गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगें उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

लगातार जारी है प्रसाद सेवा
मुजफ्फरगनर। प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा से मुजफ्फरनगर के उद्यमी एवं समाजसेवी, धर्म परायण सतीश गोयल (टिहरी स्टील परिवार) ने कोरोना संक्रमित परिवारों के लिए जो प्रसाद सेवा ११ अप्रैल २०२१ को शुरू की थी वह अब तक पूरी निष्ठा और नर सेवा- नारायण सेवा की भावना के साथ सुचारू रूप से चलती रही है अब जैसे जैसे प्रशासन ने जनसहयोग पाकर कोरोना संक्रमण पर रोकथाम पा ली है और केस भी बड़ी तेजी के साथ निरंतर कम होते जा रहे हैं ऐसे में कोरोना संक्रमित परिवारों की ओर से प्रसाद सेवा के लिए आग्रह भी बहुत कम हो गया है साथ ही मुजफ्फरनगर शहर में अन्य संस्थाओं की ओर से भी प्रसाद सेवा चलाई जा रही है जिसे दृष्टिगत रखते हुए टिहरी स्टील परिवार ने यह निर्णय लिया है कि जिस उद्देश्य के साथ उन्होंने प्रसाद सेवा शुरू की थी वह उद्देश्य अब पूर्ण हो गया है इसलिए २८ मई को वह प्रसाद सेवा को विराम दे रहे हैं सतीश गोयल का कहना है कि यदि किसी सज्जन को प्रसाद सेवा की इसके बाद भी आवश्यकता हो तो वह श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वहलना के व्हाट्सएप नंबर 7520153156 पर सूचित कर इस सेवा का लाभ उठा सकता है।

 

तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्त तहसीन उर्फ भोला पुत्र सूफी यासीन निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को ए0टू0जेड0 रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

अपनी सरकार में ही भाजपाईयों की हो रही है जमकर फजीहत, पुलिस ने भाजपा नेता को पीटा, कपड़े फाड़े15 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह आशा होती हैं कि उनकी पार्टी की सरकार आएगी तो उनकी भी कुछ सुनवाई होगी, लेकिन भाजपाईयों के साथ बिल्कुल उल्टा हो रहा है और अपनी पार्टी की सरकार में ही उनकी फजीहत हो रही है। आज भी एक भाजपा नेता की जिला अस्पताल में पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड डाले। इस मामले को लेकर भाजपाईयों ने शहर कोतवाली में धरना प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। एस एस पी ने चौकी प्रभारी जयप्रकाश भास्कर को लाइन हाजिर कर दिया और सिपाही राहुल त्यागी को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा हैं कि जिला चिकित्सालय में कुछ पुलिसकर्मियों ने भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन के साथ की अभद्रता कर कपड़े फाड दिये हैं।
इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली में दर्जनों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसको लेकर कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत ही धरने की सूचना मिलते ही सीओ मंडी हिमांशु गौरव भी नगर कोतवाली पहुंचे, भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जिला चिकित्सालय में अपने रिश्तेदार को देखने के लिए गए थे, कि अचानक ही उनके स्कूटर में पुलिस की जीप ने टक्कर मार दी, इस बात पर ही पुलिसकर्मियों द्वारा तुरंत ही उनके साथ मारपीट कर अभद्रता की गई और पुलिस द्वारा उन्हें अपनी जीप में भी बैठाने का प्रयास किया गया, जिस पर उनके कपड़े भी पुलिसकर्मियों द्वारा फाड दिए गए। अपना परिचय देने के बावजूद उनके साथ गाली गलौच की, जिसको लेकर वह नगर कोतवाली में धरने पर बैठ गए हैं। पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए, नहीं तो वह धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान बडी संख्या में भाजपा नेता भी थाने में पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए एस एस पी अभिषेक यादव ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सुनील दर्शन के साथ दुर्व्यवहार करने के कारण आरक्षी राहुल त्यागी को निलंबित व उपनिरीक्षक जयप्रकाश भास्कर को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है तथा इनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

मुजफ्फरनगर में तमंचे से आतंकित करते हुए युवती से गैंगरेप, तहरीर दी, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
खतौली। थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले तीन युवकों पर रात के अंधेरे में अपनी पुत्री का तमंचों से आतंकित कर अपहरण कर इसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाने में दी तहरीर में ग्रामीण ने बताया दरवाजे पर दस्तक होने पर उसकी पुत्री ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही घर मे घुसे तीन युवक तमंचे से आतंकित कर उसकी पुत्री का अपहरण करके ले गये। एक घण्टा बाद बदहवास हालत में घर वापस लौटी पुत्री ने गांव के ही रहने वाले तीन युवकों पर एक बन्द पड़े मकान में ले जाकर बारी बारी गैंगरेप करने के अलावा मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने की जानकारी दी। पीड़िता के पिता द्वारा रात में ही सूचना देने पर हरकत में आयी कोतवाली पुलिस तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार करके थाने ले आयी। अपहरण व गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया।

 

राज्यमंत्री ने वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारम्भ किया
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कचहरी परिसर मे अधिवक्ताओं के लिए लगाए गए वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारम्भ किया। इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष,जिला बार संघ महासचिव, सिविल बार संघ अध्यक्ष एवं सिविल बार संघ महासचिव सहित कई पदाधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आदेश पर आज कचहरी परिसर मे लगाए गए वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। कोविड वैक्सीनेशन कैम्प मे 45 वर्श से अधिक आय के अधिवक्ता बंधुओ को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए टीका लगाय गया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रयास की सराहना की। इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम, जिला बार संघ महासचिव अरूण शर्मा, सिविल बार संघ अध्यक्ष सुगन्ध जैन, सिविल बार संघ महासचिव बिजेन्द्र मलिक,वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद त्यागी,विकास वर्मा, राजीव गोस्वामी,आशुतोष राठौर,जिला बार संघ के पूर्व महासचिव प्रदीप मलिक आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

अधिवक्ता के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठतम अधिवक्ता महक सिंह मलिक का देहांत हो गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना की कि पूण्य आत्मा को श्री चरणों मे स्थान दे।
शाहपुर। प्रसिद्ध जूस विक्रेता फिरदोस सिद्दीकी सीमा जूस वालो का निधन हो गया। बताया जाता है कि वे 40 दिन से मेरठ के अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।

 

पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त व0उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त शहनवाज पुत्र जाहिद निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त आजाद पुत्र अबरार निवासी कुगॅर पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अमर सिंह होटल सूजडू के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वॉछित अभियुक्त वकील खान पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम दोयनी थाना मगंलौर जनपद हरिद्वार को मखियाली चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय राणा द्वारा वॉछित अभियुक्त समीर पुत्र शमीम निवासी कस्बा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

भगवान बुद्ध की जयंती मनाई
मीरापुर। क्षेत्र के ग्राम टिकौला में बुध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। कोरोना महामारी से बचाव एवं विश्व शांति की कामना को लेकर ग्राम टिकौला के मंदिर में सुबह हवन-पूजा की गई। गांव टिकौला के पूर्व प्रधान नाहर सिंह ने बताया कि पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध से प्रार्थना की गई कि कोरोना जैसी घातक महामारी का जल्द अंत हो और पूरे विश्व में शांति एवं भाईचारा बना रहे। महाराज सुरेंद्र गिरि, रणजीत, नरेंद्र, जितेंद्र, विपिन चौधरी, डॉ प्रवेंद्र, कमला, सतवीरी और कृष्ण आदि का सहयोग रहा। गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुध पूर्णिमा पर बाबा गुरु गोरखनाथ के प्रकटोत्सव पर हवन-यज्ञ किया गया। भारतीय उपाध्याय समाज के जिला महामंत्री बिजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि गुरु गोरखनाथ या गोरक्षनाथ महाराज प्रथम शताब्दी के पूर्व नाथ योगी थे, जिन्होंने पूरे भारत का भ्रमण कर कई ग्रंथों की रचना की। हवन-यज्ञ में संतोष उपाध्याय, पूजा, सीमा रानी, स्वीटी उपाध्याय, सौरभ, सुरेश, चौधरी ईशम सिह, हरपाल सिंह, राजेंद्र चौधरी, बेगराज सिंह, ठाकुर अमन सिंह और सतपाल धीमान आदि मौजूद रहे।

समाचार

समाजसेवियों के बीच पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, की प्रशंसा1 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना जैन तीर्थ क्षेत्र पर कपिल देव अग्रवाल, कौशल विकास राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनमंच के संयोजक निशांक जैन के नेतृत्व में प्रमोद मित्तल, नीरज गुप्ता, अनुराधा वर्मा, शशि शर्मा, कुलदीप गुप्ता, नईम चांद, अनमोल जैन, रत्नेश जैन पधारे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स), महामंत्री, राजकुमार जैन (नावला वाले), उपाध्यक्ष पंकज जैन (गांधी टैंट हाउस), शशांक जैन, संजय जैन राजीव जैन, (नावला वाले)रोहित जैन अप्पू, ग्राम प्रधान वहलना चौधरी गुलाब सिंह एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ साथ अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। तदुपरांत मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा क्षेत्र पर चल रही कम्युनिटी किचन का अवलोकन किया तथा भोजन की गुणवत्ता परखी। कोविड-१९ से ग्रस्त रोगियों की इस भोजन व्यवस्था को देखकर मंत्री जी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं प्रबंध समिति द्वारा किए जा रहे इस पावन पुनीत कार्य की सराहना की। राजकुमार जैन महामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-१९ जैसी राष्ट्रीय आपदा के समय पूरे समाज का यह दायित्व है कि जिस से जो बन पड़े अपनी ओर से एक दूसरे की मदद करें। कोविड-१९ को दृष्टिगत रखते हुए श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मुजफ्फरनगर ने ऐसे मुजफ्फरनगरवासियों के लिए पहल की है जो कोविड-१९ से संक्रमित हैं और डॉक्टर की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं एवं उनके यहां भोजन पकाने की व्यवस्था नहीं है प्रबंध समिति प्रतिदिन शुद्ध सात्विक भोजन घर-घर पहुंचा रही है। भोजन प्राप्त करने हेतु अपनी आरटीपीसीआर या एंटीजन रिपोर्ट, घर के सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर, व घर का पता, मोबाइल नंबर 7520153156 पर व्हाट्सएप पर भेजना होगा। यह भोजन व्यव्स्था नियमित रूप से चलाई जा रही है प्रतिदिन सुबह शाम का भोजन पात्र व्यक्तियों के घर-घर पहुंचाया जा रहा है ।

 

रालोद की सदस्यता ग्रहण की2 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यालय पर अनेक युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर अनेक युवाओं ने हाल ही मे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयन्त चौधरी की नीतियो से प्रभावित होकर विभिन्न दलो को छोडकर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी की मौजूदगी मे राजा देशवाल, इन्द्रपाल कश्यप, सुभाष कश्यप, कमल शर्मा, जगमेर सिह, आशीष कुमार, सुखलाल सिह, अंकुर, विशाल कुमार, शशी मोहन, सागर,राजकुमार पाल,डा.सोहल लाल आदि अनेक कार्यकर्ता भाजपा व बसपा छोडकर रालोद मे शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अजित राठी द्वारा सभी का स्वागत किया गया।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

 

उपजिलाधिकारी ने वेक्सिनेशन सेंटरो का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। उपजिलाधिकारी जानसठ जैनेन्द्र कुमार ने कई वेक्सिनेशन सेंटरो का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान दिये आवश्यक दिशा निर्देश लगातार उपजिलाधिकारी जानसठ क्षेत्र मे भृमण कर रहे चाहे वैक्सीन सेन्टर व कोटेदार की दुकान का निरीक्षण किया। इसके अलावा जानसठ, मीरापुर, रामराज, सलारपुर, तालड़ा, ब्लॉक मोरना, मोरना, शुक्रताल, युसुफपुर, छछरौली, भोकरेड्डी इन जगहों पर वैक्सीनेशन हो रहा है

 

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, बिजली का बिल माफ करने की मांग5 1 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री अशोक बाठला के नेतृत्व कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारी नेताओं ने व्यापारियो की समस्याओं के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री अशोक बाठला के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे व्यापारियो ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमें कोरोनाकाल मे व्यापारियों की समस्याओं के निदानकी मांग की गई। ज्ञापन मे अवगत कराया कि जैसा की विदित है कि कोरोना काल मे लगभग एक वर्ष से व्यापारी आर्थिक रूप से बहुत परेशान है। शासन की और से व्यापारी समाज आपसे कुछ मांगे रखना चाहता है। उम्मीद है कि सरकार व्यापारियो की समस्याओं पर अपना ध्यान केन्द्रीत करेगी। दुकानो व शोरूम मे 2 किलोवाट,5 किलोवाट व 10 किलोवाट तक के दुकानदारो व व्यापारियों पर बिजली की न्यूनतम फिक्स चार्ज से 6 माह की पूर्ण छूट देने व बंद अवधि पर बिजली बिल माफ किए जाए। व्यापारियों पर जो कॉमर्शियल लोन पर 6 माह किश्त आगे बढाने व बैंक का 6 माह का ब्याज मुक्त किया जाए। कोरोना से किसी भी व्यापारी की मृत्यु होने पर जी.एस.टी.पंजीकृत व्यापारियो को 5 लाख रूपये सहयोग किया जाए। व्यापारी व उनके परिवार को कोरोना टिका प्राथमिकता के आधार पर लगवाया जाए। व्यापारी समूह योजना आरम्भ कर 3000रूपये प्रतिमाह व्यापारी को सहायता राशि दी जाये। प्रदेश के व्यापारी वर्ग के लिए विशेष सुविधा सहित राहत पैकेज की घोषणा की जाए। बाजार खुलने पर व्यापारी को क्रम अनुसार दुकान खोलने के लिए अधिक समय दिया जाए। ज्ञापन मे कहा गया कि देश व प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को व्यापारी समाज ही मजबूत करता है। किन्तु एक वर्ष से व्यापारी दयनीय स्थिती में है। कारोबार बंद होने से आर्थिक स्थिती से परेशान व्यापारी आर्थिक, बिजली बिल, बैंक ब्याज आदि व्यापारी अपनी जेब से दे रहा है। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री दीपक वर्मा, वरिष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री अशोक बाठला, युवा जिलाध्यक्ष गुरमीत सिडाना, नगर अध्यक्ष प्रमोद टांक, नगर महामंत्री सतनाम सिह हंसपाल, डा.धर्मेन्द्र सिह, सि(ार्थ बाठला,युवा जिला महामंत्री प्रशांत जैन, संदीप मित्तल, नरेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

 

मुजफ्फरनगर में रोहाना और छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना प्रदर्शन जारी6 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी धीरज लाटियान ने घोषणा की कि टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली बॉर्डर पर तीन कृषि कानून को लेकर धरना जारी है तब तक टोल पर धरना चलता रहेगा। जनहित में है शांतिपूर्ण तरीके से सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से धरने को चलाते रहें। जब तक हाईकमान का आदेश नहीं होता तब तक कोई अगला कदम नहीं उठाया जाएगा। खाने पीने की व्यवस्था धरना स्थल पर ही सुचारू रखें। मुख्य रूप से सतीश भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, चेयरमैन दानिश, प्रधान पाव टी, जिला सचिव विवेक लाटियान, विकास लाटियान, राजू पीनना, हेमंत त्यागी, दुष्यंत त्यागी, ऋषिपाल कचोली, सुनील ठाकुर, विशाल त्यागी, ऋषभ त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

पुलिस ने दो वाहन चोर दबौचे7 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०२ वाहन चोर अभियुक्तों को अलमासपुर चौक के पास से गिरफ्तार कर थाना नई मण्डी पर पंजीकृत वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शादाब पुत्र आकिल निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, साजिद पुत्र राशिद निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से 2 सेन्ट्रो कार, 1होण्डा स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल, 1 हीरो होण्डा करिज्मा मोटरसाईकिल, 1 हीरो होण्डा प्रो मोटरसाईकिल, 1 एक्टिवा स्कूटी बरामद की। बरामद सभी वाहन अभियुक्तों द्वारा चोरी किये हुए है, अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

समाचार

कोरोना का टीका लगवाया
मुजफ्फरनगर। प्राणी मात्र की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। सेवा मे ही सुख है। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत हम सभी को मानवता के नाते एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। तथा कोविड गाइड लाइन्स का अनुपालन बेहद जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग,सैनेटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिग आदि का विशेष ख्याल रखना होगा तभी घर पर रहते हुए कोरोना को हराया जा सकेगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई मन्डी के वकील रोड स्थित मेहता क्लब मे फ्री कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुकला ने उक्त उदगार व्यक्त किए। मेहता क्लब मे आयोजित वैक्सीनेशन कैम्प मे क्षेत्र के अनेक लोगो ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान अतिथियो के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता राहुल गोयल, विजय वर्मा, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, पूर्व सभासद एवं सपा नेता दीपक गोयल,सभासद विपुल भटनागर, सभासद विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

ग्रामीणों ने लगवायी कोरोना वैक्सीन
मुजफ्फरनगर। बुढाना थाना क्षेत्र के गांव परसौली,बड़ौदा गांव कुरथल गांव इटावा गांव चांदपुर गांव व कस्बा बुढ़ाना में कोरोना को मात देने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत कैंप लगाए गए हैं जहां एसडीएम बुढ़ाना अजय अम्बष्ट ने वेक्सिनेशन कैम्पो का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए वहीं वैक्सीनेशन कैंप लगने से ग्रामीणों में वैक्सीनेशन कराने को जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

 

कचहरी परिसर में चैकिंग अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस बल,डॉग स्क्वायड व एलआईयू टीम द्वारा जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चकिंग अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर लाल की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई11 1 Min |
भोपा (मुज़फ्फरनगर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर लाल की ३४ वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पत्रकारों को कोरोना से बचाव के लिये उचित सलाह देते हुए इम्युनिटी किट वितरण की गई।
कार्यक्रम का सुभारंभ सर्व प्रथम स्व.बाबू बालेश्वर लाल के चित्र सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की गयी । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव पहला लक्ष्य है सावधान व सतर्कता के साथ अपने दायित्वों को अंजाम दें समय पर कोरोना की वेक्सीन लगवायें पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिये एकजुट रहें आदर्श पत्रकारिता समाज के लिये प्रेरक रही हैं । मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित राठी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव ज़रूरी है सरकार द्वारा सभी सम्भव प्रयास जारी हैं सकारात्मक पत्रकारिता समाज को दिशा प्रदान करती है। कार्यक्रम में पत्रकार प्रेम सागर ,गय्यूर मलिक,शाइम हसन ने कहा कि पत्रकार एकजुटता के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़े तथा चुनोतियाँ का डटकर सामना करें। कार्यक्रम में पत्रकार संजय राठी, विकास कर्णवाल,रजनीश शर्मा,शहज़ाद साबरी,नूर मोहम्मद,नरेन्द्र बालियान, अमजद काजी, वेदपाल कपासिया, कमल वालिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार काज़ी अमजद अली ने किया।

 

भोजन के पैकेट वितरित किये
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था पहल एक नई दिशा समिति ने लॉकडाउन में निर्धनों के उत्थान के लिए उत्तराखंड में 300 भोजन के पैकेट भेजे। संस्था के मंत्री विवेक बंसल एवं अध्यक्ष चारू बंसल ने बताया कि हमारी संस्था ने गत वर्ष भी उत्तराखंड में भोजन, सैनैटाइज व मास्क का वितरण किया था। इस बार भी एक मीटिंग में प्रस्ताव पास हुआ कि उत्तराखंड के श्रीनगर में निर्धनों के भोजन के पैकेट वितरित किये जाये। उत्तराखंड के मंत्री डा.. धनसिंह रावत की प्रेरणा से बुधवार को राशन के 365 कट्टे श्रीनगर के लिए रवाना किये। रवाना करने के दौरान लोकेश भारद्वाज, सौरभ मित्तल, आयुष एवं सुनील बंसल आदि मौजूद रहे। मंत्री विवेक बंसल ने बताया कि अगले सप्ताह भी उत्तराखंड के पुरोला विधानसभा क्षेत्र सूखे राशन के पैकेट वितरित कराये जायेंगे।

 

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

विधायक ने वैक्सीनेशन कैम्पो का निरीक्षण किया14 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरला, ग्राम रामपुर, ग्राम रोहाना कला में पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने वैक्सीनेशन कैम्पो का निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को वैक्सीनेशन करा रही क्षेत्रीय जनता का ध्यान रखने ओर चिकित्सा सुविधा देने के लिए निर्देशित किया। वैक्सीनेशन कैंप के निरीक्षण में पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊँटवाल, अपरजिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, सदर ब्लॉक नेहा शर्मा मौजूद रहे जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की और उनका स्वास्थ्य के हाल-चाल भी जाना।

 

 

डीएम व सीएमओ का श्री गुरु सिंह सभा गांधी कालोनी में किया अभिनंदन16 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर की तरफ से एक कैंप गांधी कॉलोनी गुरुद्वारे में लगाया गया, जिसमें कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की 300 डोज लगाई गई व आए हुए सभी सज्जनों का गुरुद्वारा साहिब की तरफ से जलपान व चाय की व्यवस्था की गई । कैंप की जांच के लिए पधारने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमओ का गुरुद्वारा साहिब में स्वागत व सम्मान श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों द्वारा किया गया। इतनी अच्छी व्यवस्था देख कर सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुद्वारा साहिब की प्रशंसा की। सेवा करने में मुख्य रूप से सरदार गुरचरण सिंह बराड़ प्रधान श्री गुरु सिंह सभा, सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल सेक्रेटरी श्री गुरु सिंह सभा, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार इकबाल सिंह नारंग, सरदार रविंदर सिंह गंभीर कुलबीर सिंह ग्रोवर, कप्तान सिंह नागपाल, जगप्रीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह गोराया, सरदार गुरविंदर सिंह भोपे वाले, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार अभिनंदन सिंह बराड़ का सहयोग रहा।

 

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

मौलाना महमूद मदनी को जमीयत का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना जमीयत और समाज के पक्ष में अच्छा फैसलाः फुरकान
मौलाना महमूद को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनना अच्छा निर्णयः मूसा कासमी17 Min |
चरथावल/मुजफ्फरनगर। अमीर-उल-हिंद और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष हजरत मौलाना कारी सैयद मुहम्मद उस्मान साहिब मंसूर पुरी के निधन के बाद, जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्य समिति ने सर्वसम्मति से मौलाना सैयद महमूद असद मदनी को जमीयत उलेमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप में चुना निर्णय लिया,
सेंट्रल काउंसिल ऑफ एक्शन के फैसले पर टिप्पणी करते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पुराने लीडर हाफिज मुहम्मद फुरकान असअदी ने इसे जमीयत और समाज के पक्ष में एक अच्छा फैसला करार दिया, और सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना की कि इसे देश और समाज के पक्ष में और अधिक उपयोगी बनाएं। जमीयत उलेमा मुजफ्फरनगर के सचिव मौलाना मुहम्मद मूसा कासमी ने कहा कि हजरत अमीर-उल-हिंद कारी सैयद मुहम्मद उस्मान साहिब मंसूर पुरी के निधन से पूरे देश के मुसलमानों, खासकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद को बहुत नुकसान हुआ है। विशेषकर दारुल उलूम देवबंद को बड़ा झटका लगा है,जमीयत कार्यसमिति ने एक शानदार और दूरदर्शी निर्णय लेकर जमीयत के नेता मौलाना सैयद महमूद असद मदनी को भारत के ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनकर अच्छा निर्णय लिया है।निश्चित रूप से हजरत मौलाना महमूद मदनी की राष्ट्रीय और सामाजिक सेवाओं और जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान देश भर में दी गई सेवाओं और संगठन को को अपना ओढ़ना बिछोना बनाकर जमीयत की सेवा करने वाला कोई बेहतर व्यक्ति नहीं है। उनकी सेवाएं इतिहास के सुनहरे अध्यायों में दर्ज हो गया है, हजरत मौलाना सैयद महमूद मदनी साहब और मौलाना हकीमुद्दीन कासमी को बधाई और शुभकामनाएं। जमीयत उलेमा-ए-यूपी के उपाध्यक्ष मौलाना जमाल-उद-दीन कासमी ने कहा कि जमीयत-ए-उलेमा एक ऐतिहासिक संगठन है, जिसका नेतृत्व हमेशा अहले-अल्लाह ने किया है।इसके अलावा, मौलाना मुहम्मद जाकिर शाही इमाम, जमाल-उर-रहमान एडवोकेट, मौलाना मुहम्मद एहसान-उल-हक कासमी, कारी शोएब आलम, हाजी अजमल-उर-रहमान, हाजी आसिफ राही, मुफ्ती हुसैन अहमद, कारी शाह नवाज आलम और अन्य विद्वानों और बुद्धिजीवियों ने इस कदम पर खुशी जाहिर की और क्या बधाई।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 5 =