News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

25, 26 व 27 को होगी होमगार्डस भर्ती परीक्षा
नकलविहिन परीक्षा कराने को लेकर ली मीटिंगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आगामी होमगार्डस भर्ती परीक्षा-2026 को नकलविहीन, शुचितापूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिये वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस आब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों आदि के साथ जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी का आयोजन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी होमगार्डस भर्ती परीक्षा-2026 जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 25/26/27.04.2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकसंजय कुमार वर्मा द्वारा जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी(वित्त) श्री गजेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे, पुलिस आब्जर्वर श्री कृष्णगोपाल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, डीआईओएस, बीएसए, सभी पुलिस केन्द्र प्रभारी व परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धक व परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  गोष्ठी के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने, पेयजल आदि की उचित व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाडा/नकल पर पूर्णतः रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कडे प्रबंध करने, कही भी फर्जीवाडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करने, सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाने, जनपद में यातायात व्यवस्था बनाये रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रुम में ही रखें तथा स्ट्रांग रुम में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो एवं सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह से कार्यशील रहें जिससे प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रहे।

 

 

 

पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना रतनपुरी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।  गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उ0नि0 श्री शैलेन्द्र चैधरी से छीनी गयी 01 सरकारी पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।  उल्लेखनीय है कि थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59 /2026 धारा 109(1),351(3),352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मन्जीत उर्फ काला उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियुक्त द्वारा पुलिस को बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था तभी अभियुक्त द्वारा बहाना बनाया कि उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तथा अभी शौचालय जाना है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की स्थिती देखकर उसे गाडी से नीचे उतारा गया, अचानक से अभियुक्त द्वारा उ0नि0 श्री शैलेन्द्र को थक्का देते हुए उनकी पिस्टल छीन ली तथा अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागकर गेंहू के खेत में छिप गया। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा जनपद की एसओजी टीम भी मौके पर आ गयी। दोनो टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाश को आत्मसर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में मंडावली बागर के पास से गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश के कब्जे से छीनी गयी 01 पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 राकेश कुमार थाना रतनपुरी, उ.नि. मोहित सिंह, अजय गौर, मोहित चैधरी, भाूपन्द्र सिंह  एसओजी टीम, उ0नि0 शैलेन्द्र चैधरी, अजय सोलंकी थाना रतनपुरी, है. का. नितिन,  है. का. पिन्टू, है. का. जितेन्द्र, गुरूनाम, आरक्षी रवि, ललित कुमार एसओजी टीम, आरक्षी नरेश, प्रमोद, चालक सचिन कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे।

 

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गोष्ठीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित, सुरक्षा व साइबर अपराध पर जागरूक कर दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस जनपद में व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा समय-समय पर व्यापारियों व ट्रान्सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठियां आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ व नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सीएफओ श्री अनुराग कुमार, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी/उपनिरीक्षकगण, पीडब्ल्यूडी विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, यातायात प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा व्यापारियों से सुझाव एवं प्रतिपुष्टि प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा के समस्त पहलुओं की समीक्षा कर त्वरित एवं विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। महोदया ने कहा कि पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है, किन्तु व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। सभी व्यापारी बंधुओं को अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, कैमरों की दिशा सही रखने, मुख्य मार्गों पर आपसी समन्वय से अतिरिक्त सीसीटीवी लगाने, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रखने, मार्केट में सामूहिक रूप से सुरक्षा गार्ड/चैकीदार की व्यवस्था करने, नगदी के परिवहन से पूर्व स्थानीय पुलिस को सूचित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से खतरे की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।  साथ ही उपस्थित व्यापारियों को साइबर फ्रॉड/ऑनलाइन ठगी के प्रचलित तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के संबंध में अवगत कराया गया।

 

आईआईटी रुड़की वर्चुअल लैब्स समर इंटर्नशिप में चयन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जानसठ रोड स्थित एस0 डी0 कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी के लिए एक बार फिर गर्व का अवसर सामने आया है। संस्थान के छात्रों अखिल, अभिषेक कुमार, निखिल तोमर एवं माधव कात्यायन का चयन आईआईटी रुड़की वर्चुअल लैब्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है तथा संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था का प्रमाण भी है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम देशभर के प्रतिभाशाली छात्रों को शोध, नवाचार और प्रयोगात्मक ज्ञान से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब्स के माध्यम से उन्नत प्रयोगों, प्रोजेक्ट कार्यों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कॉलेज के सचिव अनुभव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि हमारे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है। हम सदैव छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। एस. डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लगातार दूसरे वर्ष आईआईटी रुड़की का नोडल सेंटर बना हुआ है, यह उपलब्धि संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, तकनीकी सहयोग और निरंतर प्रगति का प्रतीक है। हम भविष्य में भी छात्रों के हितों और उनके समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आईआईटी संस्थानों के साथ ऐसे ही और शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सहयोग कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक अवसर और मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि छात्रों का यह चयन उनकी मेहनत और संस्थान के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। हम आगे भी छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे अपने करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें। उन्होने बताया इस सफलता में कॉलेज के आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ), आईआईसी सेल एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेन्ट सैल का विशेष योगदान रहा है। इन विभागों द्वारा समय-समय पर आयोजित मार्गदर्शन सत्र, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं नवाचार गतिविधियों ने छात्रों को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

शातिर गैंगस्टर मुठभेड में घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मुठभेड में 01 शातिर चोर/गैंगस्टर अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।   घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राय चैधरी व थाना प्रभारी मीरापुर राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है किथाना मीरापुर पुलिस बीआईटी कालेज के सामने संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया परन्तु उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल को न रोकते हुए बाआईटी कॉलेज के सामने वाले कच्ची सडक पर भागने लगा, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया तथा आगे चलकर खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश नजर अब्बास पुत्र मौ0 अब्बास निवासी ग्राम तिस्सा थाना भोपाके कब्जे से 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में राजीव शर्मा प्रभारी निरीक्षक, उ.नि. भूपेन्द्र सिंह, ओमेन्द्र सिंह, मोहित कुमार, है. का. जितेन्द्र सिंह, अमित कुमार, का. सचिन कुमार, मनोज कुमार थाना मीरापुर शामिल रहे।

 

कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि प्राचीन श्री शिव मन्दिर उत्तरी सिविल लाइन्स मे मार्कण्डेय पुराण कथा के चैथे दिन भारी संख्या मे श्रद्धालुजन  एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुए। कथा व्यास पण्डित कृष्णानंद जी  द्वारा कथा के चैथे दिन के प्रसंग मे भगवान दत्तात्रेय जी की जन्म की कथा और अनसूया के पति व्रत की कथा को सुनाया जिसको सुनकर सभी उपस्थित श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गये। कथा मे रामबीर सिंह, अतुल गर्ग, सुभाष गर्ग विमल प्रताप सिंह, नमन मिश्रा, पंडित संजय जी,आशुतोष मिश्रा, मिनाक्षी गर्ग , राधा मिश्रा, तारा सिंह, अवी सिंह, रोजी मलिक, शिवांगी मलिक, गीता बहन, अनीता, सुधीर,ज्योति,जाह्नवी, रितु शर्मा,रेखा तायल, मोहिनी, कमल गुप्ता, पिंकी, महिमा, मीनू ,मोहिनी गुप्ता, अलका गोयल, पूनम अरोरा, मधु शर्मा,संजय मिश्रा,अजय , कल्पना, राज कुमारी, सोनू वर्मा एवं  स्थानीय कॉलोनी निवासीगण, श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं काफी संख्या मे सनातन प्रेमी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

साहित्यकार राकेश कुमार कौशिक को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राकेश कौशिक की कहानी संग्रह’उस दिन’ पर  परिचर्चा का कार्यक्रम एसपीएम डिग्री कॉलेज,  जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से पधारे सुप्रसिद्ध साहित्यकार,  कवि,  लेखक और समीक्षक सम्मिलित हुए।  कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध लेखक एवं श्री राम कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एस एन चैहान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की उत्तराखंड से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार श्री कृष्ण सुकुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाशवाणी नजीबाबाद से सुप्रसिद्ध कवि एवं लेखक इंद्रदेव भारती एवं मेरठ से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर राम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा की समक्ष दीप प्रज्वलन एवं उनकी वंदना से किया गया। वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती सुनीता सोलंकी ने मां सरस्वती की वंदना की। तत्पश्चात सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर,  माला एवं पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध कवि तथा विद्यालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ कीर्ति वर्धन अग्रवाल द्वारा संस्था की ओर से डॉ राकेश कौशिक को भीष्म साहनी सम्मान एवं श्री कृष्ण सुकुमार को फणीश्वर नाथ रेणु सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ कीर्ति वर्धन अग्रवाल ने डॉ राकेश कौशिक की कहानी संग्रह ’उस दिन’पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पुस्तक की सभी कहानियां कहीं ना कहीं हम सबके जीवन की कहानियां हैं। कभी हम तो कभी कहानी के चरित्र एक दूसरे से प्रेरित लगते हैं। मुख्य अतिथि कृष्ण सुकुमार  ने कहानी एवं संस्मरण के अंतर को बड़ी ही  बारीकी से परिभाषित किया। उन्होंने कहानी में किरदारों की काल्पनिकता और वास्तविकता के भेद को भी समझाया। विशिष्ट अतिथि इंद्रदेव भारती ने बड़े अनोखे और अलग अंदाज में कहानी संग्रह की समीक्षा की। उन्होंने एक कविता के माध्यम से सभी कहानियों के मर्म को उजागर किया।
सुप्रसिद्ध लोक गायक करमवीर सिंह ने लोकगीत के माध्यम से डॉक्टर राकेश कौशिक को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
देवबंद से पधारे प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार लोकेश वत्स ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। सुप्रसिद्ध हास्य कवि एवं व्यंगकार पंडित रामकुमार शर्मा रागी ने कहां की डॉक्टर राकेश कौशिक कहानियां समय-समय पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में छपते हुए उनके लेख उनकी लेखनी की समृद्धता को दर्शाते हैं। वरिष्ठ गीतकार डॉक्टर बृजेश मिश्र ने डॉ राकेश कौशिक को अपना आशीर्वाद प्रेषित करते हुए कहा कि वह न केवल हमारे शहर अपितु पूरे देश का गौरव है। जहां उनके लेख अनेकों छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हैं,  वही साहित्य के क्षेत्र में वह नए लेखकों कवियों और गीतकारों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ एस एन चैहान ने कहानी संग्रह उस दिन के संदर्भ में  कहा कि ये कहानियां आत्म मंथन,  चिंतन एवं जागृति का समृद्ध समावेश है। सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लेखिका डॉक्टर शिखा गुप्ता ने कहा कि इस संग्रह में एक से बढ़कर एक कहानी है। उन्होंने बेचारी बहु नामक एक कहानी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कहानी नारी के मर्म को बड़े ही भावनात्मक रूप से प्रस्तुत करती है। शामली से पधारे शिक्षक एवं समाज सेवक संजीव शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी नूतन शर्मा  ने डॉ राकेश शर्मा को सोल उड़कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। डॉ राकेश शर्मा ने अपनी अनवरत साहित्यक यात्रा के प्रारंभ होने के बारे में बताया। किस प्रकार उनके गांव में घटी एक लोमहर्षक घटना ने उनके जीवन को बदल दिया। डॉ राकेश कौशिक की धर्मपत्नी शशि शर्मा ने सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कहानीकार प्रदीप जैन,  मनु स्वामी,  योगेंद्र सोम, डॉ केडी कौशिक,  साहित्यकार विनय नोक, ब्रजेश्वर त्यागी, वी एस वर्मा, सुरेशचंद शर्मा,  बी एस त्यागी, अखिलेश सिंह, वरिष्ठ कवि रामगोपाल भारतीय,  कवयित्री प्रतिभा त्रिपाठी, सुमन प्रभा, पूजा गोयल,  लेखक विनोद वत्स, आरिफ मोहम्मद, वरिष्ठ कवि एवं कहानीकार रमेश राजहंस, बृजेश गौड़, साहित्यकार विपिन त्यागी, दिनेश शर्मा, कांति राठी, महिपाल राठी, ब्राह्मण महिला समाज की अध्यक्ष रेणु भारद्वाज,  पूनम शर्मा , नेमपाल प्रजापति सहित अनेकों विद्वजन उपस्थित रहे।

 

हरिद्वार कुंभ पर की चर्चा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व सत्यप्रकाश रेशू की हरिद्वार कुंभ 2027 पर विस्तृत चर्चा हुई। ताकि प्रयागराज के कुंभ की तरह हरिद्वार कुंभ को हर प्रकार की सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाए। रेशू का हरिद्वार में एक नया कुंभ क्षेत्र बनाने का विचार भी त्रिवेंद्र सिंह रावत को खूब भाया।  हरिद्वार में नया कुंभ क्षेत्र बिजनौर व लक्सर रोड पर संभव है। दोनों ही रोड शीघ्र से शीघ्र गंगा एक्सप्रेसवे व दिल्ली हरिद्वार एक्सप्रेसवे से जुड़ जायेगे। जिससे हरिद्वार के अंदर व हर की पौड़ी क्षेत्र का यातायात कम हो जायेगा। यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेशू ने हर यात्री को कुंभ में आने से पूर्व स्वयं को कुंभ ऐप पर रजिस्टर्ड करने का सुझाव भी दिया। जिससे यात्री के हर पल की जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी। साथ ही रजिस्टर्ड तीर्थयात्री का इनश्योरेन्स भी रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगाजल की पवित्रता, संतो के मंडपों, आम भक्तों के भोजन, सुरक्षा, स्नान, पूजा पर भी विस्तृत चर्चा की। रेशू ने यह भी कहा कि महिला भक्तों को हरिद्वार कुंभ 2027 में विशेष सुविधाएं मिलनी चाहिए़। ताकि छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाएं हर काम सुलभता से कर सके।  पूर्व मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ 2027 को सफल व भव्य बनाने के लिए ऋषिकेश में चल रहे बाईपास मार्ग की चर्चा की। जो अतिशीघ्र बनाकर ऋषिकेश के यातायात बोझ को काम करेंगे। जिससे कुंभ 2027 की भक्त आसानी से चार धाम भी जा सकेगें।

 

 शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। डी.ए.वी. महाविद्यालय के अध्यापक शिक्षा विभाग में चल रहे पांच दिवसीय बी .एड. स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रातः कालीन बेला में दीक्षा देकर शिविरार्थियों को अंतरराष्ट्रीय संस्था का सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार त्यागी जी ने शिविरार्थियों को आशीर्वचन देते हुए समस्त प्रतिभागियों को जीवन में भ्रातृभाव तथा सेवाभाव से ओत प्रोत भावी पीढ़ी के निर्माण हेतु प्रेरणा दी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला जिला मुख्य आयुक्त ने छात्रों को दृढ़ता एवं साहस के साथ जीवन की समस्त चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. सुनीता शर्मा पूर्व विभागाध्यक्षा ने शिविरार्थियों को जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाने हेतु आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मुकेश चांद जिला आयुक्त रोवर्स प्रो. सुषमा सैनी समन्वयक रोवर रेंजर्स, माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय , श्री विजय कुमार शर्मा जिला आयुक्त (स्काउट), डॉ. राजेश कुमारी जिला आयुक्त (गाइड), सुनील कुमार शर्मा जिला कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। शिविर का संचालन श्रीमती रेणु गर्ग जिला प्रशिक्षण आयुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यापक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो.संगीता श्रीवास्तव ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।  समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा लोकगीत मेरी नाजुक नरम कलाई रे, नुक्कड़ नाटक- नशा का चक्रव्यूह, एकल गीत, समूह गीत आदि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। इसके उपरांत फूड प्लाजा का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षक के रूप में श्री भारत भूषण अरोरा, श्रीमती रेणु गर्ग, श्रीमती प्रभा दहिया ,अनुज कुमार एवं शिविर प्रभारी डॉ रेखा रानी उपस्थित रहे। प्राध्यापकगण – प्रो. सुविता कुमारी, प्रो. सुरेंद्र पाल , प्रो. प्रीति अग्रवाल एवं तरुण कुमार आदि ने शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ध्वजाअवरोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत शिविर का समापन हुआ।  शिविर को सफल बनाने में श्री मुकेश यादव, श्री अनिल सिंह एवं दलनायक अभिनव बालियान एवं दलनयिका मानसी धीमान के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

 

 भौराकलां थानों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने सोमवार को फुगाना और भौराकलां थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अर्दली रूम में दोनों थानों के विवेचकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में एसपी ग्रामीण ने लंबित विवेचनाओं की स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विवेचकों को निर्देश दिए कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी ग्रामीण ने वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया और चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। एसपी ग्रामीण के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस विभाग में कार्यप्रणाली को लेकर गंभीरता का माहौल है।

 

कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। धर्मांतरण के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू संघर्ष समिति ने एसपी देहात से मुलाकात की।   हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार के नेतृत्व मे कचहरी परिसर स्थित एसपी देहात कार्यालय पर एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व मे एसपी देहात से मिले प्रतिनिधि मंडल ने भोपा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की धर्मातरण के तहत नमाज पढने के प्रकरण पर नाराजगी व्यक्त की एवं धर्मातरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मंाग की। एसपी देहात अक्षय संजय महादिक ने मामले की जंाचोपरांत सभी आरोपियांे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के संयोजक नरेन्द्र पंवार साधु,अरूण प्रताप सिंह, सतीश मलिक, पवन मित्तल, मनोज पाटिल, सुरेन्द्र मित्तल, संजय वाल्मीकि, अंजेश गुर्जर, व्योम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

छापेमारी से हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। जीएसटी की टीम द्वारा की गई छापामारी से कारोबारियो मे हडकम्प मच गया।
  सूत्रो के अनुसार आज दोपहर के वक्त जौली रोड स्थित रोलिंग मिल मे जीएसटी की टीम द्वारा छापामारी की गई। उक्त फैक्ट्री पर छापामारी की सूचना से अन्य कारोबारियो मे हडकम्प मच गया। चर्चा रही कि उक्त फैक्ट्री पर हुई छापामारी की खबर पर कारोबारी एक दूसरे से फोन पर मामले की जानकारी लेते नजर आए। विदित हो कि जनपद मे बीते दिनो भी जीएसटी की टीम द्वारा बडे स्तर पर छापामारी की गई है।

 

नवनिर्मित कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना का विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर  किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला अधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन  व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुशील कुमार के मार्गदर्शन  में नव निर्मित कार्यालय, बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना का श्रीमती संतोष तोमर बाल विकास परियोजना अधिकारी, डॉ राजीव कुमार, सुश्री ईशा त्यागी सुपरवाइजर, सुश्री शिवानी, सुश्री दीपा सैनी व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री अमित सैनी द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।  डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना को सम्मानित कर समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं   दी गई।  इस अवसर पर 8वे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यशाला/ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।    8वां पोषण पखवाड़ा (9-23 अप्रैल, 2026) की मुख्य थीम जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकासहै।यह अभियान बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पोषण, खेल-आधारित शिक्षा, और प्रारंभिक देखभाल पर केंद्रित है।
पोषण पखवाड़ा 2026 के मुख्य फोकस क्षेत्र-शुरुआती विकासः 0-6 वर्ष की आयु में बच्चों के मस्तिष्क के अधिकतम विकास पर जोर। मातृ एवं शिशु पोषणरू गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक सही पोषण, स्तनपान और 3-6 वर्ष तक खेल-आधारित शिक्षा। अभिभावक की भूमिकारू बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने और घर के बने पौष्टिक भोजन के लिए माता-पिता को जागरूक करना। सामुदायिक सहयोगः आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर। नव निर्मित कार्यालय एवं 8वे पोषण पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुढाना परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां  ममता, विनीता, उमा, पुष्पा, संगीता, सुनीता, रेखा, प्रीति, ममता, गीता, निशु ,संगीता,  सुधा,सुनीता व प्रियंका शामिल रही।

 

प्याऊ जल की व्यवस्था की मांग
मुजफ्फरनगर। सद्दाम हुसैन अध्यक्ष, ग्राम संघर्ष समिति एवं तहसील संगठन मंत्री, जानसठ भाकियू (अराजनैतिक) ने मांग की कि वर्तमान समय में बढ़ती भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। राहगीरों, मजदूरों, किसानों एवं आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पेयजल की सुविधा न होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में जनहित को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है कि प्रत्येक ग्राम के प्रमुख स्थानोंकृजैसे चैराहों, बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर प्याऊ जल की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी ग्रामों में पियाऊ जल की व्यवस्था करायी जाये ताकि तपती गर्मी में नागरिकों को पीने की पानी की समस्या उत्पन्न न हो।

 

पेंशनरों का प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग
लंबित समस्याओं के समाधान और पेंशन पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान पेंशनरों ने 8वें वेतन आयोग के दायरे में पुराने पेंशनरों को शामिल किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने की तिथि से पूर्व सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को आयोग के लाभ से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। इस संबंध में संगठन द्वारा पूर्व में भी कई बार पत्राचार और कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। यह धरना अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में किया गया। प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने प्रस्ताव पारित कर अपनी प्रमुख मांगों को दोहराया और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन में मांग करते हुए पेंशनर्स ने कहा कि वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर किए गए भेदभाव को समाप्त कर पुराने पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग में शामिल किया जाए। कर्मचारियों, पेंशनरों और शिक्षकों के लिए अलग उपभोक्ता मूल्य सूचकांक लागू किया जाए। उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। पेंशन राशीकरण की कटौती 10 वर्ष बाद समाप्त की जाए।  65 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर 5 प्रतिशत पेंशन वृद्धिऔर पेंशन को आयकर से मुक्त किया जाए। पेंशनरों ने कहा कि ये सभी मुद्दे बुजुर्गों के जीवन से जुड़े हैं और इनकी अनदेखी से उनके जीवन-यापन पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, मंत्री प्रेमपाल शर्मा, फूल सिंह और अशोक शर्मा सहित काफी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद के अधिकारियो द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानो पर भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना प्रगणकों एवं जनगणना सुपरवाइजरों को उनकी जिम्मेदारियों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना प्रगणकों एवं जनगणना सुपरवाइजरों को उनकी जिम्मेदारियों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षण सामग्री तथा प्रतिभागियों की सहभागिता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण दे रहे अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना प्रक्रिया के प्रत्येक बिंदु की स्पष्ट एवं व्यवहारिक जानकारी दी जाए, जिससे गणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिवसीय है तथा जनपद की चारों तहसीलों के लिए विभिन्न केंद्रों का निर्धारण कर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर तहसील का प्रशिक्षण कार्यक्रम एसडी पब्लिक स्कूल, भोपा रोड पर आयोजित किया गया, जिसका जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी गजेंद्र कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर प्रवीण द्विवेदी भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में एसडी पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड में तहसील खतौली के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण द्वारा निरीक्षण किया गया, जिस दौरान उपजिलाधिकारी खतौली ललित मिश्रा एवं तहसीलदार खतौली उपस्थित रहे। जनपद के अन्य प्रशिक्षण केंद्रों पर भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। माउंट लिटेरा जी स्कूल में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर द्वारा निरीक्षण किया गया। वहीं जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में तहसीलदार जानसठ सुश्री श्रद्धा गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनगणना निदेशालय से गौरव गुंजन, संबंधित विभागीय अधिकारीगण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − ten =