News
खबरें अब तक...

समाचार

जिलाधिकारी ने किया रक्तदान1 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा आज जिला चिकित्सालय में जाकर रक्त दान किया गया। उन्होने कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है क्योंकि दान किये गये रक्त से जरूरतमंद व्यक्यिं/मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होने कहा कि रक्तदान करके अनेक रोगो को दरकिनार किया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती। रक्दाताआें द्वारा दिये रक्त से प्रत्येक वर्ष लाखों मरीजों के जीवन को बचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि हर व्यस्क पुरूष व स्त्री रक्त दान कर सकता है। उन्होने कहा कि यूं तो सभी प्रकार के दान की महत्ता है किन्तु रक्तदान महादान है। अनेक परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एम०एस० फौजदारा, एसीएमओ डा० एस के अग्रवाल, सीएमएस डा० पंकज अग्रवाल ने जिलाधिकारी को ब्लड डोनर का प्रमाण पत्र भी दिया।

 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिह की पुण्यतिथि मनाई2 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। रालोद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिह की पुण्यतिथि पर श्रृद्धाजलि अर्पित की। सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर रालोद नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह किसानो के सच्चे हितैषी थे। उन्होने जीवनभर किसान हितो की रक्षा के लिए संघर्ष किया एवं किसानो की समस्याओं के प्रति पूरी तरह गंभीर रहे। जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि चौधरी साहब की नीतियों एवं सिद्धान्तो का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रृद्धाजलि होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी,प्रदेश सचिव अशोक बालियान एड., ब्रजवीर सिह,सुधीर भारती,राहुल चौधरी, किसान नेता विकास बालियान, सुबोध कुमार, पराग चौधरी, अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे।

 

 

सपाईयों ने किसान मसीहा चौ.चरण सिंह को श्रृद्धांजलि दी3 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। सपाईयों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानो के मसीहा चौ.चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि चौधरी साहब किसान मजदूर व मजलूमो के मसीहा थे। वे जीवन पर्यन्त किसान हितो की रक्षा की लडाई लडते रहे। उन्होने किसानो की भलाई के लिए अनेक कार्य किए। सादगी के प्रतीत चौधरी चरण सिह सच्चे किसान नेता थे। देशभर के किसानो व बीच उनकी अपनी अमिट छाप थी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,वरिष्ठ नेता राजीव बालियान एड.,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी,गौरव जैन,शलभ गुप्ता एड.,अमित गुप्ता,शाहिद रूढकली,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती आदि मौजूद रहे।

 

 

 

राज्यमंत्री ने कैंप स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण किया4 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। रामपुरम स्थित अरवाचीन स्कूल में प्रातः ९ः०० से ५ः३० तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से ४५ वर्ष से अधिक आयु वालों को पहली व दूसरी कोविडशिल्ड तथा को वैक्सीन की दूसरी वैक्सीन लगाई गई। विद्यालय प्रबंधक सतीश शर्मा, ठा. प्रंजय चौहान (एडवोकेट) डॉ. संजीव कुमार, वीना शर्मा प्रधानाचार्य की टीम ने आसपास के सभी क्षेत्रवासियों को जागरूक कर टीकाकरण केंद्र पर आकर टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा कैंप का निरीक्षण किया गया तथा कैंप में कोविड-१९ से बचाव के लिए मास्क व दूरी बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए और कैंप व्यवस्था की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया। वार्ड सभासद परवेज आलम ने सभी क्षेत्रवासियों को टीका लगवाने हेतु प्रचार प्रसार कर अपना सहयोग प्रदान किया। जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने कैंप का निरीक्षण करते हुए आवश्यक आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैंप का निरीक्षण करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार, डॉ गीतांजलि (स्वास्थ्य विभाग) ने भी कैंप स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

 

 

भाजपाईयों ने रक्तदान शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर केन्द्र मे भाजपा सरकार के सात साल पूर्ण होने पर पार्टी हाईकमान के निर्देश पर आज दूसरे दिन भी गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें भाजयुमो के अनेक पदाधिकारियो व युवा कार्यकर्ताओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने युवा कार्यकर्ताओ की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। क्योंकि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से ना जाने किस व्यक्ति की जान बच जाए तथा उसके परिवार की परेशानी दूर हो जाए। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओ से आहवान किया कि समय समय पर रक्तदान शिविर मे हिस्सा लेते रहना चाहिए। यह बहुत ही पुनीत कार्य है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सह जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल,जिला मंत्री रेनू गर्ग,भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, राहुल चौधरी,जिला महामंत्री विजय सैनी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34 वी पुण्यतिथि मनाई6 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर जाकर अर्पित किए आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की ३४ वी पुण्यतिथि पर पालिका परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष एवं पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की चौधरी साहब का जन्म एक छोटे से गांव में किसान परिवार में हुआ तथा अपने चिंतन, मनन, अध्ययन तथा कठिन परिश्रम के चलते वह देश के प्रधानमंत्री बने। मैं, उन्हें एक युग दृष्टा के रूप में देखती हूं वह सकारात्मक सोच के राष्ट्रवादी नेता थे तथा कोई भी महापुरुष किसी पार्टी विशेष तक हमें जोड़कर नहीं देखना चाहिए बल्कि उनके सिद्धांतों तथा बताए हुए मार्ग का सभी को अनुसरण करना चाहिए पूरे भारतवर्ष मैं चौधरी साहब के फॉलोअर्स है। किसानों के लिए किए गए कार्य उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। हम अपने फोरफादर्स की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि भूल जाते हैं परंतु महापुरुषों की जन्म तिथि एवं पुण्य तिथि हम सबके जहन में युगो युगो तक रहती है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष महोदय सहित उपस्थित सभासदगण ,अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए गए। पुष्पांजलि सभा में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ राहुल पवार एवं मोहम्मद याकूब सभासदगण के अतिरिक्त डॉक्टर संजीव कुमार, डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारीगण, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, सफाई कर्मचारी यूनियन के महामंत्री श्री सोनू मचल, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षकगण, मनोज बालियान, अशोक ढींगरा, प्रवीण कुमार, मैनपाल सिंह, दुष्यंत कुमार श्रीमती संतोष रानी, संजीव कुमार, राजीव वर्मा, मनोज पाल, संदीप यादव लिपिकगण के अलावा आईटी ऑफिसर प्रियेश कुमार, दिलनवाज सफाई नायक, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

 

 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 टोल फ्री नंबर जारी किया
मुजफ्फरनगर। जिला समाज कल्याण विभाग ने की बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल की शुरुआत अब जनपद मुजफ्फरनगर में बुजुर्ग दंपति वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर १४५६७ टोल फ्री नंबर जारी किया है जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि जिसमें वरिष्ठ नागरिक वह बुजुर्ग कोरोना टीका करण पुलिस सुरक्षा राशन कार्ड आधार कार्ड अपने बच्चों द्वारा परेशान करना पेंशन राशन चिकित्सा सुविधा व भरण पोषण वह संपत्ति की सुरक्षा आदि समस्याओं को लेकर इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं जिसका निवारण तुरंत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया जाएगा जिला समाज कल्याण मुज़फ्फरनगर द्वारा मुज़फ्फरनगर में रोहित कुमार को जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सिंह ने नियुक्त किया है इस टोल फ्री नंबर पर वरिष्ठ नागरिक वह बुजुर्ग दंपति फोन कर अपनी समस्या का निवारण करा सकते हैं

समाचार

 

जरूरतमंद लोगों के लिए करायी भोजन की व्यवस्था9 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी में आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, ऐसे में ज्यादातर संपन्न और सक्षम व्यक्ति आम आदमी की मद्द के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। मुजफ्फरनगर में युवा उद्यमियों की एक टीम जनपद में कॉविड संक्रमितों की खूब बढ़ चढ़कर मदद कर रही है। यह उद्यमी मुजफ्फरनगर राउंड टेबल नाम की संस्था चलाकर कोरोना संक्रमितो को भोजन वितरण कर रहे हैं, यह भोजन मुजफ्फरनगर के बड़े होटल सॉलिटेयर इन में तैयार कराया जाता है और युवा उद्यमियों की यह टीम अपने सामने पूरी साफ सफाई के साथ भोजन तैयार करवाती है और अपनी टीम के अन्य सदस्यों को भेजकर भोजन वितरण करवाती है। इन लोगों ने एक मोबाइल नंबर भी वायरल कर रखा है और शहर वासियों से अपील की है कि जिसे भी भोजन की आवश्यकता हो, वह इस नंबर पर आर्डर कर सकता है, उस तक निशुल्क भोजन पहुंचा दिया जाएगा। साथ ही इन लोगों ने १० ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी मंगाए हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता है उन्हें यह टीम ७ दिन तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निशुल्क उपलब्ध कराती है, उसके बाद यह कंसंट्रेटर दूसरे जरूरतमंद की सेवा में पहुंचा देते हैं। मुजफ्फरनगर राउंडटेबल की टीम श्मशान घाट में भी कई जरूरतमंदों को लकड़ी एवं पीपीई किट उपलब्ध करा चुकी है। राउंडटेबल के चेयरमैन प्रसून अग्रवाल ने बताया कि २० मई से यह सेवा शुरू की थी और अब तक १२००-१३०० लोगों को भोजन पहुंचा चुके हैं, जब तक लोग डाउन रहेगा तब तक हम लोग सेवा करते रहेंगे। संस्था के सदस्य श्रेय गोयल ने बताया कि हम नहीं जमेटो इंडिया से टाइअप कर रखा है, अब तक हम १५०० लोगों तक शुद्ध एवं सात्विक खाना पहुंचा चुके हैं, हम कोशिश करते हैं रोजाना मैन्यू चेंज करके भेजें। संस्था के सदस्य सौरभ अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था ने कोविड़ पेशेंट के लिए निशुल्क भोजन वितरण की सेवा चलाई हैं, १ हफ्ते के लिए हम जरूरतमंदों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निशुल्क दे रहे हैं, हम व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से आर्डर ले रहे हैं और भोजन पहुंचा रहे हैं। मुजफ्फरनगर राउंड टेबल के अध्यक्ष प्रसून अग्रवाल, शिवांग कुच्छल, सौरभ अग्रवाल, श्रेय गोयल, अर्चित गोयल, अंकुर गोयल, पुलकित गोयल, सुलभ गोयल, अनंत बंसल सहित सभी पदाधिकारी गण इस सेवा में बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।।

 

पुलिस ने वांछित को दबौचा
बुढाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वाछित/वारन्टी की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक बुढाना एम०एस० गिल के कुशल निर्देशन में थाना बुढाना पुलिस द्वारा गैगस्टर के वाछित अभि० को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। व०उ०नि० लेखराज सिंह, है०का० मौ० वकार, है०का० सन्दीप कुमार, का० कुलवन्त ने खतौली तिराहे से थाना रतनपुरी पर पजीकृत गैंगस्टर एक्ट के वाछित अभि० अखलाख उर्फ लाखा पुत्र जुल्फकार नि० ग्राम रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना मु०नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

शराब की दुकानों पर चलाया चैेकंग अभियान
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार जनपदीय पुलिस बल ने मय प्रशासनिक व आबकारी विभाग के अधिकारीगण द्वारा शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया है, जिसके अनुपालन में पुलिस बल द्वारा शराब के ठेकों पर जाकर सभी शराब की दुकानों/ठेकों की चैकिंग की जा रही है तथा शराब की दूकान/ठेके के मालिकों को सख्त हिदायत भी दी गयी है कि लाईसेंस में दी गयी शर्तों के अनुरूप ही शराब की बिक्री की जाये और यदि कोई भी व्यक्ति शराब की मानकता से अधिक मांग करता है तो उसकी सूचना से पुलिस व आबकारी विभाग को तत्काल सूचित करें ।

 

 

बेवहज घूमने वालों की पुलिस ने क्लास ली12 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार जनपद में लागू लॉकडाउन के अनुपालनार्थ जनपद में सभी अधिकारीगण/कर्म० गणों द्वारा अपने-२ थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों से आते-जाते व्यक्तियों को रूकवा कर उनके आने-जाने का कारण पूछते हुए सख्त चेकिंग की जा रही है तथा सभी को हिदायत दी जा रही है कि बिना मेडिकल इमरजेंसी या महत्वपूर्ण कार्य के अलावा अनावशयक बाहर न घूमें तथा कोरोना वायरस के दृष्टिगत जारी गाइड लाइन का पूर्णतः पालन करें अन्यथा आपके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। हमारा सुरक्षा का प्रयास ही बचाव का रास्ता है।
मुजफ्फरनगर। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने एवं कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा रात्रि में अपने-अपने थाना क्षेत्रों के कस्बा, बाजार व आबादी वाले स्थानों पर गश्त करते हुए लगातार सघन चैकिंग की जा रही है।

 

 

भोजन के पैकेट वितरित किये
शुक्रतीर्थ। विश्व कल्याणी गंगा घाट शुकतीर्थ पर साधु सन्त व गरीब असहाय लोगों को रोज भोजन के पैकेट वितरित किये जातें है यहाँ सभी जरूरत मन्द सोसल ङिसटैनसरी का पालन करतें हुये बारी बारी से भोजन के पैकेट परापत करते है यह पण्य का कार्य समाज सेवी नीलम भारदवाज मुजफ्फरनगर द्वारा चलाया जा रहा है

 

मंसूरपुर मिल के पेराई सत्र का समापन
मुजफ्फरनगर। धामपुर शुगर मिल मंसूरपुर के पेराई सत्र का समापन हो गया। सत्र में शुगर मिल द्वारा एक करोड़ ४४ लाख ५१ हजार कुंतल गन्ने की पेराई की गई। इस मौके पर मिल उपाध्यक्ष अरविद कुमार दीक्षित ने पेराई सत्र के सफलतापूर्वक समापन पर जिला प्रशासन, किसानों एवं मिल कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। चीनी मिल के जीएम केन बलधारी सिंह, फैक्ट्री मैनेजर रविद्र कुमार शर्मा, जीएम इंजीनियरिग विश्व दीपक कुमार, डीजीएम प्रोडक्शन पवन शर्मा, गन्ना प्रबंधक प्रदीप कुमार राठी व संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

 

बाजार में भीड नहीं हो रही कम, शारीरिक दूरी की उडी धज्जियां17 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। सुबह के समय खुलने वाले बाजारों में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दाल मंडी में किरयाना की दुकानों पर दिन निकलते ही भारी भीड़ लग रही है। यहां पर लोग शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं।
जनपद में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच सुबह के समय किरयाना की थोक और फुटकर, फल, सब्जी और दूध की डेयरी को खोलने का समय निर्धारित किया गया है। सुबह के समय जैसे ही किरयाना की दुकान खुलती है तो दुकानों पर भारी भीड़ लग जाती है। सुबह के समय बाजारों का नजारा आम दिनों जैसा लगता है। सुबह के समय दाल मंडी में जैसे ही दुकानें खुली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडी की तंग गलियों में भीड़ के कारण शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ती रही। इसके अलावा नवीन मंडी स्थल, भगत सिंह रोड पर सब्जी मंडी के अलावा अन्य बाजारों में स्थित किरयाना की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही। लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। लाकडाउन के बाद भी सड़कों पर आम दिनों जैसा नजारा है। वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। भी शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी रही। पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर बेरियर लगाकर वाहनों की चैकिग की। इस दौरान पुलिस ने बिना वजह घर से निकलने वालों के वाहनों की चालान किए। पुलिस के लगातार अभियान चलान के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। इसके अलावा देहात के मीरापुर, जानसठ, खतौली, भोपा, मोरना, पुरकाजी, मंसूरपुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने वाहनों की चौकिग की।

 

 

कोविड-19 का वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन18 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर में कोविड-१९ का वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विजय शुक्ला व डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ढाई सौ वैक्सीनेशन हुआ जिसमें हॉस्पिटल की टीम का अविनाश भारद्वाज का भानु का विशेष योगदान रहा विशेष अतिथियों में यशपाल पंवार भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश पाराशर मंडल अध्यक्ष मंडी कपिल त्यागी मंडल अध्यक्ष केशव मंडल नंदकिशोर मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सौजन्य से यह वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ सभी चिकित्सा प्रकोष्ठ के चिकित्सकों ने भाग लिया डॉक्टर संदीप शर्मा जिला संयोजक डॉ प्रवीण कुमार जिला संयोजक सह संयोजक डा जीत सिंह तोमर डॉ अनुज डॉ भानु प्रताप डॉक्टर देवेंद्र शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश शर्मा अरुण शर्मा महामंत्री बार संघ, कुलदीप शर्मा केके शर्मा अनिल अत्री राकेश रजनीश वशिष्ट आदेश गौतम लोकेंद्र जी विवेक कुलदीप वशिष्ट विकास सुधीर गोयल सुनीता शर्मा नीरज गौतम हरीश गौतम जिला अध्यक्ष हर ब्राह्मण महासभा युवा,संदीप देवेंद्र एडवोकेट मनमोहन वर्मा एडवोकेट आदि का विशेष सहयोग रहा डॉ योगेश शर्मा रवि शर्मा ने विशेष रूप से योगदान दिया

 

45 साल के ऊपर व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवायी
रोहाना। ब्लॉक चरथावल के रोहाना क्षेत्र के गांव गांव में चल रहा है वैक्सीन अभियान आज मलिरा प्राथमिक विद्यालय कछौली प्राथमिक विद्यालय रोहाना आईपीएल शुगर मिल मैं कोविड-१९ वैक्सीन अभियान चल रहा है जिसमें ४५ प्लस के व्यक्तियों को लग रही है वैक्सीन। प्राथमिक विधालय मलिरा में टीम पहुंची लेट. जिसमें अक्सर ऐसा ही देखने को मिल रहा है हर गांव में की चरथावल ब्लाक के हर गांव में टीम लेट ही पहुंचती है जिसमें आज मलिरा में पत्रकारों के पहुंचने पर ११ः०० बजे पहली वैक्सीन लगी क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जाहिर की क्षेत्रीय लेखपाल अनिल ने बताया कि यह नहीं पता था कि वैक्सीन कहां पर लगेगी पहले रविदास मंदिर में प्रधान ने कहा कि मंदिर में लगाओ लेकिन टीम ने कह दे कि हमारे पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है हमारे पास तो प्राथमिक विद्यालय की जानकारी है हम कैंप प्राथमिक विद्यालय में ही लगाएंगे क्षेत्र लेखपाल अनिल कुमार ने जानकारी दी है कि यहां पर किसी भी प्रकार की पानी की कोई व्यवस्था नहीं है रोहाना पुलिस के कहने पर पानी की व्यवस्था की गई। ग्राम प्रधान ने पानी की बोतल मंगाई।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

जरूरतमंद लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया
मुजफ्फरनगर। गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों द्वारा कोविड पॉजिटिव घरों में,अस्पतालों के बाहर मरीजों को तीमारदार, जरूरतमंदों के लिए लगातार भोजन की व्यवस्था की जा रही है महामारी के इस दौर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मुज़फ्फरनगर एवं सारा सिख समाज हर तरह से सहयोग करने के लिए आगे आ रहा है एवं गुरुद्वारा साहिब मे अरदास करके जरूरतमंदों तक लंगर की व्यवस्था लगातार जारी है। गुरुद्वारा प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़, महासचिव सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल के नेतृत्व में सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार कप्तान सिंह नागपाल, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार वरुणजीत सिंह नागपाल, सरदार रघुवीर सिंह, हरिकिशन गुलाटी जी, सरदार भूपेंद्र सिंह चावला जी ,सचिन मल्होत्रा, सि(ार्थ मल्होत्रा, अनुराग राणा, मोहित कश्यप आदि सभी सेवादारों का लगातार सहयोग से लंगर व्यवस्था बनाने से लेकर पहुंचाने तक का योगदान प्राप्त हो रहा है ।

प्रमोद ऊंटवाल विधायक निधि से पांच हजार देंगे
मुजफ्फरनगर । पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कोरोना पीड़ितों के लिए बडा ऐलान करते हुए घोषणा की है कि उनके पुरकाजी विधानसभा इलाके में कोरोना से मरने वालों के परिवार को वे अपनी विधायक निधि से पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। इसी के साथ यदि किसी व्यक्ति का उपचार जिले किसी सरकारी अस्पताल में चल रहा है तो उसे तीन हजार रुपये की राशि बतौर आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

लॉकडाउन का कर रहे उल्लंघन – हलीम बिरयानी बेचने वाले को दबौचा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के खालापार इलाको में लॉकडाउन का खुला उल्लंघन कर सड़को पर खुलेआम होटल की शक्ल में ठेलों पर हलीम, बिरयानी बेचकर चला रहे होटल। सोशल डिस्टेंस का भी नही किया जा रहा पालन। जिला प्रशासन द्वारा जारी परमिशन सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर पर ही मंगा सकते है भोजन, पिज्जा, बर्गर, ठेलों वालो को नही परमिशन। नगर कोतवाली क्षेत्र के दरोगा की कोठी पर फैजान पुत्र गुफरान नामक युवक द्वारा हलीम बिरयानी बेचने वाले युवक को किदवई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + eight =