समाचार (Muzaffarnagar News)
रजिस्ट्रेशन विभाग की नीतियों के विरोध में तहसील मुख्यालयों पर आंदोलन हुआ तेज, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेताओं द्वारा रजिस्ट्रेशन विभाग की सरकारी नीतियों के विरोध में चल रहा आंदोलन अब और तेज हो गया है। संयुक्त संघर्ष समिति का कहना है कि यह आंदोलन अब केवल दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत आम, मध्यमवर्गीय, ग्रामीण एवं मजदूर वर्ग के लोगों का भी आंदोलन बन चुका है। समिति का आरोप है कि वर्तमान सरकारी नीतियों का सबसे अधिक प्रभाव इन्हीं वर्गों पर पड़ रहा है।
संयुक्त संघर्ष समिति के अनुसार इस आंदोलन को अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं तथा दस्तावेज लेखकों का संयुक्त समर्थन प्राप्त है और सभी संगठन एकजुट होकर अपनी मांगों को उठा रहे हैं।
सदर तहसील में चल रहे आन्दोलन, धरना-प्रदर्शन की संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र कांबोज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आंदोलन से संबंधित मांगों का ज्ञापन नगर विधायक एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री अनिल कुमार तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर सरकार एवं पार्टी की छवि को प्रभावित होने से बचाने हेतु शीघ्र हस्तक्षेप करने की अपील की गई है।
समिति द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से पांच मांगें रखी गई हैं।
’’पहली मांग’’ में कहा गया है कि दस्तावेज लेखन एवं पंजीकरण की नई नीति से इस व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। समिति का कहना है कि पूरी तरह पेपरलेस व्यवस्था लागू होने से पक्षकारों को भी अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
’’दूसरी मांग’’ खतौनी व्यवस्था से संबंधित है। समिति का कहना है कि पुरानी प्रणाली की तुलना में नई रियल टाइम खतौनी व्यवस्था से आम जनता का खर्च और परेशानी दोनों बढ़ गए हैं। समिति के अनुसार संबंधित कर्मचारियों द्वारा तैयार की जा रही खतौनियों में 50 से 60 प्रतिशत तक त्रुटियां सामने आ रही हैं। इन त्रुटियों के समयबद्ध निस्तारण के लिए कानूनगो, तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी के स्तर पर निर्धारित समय सीमा तय की जाए तथा इसके लिए एक पृथक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाए।
’’तीसरी मांग’’ पंजीकरण के बाद दस्तावेजों के सुरक्षित संरक्षण से संबंधित है। समिति का कहना है कि यदि किसी पक्षकार के मूल दस्तावेज खो जाते हैं अथवा नष्ट हो जाते हैं, तो उन्हें प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करने में कठिनाई होती है। इसलिए सभी पुराने एवं नए लेखपत्रों का सुरक्षित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर उन्हें ऑनलाइन अपलोड किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित प्रतिलिपि आसानी से उपलब्ध कराई जा सके।
’ ’चैथी मांग’ ’ स्टांप व्यवस्था से जुड़ी है। समिति का कहना है कि स्टांप वितरण प्रणाली को ऑनलाइन किए जाने के बाद स्टांप विक्रेताओं का कमीशन कम कर दिया गया है, जबकि एक निजी कंपनी को यह कार्य सौंपने के कारण स्टांप विक्रेताओं को कंप्यूटर, प्रिंटर, ऑपरेटर तथा अन्य संसाधनों पर भारी निवेश करना पड़ रहा है। समिति का आरोप है कि सरकार निजी कंपनी को पर्याप्त कमीशन दे रही है, जबकि स्टांप विक्रेताओं का कमीशन घटा दिया गया है, जिससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है।
’’ पांचवीं मांग’’ दस्तावेज लेखन शुल्क में संशोधन से संबंधित है। समिति का कहना है कि दस्तावेज लेखन की वर्तमान निर्धारित फीस लगभग 40 से 45 वर्ष पूर्व तय की गई थी, जबकि वर्तमान समय में संपूर्ण प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत एवं ऑनलाइन हो चुकी है और कार्य की लागत में कई गुना वृद्धि हो गई है। इसलिए दस्तावेज लेखन शुल्क की नई एवं संशोधित सूची तत्काल प्रभाव से जारी की जानी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र कांबोज, हाजी कमरूज्जमा, एडवोकेट हेमंत अरोरा, एडवोकेट संजय शिवम, एडवोकेट मनोज पाल, रवी जैन, किशनचंद कंबोज, रंजीत त्यागी, अशोक त्यागी, कुलदीप गुप्ता, शशिकांत शर्मा, अभिनव मुद्गल, अशोक माहेश्वरी, विजय कुमार, नूर मोहम्मद सहित अनेक अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेता उपस्थित रहे।
जीनस पेपर एंड बोड्र्स लिमिटेड में छबील का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।निर्जला एकादशी के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर जीनस पेपर एंड बोड्र्स लिमिटेड, मुजफ्फरनगर में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील (मीठा शरबत वितरण) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कारखाने में आने वाले कर्मचारियों, श्रमिकों एवं आगंतुकों को मीठा एवं शीतल शरबत वितरित कर भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के तकनीकी निदेशक, ओ. डी. शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा, परोपकार एवं जनकल्याण की भावना का विशेष महत्व है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। छबील की संपूर्ण व्यवस्था एवं सफल संचालन रविन्द्र कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) के नेतृत्व में गौतम सिंह एवं प्रशासनिक टीम द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान कर्मचारियों एवं आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शीतल शरबत ग्रहण कर कड़ाके की गर्मी से राहत महसूस की। इस अवसर पर उपस्थित जीनस परिवार के सभी सदस्यों एवं आगंतुकों ने कंपनी प्रबंधन द्वारा किए गए इस सराहनीय सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल भारतीय परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में सेवा एवं सद्भावना का संदेश भी प्रसारित करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत चैकी बेगराजपुर क्षेत्र के ग्राम संधावली रेलवे ट्रैक पर दिन निकलते ही उस वक्त इलाके में सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई तो वहीं किसी ने घटना की सूचना यूपी 112 डायल सहित मंसूरपुर पुलिस को भी दे दी। सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर जहां पुलिस ने मृतक की जेब आदि की तलाशी के साथ ही उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी शिनाख्त गांव वहलना के प्रदीप के रूप में हुई है पुलिस ने जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज दिया तो वही उसके परिजनों को घटना की सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
भीषण गर्मी में लगाई छबील
खतौली। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच तथा निर्जला एकादशी पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह छबीलें (प्याऊ) लगाई जा रही हैं। इन प्याऊ केंद्रों पर राहगीरों को निशुल्क ठंडा पानी, बर्फ युक्त जल और रूहाफजा शरबत वितरित किया जा रहा है। ये छबीलें तहसील परिसर, मुख्य चैराहों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित की गई हैं। गर्मी और लू से बचाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान को लोगों का सहयोग मिल रहा है। राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए लगाए गए इन केंद्रों पर दिनभर भीड़ देखी जा रही है। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना की है।
भगवान लक्ष्मी-नारायण का हुआ विशेष पूजन
मोरनां। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्री रामानुज कोट तिलकधारी आश्रम में भीमसेनी एकादशी एवं निर्जला एकादशी पर भगवान लक्ष्मी-नारायण का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी-नारायण के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। समारोह में आचार्य स्वामी विष्णु महाराज ने कहा कि ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी यानी निर्जला एकादशी साल की सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन बिना अन्न-जल के व्रत रखने से पूरे वर्ष की 24 एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है, इसलिए एकादशी पर तुलसी पूजन जरूर करें। निर्जला एकादशी पर जल से भरे घड़े, पंखा, खरबूजा, आम और वस्त्र का दान करने से हजार गौदान के बराबर फल मिलता है। गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने युवाओं से एकादशी व्रत की परंपरा से जुड़ने का आह्वान किया तथा कहा कि यह व्रत मन को शुद्ध करता है, जीवन में संयम लाता है और पाप नष्ट कर मोक्ष दिलाता है। कार्यक्रम में विष्णु सहस्रनाम का पाठ और भजन-कीर्तन हुआ। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर, हनुमान धाम, दुर्गा मंदिर व प्राचीन वट वृक्ष पर जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया।
मेधावियों का किया जायेगा सम्मानः नीलकमल पुरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पंजाबी समाज आगामी 28 जून को गाॅधी कालोनी स्थित पंजाबी बारात घर मे सांय काल एक अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा हैं। जिसमे पंजाबी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा उनके गुरूजनो का भी सम्मान किया जायेगा ।गाॅधी कालोनी स्थित गाॅधी वाटिका मे आयोजित प्रेसवार्ता मे उपरोक्त जानकारी देते हुए पंजाबी समाज के चेयरमेन नीलकमल पुरी ने बताया कि इस बार लीक से हटकर पंजाबी समाज ऐसे अधिकारियों, राजनीतिज्ञो एवं शिक्षाविदों का भी सम्मान करेगा। जिन्होने पंजाबी समाज का नाम रोशन किया है। इसके लिए यूपी बोर्ड व सीबीएसई के दस-दस टापर्स मैरिट वाले बच्चों को शील्ड व पुरस्कार दिए जाएगे। तथा शेष बच्चों को भी प्रमाण पत्र व उपहार दिए जायेंगे। इस कार्यक्रम मे सम्मानित होने वाले बच्चों के अभिभावकांे को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होने बताया कि पंजाबी समाज समय समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है। पंजाबी समाज के उपाध्यक्ष विनोद डाबर ने कहा कि मेधावी बच्चो के आवेदन पत्र 28 तारीख की दोपहर तक स्वीकार किये जायेंगे। पंजाबी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार रहेजा ने कहा कि अभिनन्दन समारोह मे जिला स्तरीय अधिकारियों एवं मंत्रियो को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सहारनपुर के विधायक राजीव गुम्बर भी उपस्थित रहेंगे। प्रेसवार्ता मे गाॅधी कालोनी हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन पवन छाबडा, पंजाबी समाज के अध्यक्ष अंकुर दुआ, प्रभारी अशोक बाठला, कोषाध्यक्ष कुलभूषण बजाज, अशोक बाटला, ओमप्रकाश बजाज, यश कपूर व धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।
शक्ति का आधार है गायत्री मंत्र साधना: ओमानन्द महाराज
मोरना। गायत्री जयंती पर्व पर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में मां गायत्री मंदिर में परंपरागत पूजा अर्चना की गयी। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के कहा कि गायत्री मंत्र साधना शक्ति का आधार है। मां गायत्री को वेद माता कहते हैं, जो समस्त विद्याओं की जननी है। सिद्ध अक्षय वट के मंदिर प्रांगण में मां गायत्री मंदिर में वेद मंत्रों से पूजन किया गया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने कहा कि गायत्री मंत्र परमदेव परमात्मा सच्चे गुरु का गुरुमंत्र है। यह एक ऐसा सर्वश्रेष्ठ मंत्र है, जिसे उपनिषद्कार वेदों का प्राण मानते हैं। यदि वेदों से इस मंत्र को निकाल दिया जाये तो अन्य सभी बहुमूल्य मंत्रों के रहते हुए भी वेद निष्प्राण हो जाएंगे। गायत्री मंत्र एक ऐसा अद्भुत और प्राणवान मंत्र है, जिसका श्रद्धा पूर्वक विधि-विधान से अर्थ को मन में रखते हुए जाप करने से मनुष्य संसार सागर से तर जाता है और मंत्र जाप शक्ति से सिद्धि प्राप्त हो जाती है। स्वामीजी ने कहा कि गायत्री मंत्र मति देने वाला, गति देने वाला और ज्ञान का नेत्र खोलने वाला है। गायत्री मंत्र भारतीय उपासना पद्धति की आत्मा है। गायत्री जयंती हर साल जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस अवसर श्री शुकदेव अन्नक्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। उधर, गीता भवन में प्रारम्भ हुई भागवत कथा में यज्ञमान गंग नहर मुजफ्फरनगर खंड के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा और कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री रहे। ट्रस्टी ओमदत्त देव, सुमन कृष्ण शास्त्री, इं. बसंत गोयल, आचार्य विकास, आचार्य अरुण, आचार्य युवराज आदि मौजूद रहे।
अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले तीन दबोचे
भोपा। थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये। कब्जे से 10 अवैध तमंचे व 15 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद । अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा तथा थाना प्रभारी भोपा आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । थाना भोपा पुलिस ककराला रजवाहे की पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी पर 03 व्यक्ति आते दिखायी दिये जिन्हे टार्च की रोशनी डालकर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु स्कूटी सवार पुलिस टीम को देखकर तेजी से स्कूटी को वापस मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से ही 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 तमंचा व 01-01 कारतूस 315 बोर बरामद किया गया तथा स्कूटी की चेकिंग के दौरान डिग्गी से 07 अवैध तमंचे व 12 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है साथ ही अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम पबला थाना इंचैली जनपद मेरठ, निखिल मलिक पुत्र रामबीर निवासी ग्राम नगला शेखू थाना इंचैली जनपद मेरठ, नाम विकास भाटी पुत्र प्रदीप भाटी निवासी ग्राम कुंडा थाना फलावदा जनपद मेरठ। पूछताछ के दौरान अभियुक्गण द्वारा बताया गया कि हम लोग अवैध तमंचो की खरीद फरोख्त करते है। हम एक तमंचे को 5000- 5500 रुपये में खरीदकर करीब 7000 रुपये में बेच देते है जिससे हमे काफी मुनाफा हो जाता है। आज भी हम दस तमंचे 315 बोर व पन्द्रह जिंदा कारतूस 315 बोर को किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने जा रहे थे कि पुलिस टीम द्वारा हमे पकड लिया गया। थाना भोपा पुलिस द्वारा गिरोह के फॉर्रवर्ड व बैकवर्ड लिकेंज की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्तों द्वारा किन-किन लोगों से अवैध शस्त्र खरीदे गये है तथा किन्हे बेचे गये इसकी भी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 श्री रेशमपाल सिंह, उ.नि. पिन्टू चैधरी, है. का. आदित्य चैधरी, विनय कुमार, का. प्रवीन कुमार, प्रमोद कुमार, अनुपम यादव, दलेल यादव थाना भोपा शामिल रहे।
निर्जला एकादशी पर छबील का मंत्री कपिल देव व चेयरमैन मीनाक्षी स्वरुप ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा भोपा रोड स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा चैक पर निर्जला एकादशी पर मीठे शरबत छबील लगाकर मिठा शरबत वितरण किया गया। निर्जला एकादशी पर आयोजित मीठे शरबत छबील का उद्घाटन नगर विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी एवं नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरुप जी ने सयुक्त रूप से रीबन काट कर शुभारम्भ किया। वही ट्रस्ट परिवार ने आये अथितियों को माला पटका पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा मिठा जल शरबत का प्रभु इच्छा तक वितरण चलता रहा। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान,कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, सचिव मंजू धीमान,जिलाध्यक्ष संदीप धीमान बैंक वाले, सचिव संदीप धीमान मास्टर जी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र धीमान जी,उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान फॉरमैन,सदस्य मोहित धीमान,नीलम धीमान,शिव कुमार धीमान,सतीश धीमान सलावे वाले,मुकेश सिधवान,पावन धीमान मास्टर जी,रवि धीमान, वेद जी धीमान, मोनू धीमान,रजत धीमान सभासद आदि बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।
किसान की ईमानदारी पर भूरी भूरी प्रशंसा
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा समाज में ईमानदारी और नागरिक कर्तव्य की एक अनूठी मिसाल पेश करने वाले जागरूक किसान विक्रम सिंह पुत्र वेदराम निवासी ग्राम टिटोडा तहसील खतौली,की खुले दिल से सराहना की गई है। आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा अपने कार्यालय में जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे इसी दौरान विक्रम सिंह पुत्र वेदराम ने जिलाधिकारी को अपनी स्वेच्छा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ छोड़ते हुए अपनी पीएम किसान सम्मन निधि जिला प्रशासन को वापस सौंप दी है।
ष्यह कदम केवल एक सरकारी लाभ को छोड़ना नहीं है, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने और किसी अन्य अत्यंत जरूरतमंद परिवार के हक को सुरक्षित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। जिलाधिकारी द्वारा किसान की ईमानदारी पर भूरी भूरी प्रशंसा की गई
पिलाया ठंडा शरबत, राहगीरों के खिले चेहरे
जानसठ । कस्बा जानसठ में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल है। दोपहर के समय सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है। ऐसे में आम जनता को इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए कस्बे के युवाओं ने एक सराहनीय और पुण्य का कार्य किया। जानसठ में एक विशाल शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और राह चलते मजदूरों को रोक-रोक कर बड़े ही आदर के साथ ठंडा और मीठा शरबत पिलाया गया। दोपहर की कड़कड़ाती धूप में ठंडे शरबत की घूंट पाकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने युवाओं की इस सेवा भावना की जमकर सराहना की। घ्इस पुनीत कार्य को सफल बनाने और शरबत पिलाने में मुख्य रूप से मोहम्मद शाहनजर चैधरी, मोहम्मद मोनीश चैधरी, मोहम्मद अरमान चैधरी, वरुण रस्तोगी, यश कंसल, शुभम, अकुल मलिक और राजकुमार का विशेष योगदान रहा। युवाओं की इस टोली ने सुबह से लेकर शाम तक पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा की। आयोजकों ने इस मौके पर कहा कि इस तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच प्यासे को पानी या शरबत पिलाना सबसे बड़ी इंसानियत है। कस्बे के गणमान्य लोगों ने भी युवाओं के इस सामूहिक और धर्मनिरपेक्ष प्रयास की तारीफ की, जो समाज में आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल पेश करता है।
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार नगर द्वारा छबील/शीतल पेय का भव्य आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर प्रातः10 बजे से कोर्ट रोड पर छबील/शीतल पेय ठंडाई वितरण का आयोजन किया गया।लगभग दो हजार राहगीरो,निकटवर्ती प्रतिष्ठानो के बन्धुओ,महाराज श्री के अनुयायियो आदि ने भीषण गर्मी मे शीतल पेय ग्रहण किया। कार्यक्रम मे महाराजश्री के अनुयायियो एवं अनेक सामाजिक /आध्यात्मिक संगठनों के गणमान्य जनो ने ठंडाई वितरण मे सहयोग/सेवा करके पुण्य के भागी बने। कार्यक्रम को सफल बनाने मे एड.अमर कांत गुप्ता,कमल गोयल, एड आर के मलिक , अशोक कंसल पूर्व विधायक, अरविंद गुप्ता सर्जन प्रेस, गौरव स्वरूप, यशिका चैहान धर्मपत्नी माननीय सांसद चंदन चैहान, अतुल गर्ग, सुभाष गर्ग, शोभित गुप्ता,सुरेन्द्रअग्रवाल, रामबीर सिंह,अजय गर्ग,श्याम लाल बंसल,इंजी लोकेश चंद्रा, विपिन गुप्ता,लवी,गोपाल मित्तल,संजय अरोरा,विजय शंकर आदि का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर अतुल गर्ग एवं रामबीर सिंह ने सबका ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
मृतक छात्रों को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा तुलसी पार्क निकट शिव चैक मुजफ्फरनगर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ अलीगंज में अग्निकांड में मारे गए छात्रों की आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजित की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दीपक जलाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बोलते हुए संजय अरोड़ा जी ने कहा कि उक्त घटना अत्यंत दुखद है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन दिवंगत आत्माओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा प्रभु से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस असहनीय। दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि घटना बहुत दुखद है उन्होंने मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से मांग कि दोषियों को किसी भी स्तर पर बख्सा नहीं जाना चाहिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर राजीव बंसल राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रदेश के अंदर सभी संस्थाओं की जांच करा कराकर सभी मानक पूरे किये जाये। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय अरोड़ा, श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा, प्रवीण जैन, राजीव कुमार बंसल, अनिल मलिक, गोल्ड गुप्ता, राजेश शर्मा, संजय कुमार एडवोकेट, विकास गुप्ता आदि हिंदू वीर उपस्थित थे ।
सामाजिक न्याय के प्रखर पहरी थे पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह: मास्टर विजय सिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी पी सिह)की 95 वी जयंती के अवसर पर वी पी सिंह विचार मंच ने मुजफ्फरनगर शहर आर्य समाज में एक यज्ञ किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया , उनकी ईमानदारी तथा उनके सामाजिक न्याय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर जिला अध्यक्ष राजपूत महासभा मुजफ्फरनगर ने की आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह, सुकरामपाल कश्यप अध्यक्ष मजदूर किसान यूनियन पार्टी , जल सिंह फौजी , सुरेंद्र शर्मा , दिनेश कुमार रामपाल श्याम सिंह हरि ओम , आदि लोगों ने भाग लिया। मिटिग मे वक्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री विश्व नाथ प्रताप सिंह के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला, वीपी सिंह ने प्रधानमंत्री काल मे देश के पिछड़े वर्ग के लोगों को सामाजिक न्याय देते हुए मंडल रिपोर्ट लागू की , जिसमे पिछड़ी लोगों को नौकरियों में 27ः आरक्षण लागू किया पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ न्याय किया था देश के प्रधानमंत्री केंद्रीय वित एवम राजस्व मंत्री व रक्षा मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बहुत कार्य किये, इससे पूर्व वीपी सिंह के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश काल मे उन्होंने हजारों गुंडे बदमाशों के एनकाउंटर कराकर प्रदेश से गुंडागर्दी समाप्त करने का कार्य किया था,वीपी सिंह प्रधानमंत्री ,केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय रक्षा मंत्री , उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों सुशोभित रहे परंतु आज तक उन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं है , वे भारत के ईमानदार नेता साबित हुए उनके कर्म में सुचिता थी , विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया अपनी बहुत जमीन गरीबों को दान कर दी थी नेताओं को गरीबों वंचितों , पिछड़े व दलित लोगो के लिए वी पी सिंह की तरह काम करना चाहिए विश्वनाथ प्रताप सिंह सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी ईमानदार जननायक थे।
आत्रेय हास्पिटल सहित आनंद हास्पिटल की पैथोलोजी लैब सील
मुज़फ्फरनगर। जिला प्रशासन का चेकिंग अभियान दूसरे दिन पर जारी, सदर बाजार स्थित कई हॉस्पिटलों में जांच करने पहुंचे, आत्रेय हॉस्पिटल कों सील किया। इसके साथ ही सदर बाजार इलाके में कई हॉस्पिटलों को दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा भोपा रोड स्थित आनंद हास्पिटल की बेसमेंट में बनी पैथोलोजी लैब केा भी सील कर दिया गया। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद शासन के निर्देश पर जनपद में अवैध और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक अभियान जारी है। गुरुवार को पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक छापेमारी कर कई अस्पतालों, प्रशिक्षण केंद्रों और अन्य बड़े प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान फायर सेफ्टी समेत अन्य आवश्यक मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
असलाह तस्कर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 अस्लाह तस्कर अभियुक्त को मय 01 अदद रिलावर मय 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर मय 01 मो0सा0 नं0 यू0पी0 11 सी0आर0 1180 सहित गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध रोकथाम व वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे व पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त विशाल त्यागी पुत्र सोनू उर्फ सुनील त्यागी नि0 घलोली थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उम्र करीब 23 वर्ष को मय 01 अदद रिवालवर मय 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर मय एक मो0सा0 नं0 यू0पी0 11 सी0आर0 1180 सहित मौ0 रामपुर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. सोनू कुमार, आयुष्मान शमा्र, का. विनीत कुमार, अंकित कुमार, रि0का0 दिनेश कुमार शामिल रहे।
शीतल पेय लाहौरी जीरा का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। निर्जला एकादशी के अवसर पर व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर की सदर बाजार इकाई के द्वारा शीतल पेय लाहौरी जीरा का वितरण किया गया जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी अजय स्वरूप एवं विशिष्ट अतिथि शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष एवं जनार्दन विश्वकर्मा जिला महामंत्री रहे। शलभ गुप्ता ने जानकारी दी कि व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के द्वारा ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते है उसी कड़ी के आज निर्जला एकादशी के अवसर पर सदर बाजार के व्यापारियों के द्वारा लाहौरी जीरा की ठंडी बोतलों का वितरण किया गया सदर बाजार इकाई को ऐसे पुण्य कार्य करने की बधाई देता हु ओर ईश्वर से समस्त व्यापारी बंधुओं के लिए समृद्धि की कामना करता हु।
अजय स्वरूप जी ने कहा मै बड़ा सौभाग्यशाली हु कि इस नेक कार्य में मुझे सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ आज के दिन शीतल जल,कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण करना अत्यंत परोपकारी कार्य है इस शानदार आयोजन के लिए में शलभ ओर उनकी टीम ओर समस्त व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल को बधाई देता हु।कार्यक्रम मुख्य सेवक आकाश अग्रवाल, देवेश गर्ग,रजनीश बंसल,अक्षित अग्रवाल,रमित मित्तल रहे! मुख्य रूप से शलभ गुप्ता,जनार्दन विश्वकर्मा,अक्षित अग्रवाल,आकाश अग्रवाल,रजनीश बंसल,अतुल सिंघल, देवेश गर्ग,मनीष सिंहल,रमित मित्तल,राजेश संगल,परवीन तायल,अंकुर गोयल,अमित गुप्ता एडवोकेट,संजय गुप्ता आदि व्यापारी गण मौजूद रहे!
मुज़फ्फरनगर में लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि
दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के तत्वावधान में झांसी रानी पार्क में लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मृतक बच्चों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लखनऊ अग्निकांड में हुई 15 मासूमों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ये सिर्फ 15 बच्चे नहीं थे, बल्कि 15 परिवारों के चिराग थे, जिनके असमय चले जाने से उनके घरों का भविष्य अंधकारमय हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और चंद पैसों के लालच ने इन मासूमों की जान ले ली। श्रद्धांजलि सभा में सरकार से मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रु की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग भी उठाई गई। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की, सांसद नरेंद्र मलिक ने अग्निकांड के दोषियों के खिलाफ कठोरता कार्यवाही की मांग की, मुजफ्फरनगर में प्रशासन द्वारा की जा रही चेकिंग को सराहा और कहा कि लगातार चेकिंग होनी चाहिए मानकों के अनुसार बिल्डिंगों का निर्माण होना चाहिए जिससे हादसों से बचा जा सके, इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए वास्तव में कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि इस दर्दनाक घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा और बच्चे को ऐसी दुखद घटनाओं का शिकार न होना पड़े, इसके लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में सपा सांसद हरेंद्र मलिक,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला अध्यक्ष विक्की चावला,जिला महामंत्री मोहम्मद नदीम अंसारी, विपिन सिंघल, राजकुमार कालरा,पवन बंसल, प्रदीप उतरेजा,अजय सिंघल, कृष्ण गोपाल मित्तल,विजेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह गंभीर, संजय गोस्वामी सहित ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की पूरी टीम मौजूद रही।


