खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

टयूबवेल से हजारों का सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ग्राम सैदपुर खुर्द का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सैदपुर खुर्द निवासी रोशन पुत्र मांगा की खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर देर रात अज्ञात चोर पहुंचे और मोटर से जुड़े उपकरण सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब रोशन अपनी ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ट्यूबवेल से जरूरी उपकरण और अन्य सामान गायब था। पीड़ित किसान ने बताया कि चोरी से उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसानों में भय और आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की है।  पीड़ित किसान ने मामले की सूचना तितावी थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

समाधान दिवस में एसपी ट्रैफिक ने सुनी समस्याए
छपार। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चैबे और थानाध्यक्ष मोहित कुमार ने क्षेत्र से आए लोगों की जनसमस्याएं सुनीं।  समाधान दिवस में छपार, छपरा, खामपुर, खुडडा, रामपुर, रई, बरला, बसेड़ा, कुतुबपुर, ताजपुर, मैदपुर और आदिल सहित दर्जनों गाँवों के ग्रामीण शामिल हुए। प्राप्त शिकायतों में आपसी झगड़ों से संबंधित मामले अधिक थे, जिनका तत्काल समाधान किया गया। शेष एक दर्जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए राजस्व टीम को निर्देशित किया गया है। एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चैबे ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता समय पर समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने लोगों से सीधे मिलकर अपनी समस्याएँ बताने का आग्रह किया। समाधान दिवस में आए सभी क्षेत्रवासियों और किसानों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी रूपेश कुमार, बरला चैकी प्रभारी तूफान सिंह, बसेड़ा चैकी प्रभारी भूपेश शर्मा, छपार कस्बा प्रभारी रमित यादव, खुड्डा चैकी प्रभारी अनुराग चैधरी, एसआई पवन कुमार सहित हल्का लेखपाल व कानूगो मौजूद रहे।

 

समाधान दिवस में एसपी सिटी व एसडीएम सदर ने सुनी समस्याएं
पुरकाजी। पुलिस अधीक्षक नगर व उप जिलाधिकारी सदर द्वारा थाना पुरकाजी पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन व उप जिलाधिकारी सदर प्रवीन द्विवेदी द्वारा थाना पुरकाजी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जन जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री विनय कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना शाहपुर में सुनी समस्याएं
शाहपुर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना शाहपुर पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना शाहपुर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जन जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्री सुभाष चन्द्र, थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ देव महाराज जी की प्रतिमा लगाने हेतु ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। सोनार समाज समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेता गौरव स्वरूप को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि अजमीढ़ देव महाराज जी की प्रतिमा लगाने हेतु नगरपालिका से पास हो चुकी है उन्होंने शासन से भी अजमीढ़ देव महाराज जी की प्रतिमा की मंजूरी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जिससे जल्दी ही महाराज अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा को लगाया जा सके इस मौके पर पवन वर्मा, मास्टर तरसपाल सिंह वर्मा, महेश वर्मा शिवकुमार वर्मा, सुशील वर्मा, शिवम् वर्मा, रामकुमार वर्मा कोकिल वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा टेलर आदि मौजूद थे।

 

विवादित पोस्ट डालने वाला दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट साझा करने के मामले में बुढ़ाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित होने की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पोस्ट की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली तथा सामाजिक शांति और सौहार्द प्रभावित करने की आशंका उत्पन्न करने वाली थी। सूचना मिलने के बाद थाना बुढाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पोस्ट करने वाले युवक की पहचान ग्राम जौला निवासी आसिफ मलिक पुत्र हबीब के रूप में की। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना बुढाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बुढ़ाना ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ, भ्रामक, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली अथवा सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली किसी भी सामग्री को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री का प्रसारण अथवा साझा करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले ऐसे कृत्यों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 जनसमस्याओं का हो समयबद्ध निस्तारणः एसएसपी
मंसूरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मन्सूरपुर पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना मन्सूरपुर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जन जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

व्यापारियों ने सीलिंग अभियान से कहा- प्रतिष्ठान बिना नोटिस सील करना उचित नहींMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद प्रदेशभर में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच और अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों एवं कॉम्प्लेक्सों को सील किए जाने की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिना पूर्व नोटिस सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगाने और व्यापारियों को कमियां दूर करने का अवसर देने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा व्यापारिक सड़कों, बाजारों और होटलों पर लगातार सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है, जिससे व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल है। संगठन का कहना है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में नियमों के संबंध में कोई कमी है तो संबंधित व्यापारी या होटल संचालक को पहले नोटिस देकर निर्धारित समय में सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। इसके बाद भी यदि नियमों का पालन नहीं किया जाए, तभी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस दौरान यूनिक प्लाजा और अल हबीब कॉम्पलैक्स मार्किट में कारोबार करने वाले व्यापारी शामिल रहे। इन दोनों मार्किट भवनों को शुक्रवार को विभागीय टीम ने सील कर दिया था।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कार्रवाई से पहले समय देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वर्तमान में सीधे सीलिंग की कार्रवाई होने से व्यापारियों में असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है। संगठन ने सवाल उठाया कि जिन प्रतिष्ठानों का निर्माण वर्षों पहले हुआ और जो लंबे समय से संचालित हैं, उनके विरुद्ध अचानक कठोर कार्रवाई किए जाने से व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापार संगठन का कहना है कि व्यापारियों ने अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर प्रतिष्ठान स्थापित किए हैं। ऐसे में बिना पूर्व सूचना प्रतिष्ठान सील किए जाने से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि जिन प्रतिष्ठानों में कमियां हैं, उन्हें निर्धारित समय देकर सुधार कराया जाए और सुधार की अवधि पूरी होने से पहले किसी भी प्रतिष्ठान को सील न किया जाए। व्यापार संगठन ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और बिना नोटिस सीलिंग अभियान जारी रहा तो जनपदभर के व्यापारियों को व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलित एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। प्रदर्शन के दौरान राकेश त्यागी के साथ दोनोें मार्किट से नाजिम, शाकिर, अनवर जकी, शान, फैसल, मनीष पुंडीर, फिरोज खान, शाहिद, बिट्टू, फहीम, सैफ सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे।

 

मॉकड्रील का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। 8 वीं वाहिनी एनडीआरएफ गाजियाबाद द्वारा डा० कुबेर एस० शर्मा डिप्टी कमांडर के कुशल नेतृत्व में एस० डी० इण्टर कॉलिज, निकट रोड्वेज मुजफ्फरनगर के हाल में आपदा प्रबन्धन की मॉकड्रील हुई। जिसमें उनकी टीम एएसआई मुकेश पंवार, हेड कांस्टेबल हारूण अली, मुनेन्द्र सिंह, अशोक कुमार अमरजीत, पवन कुमार, पप्पू सिंह ने विद्यालय के स्टाफ व छात्र छात्राओं को सीपीआर, फ्रैक्चर, खून रोकना  गले में फंसा हुआ, स्ट्रैचर बनाना, पानी से बचाव आदि सिखाया गया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अनिल मित्तल, भौतिक प्रवक्ता मनीष गर्ग, मनोज कुमार, शारीरिक शिक्षक डा० राहुल कुशवाह, डा राजबल सैनी, राहुल कुमार, शिवानी राणा, शालू शर्मा, आकाशदीप, नितिन, याकूब अली व अन्य लोग उपस्थित हुए।

 

कांवड यात्रा 2026- व्यवस्थाओं का लिया जायजाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर व उप जिलाधिकारी सदर द्वारा उत्तराखण्ड मुजफ्फरनगर बॉर्डर स्थित भूराहेड़ी चेक पोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन व उप जिलाधिकारी सदर प्रवीन द्विवेदी द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ थाना पुरकाजी क्षेत्र स्थित उत्तराखण्डदृमुजफ्फरनगर बॉर्डर (भूराहेड़ी चेक पोस्ट) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट पर स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, संचार व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भूराहेड़ी चेक पोस्ट राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित जनपद मुजफ्फरनगर का प्रमुख प्रवेश बिंदु है, जहां से कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड से आने वाले कांवड़ यात्री जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में प्रवेश करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए अधिकारीगण द्वारा चेक पोस्ट पर उपलब्ध समस्त संसाधनों एवं सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त एवं क्रियाशील सुनिश्चित कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने निर्देशित किया कि बॉर्डर पर सघन एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस के साथ निरंतर संपर्क एवं प्रभावी समन्वय स्थापित रखते हुए सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करे, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियों का समय-समय पर परीक्षण कर लिया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से तैयार रहें।

 

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।संदिग्ध परिस्थितियों मे बुरी तरह झुलसी विवाहिता को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहंा चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते दिल्ली सफदरगंज रैफर कर दिया।
  मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के गंाव बझेढी निवासी विवाहिता आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियो मे बुरी तरह जल गई। इस घटना पर पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गंाव मे पहुंची नई मन्डी पुलिस ने उक्त महिला को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहंा चिकित्सकों ने उसकी गभीर हालत के चलते उसे दिल्ली सफदरगंव अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। विवाहिता के परिजनो का आरोप है क करीब साढे छह वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। उन्होने शादी के वक्त कार, एसी सहित काफी सामान दिया था। परिजनो का आरोप है कि इस सब के बावजूद उसकी ससुराल वाले उसे प्रताडित करते रहते थे। विवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियो मे जलने पर अस्पतात भिजवाया गया। चर्चा है कि इस घटना के बाद से उसके ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस मामले की जंाच पडताल मे जुटी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभी इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर जंाचोपरांत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी निरीक्षक ने सुनी समस्याएं
चरथावल।नायब तहसीलदार सुनील कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने  थाना परिसर में माह के चैथे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि, फसल और रास्ते से संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके।

 

तालाब में डूबा ग्रामीण
खतौली। गंगधारी  के तालाब मे डूबे व्यक्ति की तलाश डीआरएफ की टीम लगी हुई है। परन्तु अभी तक तालाब मे डूबे उक्त व्यक्ति का कहीं कोई पता नही लग सका है।
  मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव गगधारी निवासी राकेश बीती शाम गांव के तालाब में डूब गया था इस हादसे से परिजनों में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी गांव में पहुंच गयी। डीआरएफ की टीम तालाब मंे डूबे राकेश की तलाश में लगी हुई है लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं लग सका है।

 

भाजपा की बैठक आयोजित
जानसठ। बेहड़ा सादात मंडल की एक संगठनात्मक बैठक शक्ति केंद्र संयोजक रजत चैधरी के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी ने की, जबकि संचालन शक्ति केंद्र प्रभारी अंकुर खटाना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य वक्ता और मंडल प्रभारी इन्दर सिंह कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि 23 जून, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 6 जुलाई, उनके जन्म दिवस तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जयंती वर्ष मनाया जाएगा। तय की गई रूपरेखा के अनुसार, 28 जून 2026, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुनना अनिवार्य होगा। मन की बात के पश्चात प्रत्येक बूथ पर बैठकें, वृक्षारोपण कार्यक्रम और डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। सभी बूथ अध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि वे इन सभी कार्यक्रमों की फोटो सहित रिपोर्ट सरल ऐप पर अपलोड करें। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह, मीरापुर मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक सोनी, सनोज प्रजापति, संदीप पाल, श्रीमती अनीता पाल, डॉ. रामगोपाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनू कोहली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेशेन्द्र प्रधान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री अरविन्द कश्यप, टीशु, राजकुमार, समय सिंह सैनी, राजबीर नायक, श्रीकांत पाल, वासु, मनोज सैनी, रामपाल, सागर, रवि सैनी और बंटी सैनी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल ने प्रबन्धक विनोद संगल को दी जन्म दिन की बधाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, नई मंडी के प्रबन्धक श्री विनोद संगल जी को उनके 73 वे जन्मदिन पर प्रबन्ध समिति के समस्त सदस्य गण एवं स्टाफ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष महेश कुमार, डायरेक्टर डा० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, जूनियर विंग हैड मिस्ट्रेस ममता चैहान ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

 

निःशुल्क गीतापाठ एवं संकीर्तन का 28 को होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक/ एकादशी/ विशेष पर्व पर निशुल्क गीतापाठ,संकीर्तन की श्रृंखला मे 28 जून 2026, रविवार को सांय 06 बजे से  उत्तरी सिविल लाइन्स निवासी नितेश वर्मा जी के सौजन्य से प्राचीन श्री शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मुजफ्फर नगर मे होना निश्चित हुआ है।आपसे अनुरोध है कि आधिकाधिक संख्या में सपरिवार,ईष्ट मित्रों सहित पधारकर धर्म लाभ उठाएं तथा महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के वैश्विक अभियान श्घर-घर गीता, हर घर गीताश् में सहभागिता करके कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22105 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 7 =