समाचार (Muzaffarnagar News)
रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी ने कांवड़ सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को परखा
रोहाना। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने पुलिस टीम के साथ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत स्टेट हाईवे-59 के किनारे लगने वाले कांवड़ सेवा शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने कांस्टेबल राजू सिंह और बॉबी यादव के साथ शिविरों में दी जाने वाली सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी शिविर संचालकों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और मुख्य गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। शिविरों में आने वाले शिवभक्तों के लिए उच्च स्तरीय साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। चैकी प्रभारी ने संचालकों से अपील की कि वे कांवड़ियों की सेवा के साथ-साथ क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस का पूरा सहयोग करें। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर गश्त बढ़ा दी गई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी सिटी ने बैरिकेडिंग और सीमुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ मार्ग का किया गया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थित रामपुर तिराहा, फलौदा कट, खादर तिराहा एवं भूराहेड़ी चेक पोस्ट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए- कांवड़ मार्ग पर प्रस्तावित बैरिकेडिंग, डायवर्जन एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। रामपुर तिराहा, फलौदा कट, खादर तिराहा एवं भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सूचना संकेतक (ैपहदंहम), पेयजल एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण कर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने एवं किसी भी कमी को तत्काल दूर कराने हेतु निर्देशित किया गया। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यात्रा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम वातावरण सुनिश्चित करें।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को एसपी देहात ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा ग्रामीण जोन के अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर अक्षय संजय महादिक द्वारा पुलिस लाइन सभागार, मुजफ्फरनगर में ग्रामीण जोन के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी निरीक्षकगण एवं चैकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्गों पर निरंतर एवं प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सतत निगरानी रखी जाए, डीजे, कांवड़ शिविरों एवं यात्रा मार्गों पर निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन कराया जाए, यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार के अवरोध, अतिक्रमण अथवा दुर्घटना की संभावना को समय रहते समाप्त कर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाए, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना का तत्काल खंडन कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए, कांवड़ियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश से मिली राहत अब आफत में बदल गई है। मानसून की बारिश थमने के बाद पिछले दो दिनों से पड़ रही तेज धूप और हवा में बढ़ी भारी उमस ने नागरिकों को बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। हवा की रफ्तार थमने के कारण उमस का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। अत्यधिक उमस के चलते घरों और दफ्तरों में लगे कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर के समय तीखी धूप और उमस के कारण मुख्य बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम देखी जा रही है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस चिपचिपी गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी, छाछ और नींबू पानी पीने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, जब तक दोबारा ठीक से बारिश नहीं होती, तब तक हवा में नमी के कारण यह उमस भरी गर्मी लोगों को ऐसे ही सताती रहेगी।
अमावस्या पर खीर के भंडारे का हुआ आयोजन
मीरापुर।अमावस्या के अवसर पर व्यापारियों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत खीर के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कस्बे के भूमिया मंदिर के निकट स्थित माँ दुर्गा ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश व भूमिया माता के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही और सेवा कार्य में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। धार्मिक माहौल और श्रद्धाभाव से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। व्यापारी आशीष शर्मा ने बताया कि अमावस्या के अवसर पर प्रतिवर्ष इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन कर जनसेवा का प्रयास किया जाता है। श्रद्धालुओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए व्यापारियों के इस सेवा भाव की प्रशंसा की। इस अवसर पर आशीष शर्मा, अमरीश शर्मा, उत्सव शर्मा, रुद्राक्ष शर्मा, रुमाली, भूरा पेंटर, नितिन मिस्त्री, सीजम सागर, आदित्य सहित अनेक व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पुलिस ने मारपीट के मामले में दो दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसएसपी के आदेश के अनुक्रम में वाण्टी/ वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गत 12 जुलाई को हिन्दू संगठन के कुछ लोगो द्वारा जिला परिषद मार्केट मे दवाई लेने आये एक हिन्दू समूदाय की लडकी व मुस्लिम समुदाय के लडके को हिन्दू मुस्लिम के नाम पर मारपीट व गाली गलौच करने की सोशल मिडिया पर वायरल विडियो वायरल हो रही थी जिसके सम्बन्ध में पिडिता के द्वारा लिखित तहरीर पर मामला पंजीकृत किया गया। सोशल मिडिया पर वायरल विडियो की फूटेज के अवलोकन से अभियुक्तगण सचिन कुमार पुत्र जसवीर सिंह निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन, आलोक कुमार पुत्र शंकर राय निवासी न्यू रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर के नाम प्रकाश मे आये । जिनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा शेष अभियुक्तगण की तलाश जारी है । जिनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरी, है. का. दीपक कुमार, का. संकेत शामिल रहे।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति
मुजफ्फरनगर के शेरनगर में 69 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुज़फ्फरनगर सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेरनगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर परिसर में पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत लगभग 69 लाख की लागत से निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय हॉल का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा धार्मिक पर्यटन को नई गति प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों, सत्संग एवं जनहित के विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि आगामी पवित्र श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान यह भवन शिवभक्त कांवड़ियों के विश्राम, सेवा, चिकित्सा सहायता, जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय प्रशासन को भी व्यवस्थाओं के संचालन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही है। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा तथा धार्मिक पर्यटन को नई पहचान प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संत-महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के आत्मीय स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि जनसेवा एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
डिजीटल निगरानी को शहर में मजबूत बनाएंगी मीनाक्षी स्वरूप
शहर के सभी 55 वार्डों में 18 जुलाई की प्रस्तावित बोर्ड बैठक में सीसीटीवी नेटवर्किंग प्रस्ताव पर होगा मंथन
सीसीटीवी नेटवर्किंग और सर्वर रूम स्थापित करने पर पालिका करने जा रही 3.64 करोड़ का बजट खर्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक के जरिए और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद बड़ा कदम उठाने जा रही है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के सभी 55 वार्डों को सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ने और एक अत्याधुनिक सर्वर रूम स्थापित करने के लिए करीब 3.64 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना को हरी झंड़ी दी है, इस पर 18 जुलाई को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में चर्चा होगी। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो शहर के प्रमुख मार्गों, चैराहों और संवेदनशील क्षेत्रों की चैबीसों घंटे डिजिटल निगरानी संभव हो सकेगी, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में शहरी विकास की इबारत लिखने के लिए पालिका प्रशासन तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए सबका साथ, सबका विकास और सभी का विश्वास को चरितार्थ करने के लिए पालिका प्रशासन ने सभी 55 वार्डों के चहुंमुखी विकास के लिए कार्ययोजना बनाई है। इसको पालिका बोर्ड में पारित कराने के लिए मीनाक्षी स्वरूप 18 जुलाई को टाउनहाल सभाकक्ष में बोर्ड मीटिंग करने जा रही है। इसके लिए करीब 150 करोड़ रुपये की लागत वाले 156 प्रस्ताव का एजेंडा जारी किया जा चुका है। इसमें पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश, सड़क, नाली-नाले का निर्माण, सौन्दर्यकरण के साथ ही डिजिटल निगरानी के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। पालिका के कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए उनको महंगाई भत्ता, गरम वर्दी और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए भुगतान की स्वीकृति भी पालिका देने जा रही है।
नगरपालिका परिषद् के ईओ पवन कुमार ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में 18 जुलाई को बोर्ड मीटिंग होने जा रही है, इसमें कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत भी काफी कार्य शामिल किये गये हैं, साथ ही शहरी विकास और सौन्दर्यकरण पर फोकस किया गया है। इसमें सबसे बड़ा प्रस्ताव पूरे शहर को नियमित डिजिटल निगरानी की व्यवस्था देने वाला है। शहर के सभी 55 वार्डों को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए पालिका प्रशासन सीसीटीवी नेटवर्किंग का पूरा ताना-बाना तय कर चुका है। पालिका दो हिस्से में यह कार्य कराने जा रही है। राज्य वित्त के अन्तर्गत प्राप्त निधि से 55 वार्डों में सीसीटीवी नेटवर्किंग और सर्वर रूम स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित किया गया है। इस पर सदन में चर्चा के बाद अगला निर्णय होगा।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पालिका सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने जा रही है। इसके लिए आगामी दिनों में हम बोर्ड मीटिंग में मंथन के लिए प्रस्ताव लाए हैं। इसमें सीसीटीवी नेटवर्किंग के लिए प्रस्तावित कार्य को दो हिस्से में विभाजित किया है, पहले प्रस्ताव में 35 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य होगा, इसके लिए 01 करोड़ 99 लाख 26 हजार 482 रुपये का व्यय अनुमान बना है तो दूसरे प्रस्ताव में 20 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे और सर्वर रूम स्थापित करने का कार्य होगा, जिस पर पालिका 01 करोड़ 64 लाख 96 हजार 150 रुपये खर्च करने की तैयारी कर चुकी है। सदन की मंजूरी मिली तो जल्द ही पूरा शहर 24 घंटे डिजिटल सुरक्षा से आच्छादित होगा।
भूराहेड़ी चेक पोस्ट तक किया एसडीएम और सीओ ने रूट का औचक निरीक्षण
पुरकाजी । आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मंगलवार को एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी और सीओ सदर राजू कुमार साव ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का सघन औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक टीम ने रामपुर तिराहा, छपार, बरला और पुरकाजी से होते हुए उत्तराखंड सीमा पर स्थित भूराहेड़ी चेक पोस्ट तक के पूरे मार्ग का जमीनी जायजा लिया और सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात संचालन, संकेतक बोर्ड, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया। जहां भी कमियां पाई गईं, संबंधित विभागों को उन्हें तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की। उनके सुझावों को सुना गया और यह आश्वासन दिया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष पुरकाजी डॉ. मानवेन्द्र सिंह भाटी, एनएचएआई के अधिकारी और पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया, कांवड़ यात्रा में लाखों शिवभक्त जनपद से होकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा शुरू होने तक लगातार निरीक्षण और मॉनिटरिंग जारी रहेगी। सीओ सदर राजू कुमार साव ने कहा, ष्पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा
एक माह नहीं लगेगा मंगल बाजारः दुकानें लगाने पहुंचे व्यापारियों को पुलिस ने हटाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिव कांवड़ यात्रा-2026 को देखते हुए नुमाइश मैदान में लगने वाले प्रसिद्ध साप्ताहिक पैठ ‘मंगल बाज़ार’ को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने आदेश जारी कर दिए हैं, जो 14 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रभावी रहेंगे। हालांकि, पैठ बंद होने की सूचना समय पर दुकानदारों तक नहीं पहुंच सकी। इसका नतीजा यह हुआ कि मंगलवार सुबह दूर-दराज़ से सैकड़ों रेहड़ी, पटरी और अस्थायी दुकानदार रोज़ी-रोटी की उम्मीद लेकर नुमाइश मैदान पहुंच गए और अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दीं। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी दुकानदारों को दुकानें हटाने के निर्देश दिए। पुलिस की कार्रवाई के बाद कई दुकानदारों को सामान वापस समेटना पड़ा। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लिया गया है। पैठ बंद होने की जानकारी समय पर दुकानदारों तक नहीं पहुंच सकी। मंगलवार सुबह दूर-दराज़ से आए सैकड़ों रेहड़ी, पटरी और अस्थायी दुकानदार रोज़गार की उम्मीद लेकर नुमाइश मैदान पहुंचे और दुकानें लगानी शुरू कर दीं। सुबह करीब 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी दुकानदारों को दुकानें हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद कई व्यापारियों को अपना सामान समेटकर वापस लौटना पड़ा। दुकानदारों का कहना था कि यदि प्रशासन पहले से सूचना दे देता तो वे इतनी दूर से माल लेकर नहीं आते। दुकानदारों ने बताया कि बिना दुकान लगाए लौटने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई छोटे व्यापारी अपनी आजीविका के लिए केवल इसी साप्ताहिक बाजार पर निर्भर हैं। अचानक बाजार बंद होने से उनकी आय प्रभावित हुई है। बारिश के कारण नुमाइश मैदान में अब भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से अधिकांश दुकानदार मैदान के बजाय सड़क किनारे अपनी दुकानें लगाने की तैयारी कर रहे थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद, यानी 11 अगस्त के बाद ही नुमाइश मैदान में साप्ताहिक मंगल बाजार का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।
पुलिस की बड़ी पहल, ट्रांसपोर्टरों से मांगा कांवड यात्रा में सहयोग
मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, सभागार कक्ष में जनपद के ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान ट्रांसपोर्टरों को कांवड़ यात्रा अवधि में लागू यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, भारी वाहनों का संचालन निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्गों पर ही करने, ओवरलोड वाहनों का संचालन न करने तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने में पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जा सके। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्री सुनील कुमार, एआरटीओ मुजफ्फरनगर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण
मीरापुर । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में आज पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर डॉ. अजय कुमार द्वारा कान्हा गोशाला, मीरापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में मौजूद सभी गोवंश पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। इसके साथ ही गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गोशाला के स्टाफ को निर्देशित किया गया कि गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा, खल-चोकर दिया जाए और परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के समय गोशाला के केयरटेकर मौके पर उपस्थित मिले।
बंदरों से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 48, मोहल्ला लद्दावाला में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है। शाहबुद्दीन पुर रोड स्थित जामा मस्जिद के आसपास बंदरों के बड़े-बड़े झुंडों ने डेरा डाल रखा है। घरों की छतें हों, तंग गलियां या फिर बिजली के दौड़ते तारकृबंदर हर जगह दिनभर हुड़दंग मचाते नजर आते हैं। इस खौफ के कारण इलाके की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदरों का यह झुंड अब हिंसक होता जा रहा है और कई बार राहगीरों पर झपट्टा मार चुका है। मोहल्लेवासियों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा छतों पर सूखने के लिए डाले गए कपड़ों को बंदर फाड़ डालते हैं। मौका मिलते ही बंदर घरों के भीतर दाखिल हो जाते हैं और रसोई से खाने-पीने का सामान उठाकर भाग जाते हैं। बंदरों के हमले के डर से अभिभावकों ने छोटे बच्चों को अकेले छत पर या गलियों में भेजना पूरी तरह बंद कर दिया है। उन्होंने पालिका प्रशासन से इस ओर ध्यान देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
17 जुलाई को होगी बैठक
मुजफ्फरनगर। कर्नल राजीव चैहान अ०प्रा० जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जनपद मुजफफरनगर के भूतपूर्व सैनिको, सैनिक आश्रितो, शहीद सैनिको की पत्नियो को सूचित किया है कि 17 जुलाई 2026 समय प्रातः 11.00 बजे कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास, मु०नगर में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि आप अपनी निम्नलिखित समस्याओ के निराकरण हेतु इस बैठक में समय से उपस्थित होकर लिखित में अपनी समस्याओ का ब्यौरा प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद संबंधी समस्या। पुलिस सुरक्षा संबंधी समस्या। बैंक से ऋण संबंधी समस्या। पेंशन संबंधी समस्या। शिक्षा संबंधी समस्या। चिकित्सा संबंधी समस्या । आर्थिक अनुदान संबंधी समस्या। सैनिको से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतो का निराकरण किया जाएगा ।
किसान कार्यशाला में दी उचित जानकारी
मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना समिति परिसर में एक किसान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला उद्यान अधिकारी अवनीश कुमार तथा जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया ने किसानों से कहा कि जल संरक्षण के लिए ड्रेस सिंचाई विधि का प्रयोग करें। सरकार इस पर 80ः अनुदान दे रही है। उन्होंने फसलों में जैविक खाद जैसे हरी खाद, कंपोस्ट खाद, गोबर की खाद अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच करा कर आवश्यकता अनुसार ही रासायनिक खाद का प्रयोग करें। किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षता राजेश्वर आर्य तथा संचालन सचिव ब्रजेश राय ने किया। को उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक प्रेम रंजन कुमार,वेदपाल मलिक, भारत सिंह दुष्यंत त्यागी, पप्पू भगत आदि ने संबोधित किया।
मेधावियों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। युवा सामाजिक शक्ति मिशन, नूनाखेड़ा द्वारा गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी. एस. बालियान ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उच्च नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने युवा सामाजिक शक्ति मिशन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गांव में शिक्षा, खेल, सामाजिक जागरूकता, संस्कार एवं भाईचारे को बढ़ावा देना है। भविष्य में भी समाजहित के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों, युवाओं एवं मिशन के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा युवा सामाजिक शक्ति मिशन के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा मनसाराम ने की इसके अलावा विशिष्ट अतिथि उदयवीर सिंह, डॉक्टर मनोज कुमार, पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह रहे संचालन मास्टर जयवीर सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नबाब सिहं, देशपाल सिहं, सुरेंद्र दरोगा रणवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र बालियान, प्रमोद कुमार, कालूराम आदि मौजूद रहे। आयोजनकर्ता राजीव बालियान रहे।
एएनएम प्रशिक्षण केंद्र कूकड़ा से निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 से 24 जुलाई 2026) के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, कूकड़ा से जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य जनसामान्य को परिवार नियोजन, जनसंख्या स्थिरता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा छोटे एवं सुखी परिवार के महत्व के प्रति जागरूक करना था। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण की आधारशिला है। परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों तक पहुंचकर परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी दें और उन्हें उपलब्ध सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाएं। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जनसंख्या स्थिरता एवं परिवार नियोजन से संबंधित जागरूकता नारों के माध्यम से आमजन को ष्छोटा परिवार, सुखी परिवारष् तथा ष्स्वस्थ परिवार, समृद्ध समाजष् का संदेश दिया। साथ ही परिवार नियोजन संबंधी उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, अपर शोध अधिकारी आनंद कुमार, जिला परिवार कल्याण एवं लॉजिस्टिक्स प्रबंधक डॉ. दिव्यांक दत्त, च्ैप् संस्था की जिला प्रतिनिधि सुश्री भारती रावत, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, कूकड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता ,श्रीमती सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं एएनएम प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान जनपद के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों पर परिवार नियोजन संबंधी विशेष जागरूकता गतिविधियां एवं सेवाएं संचालित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों से परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाकर स्वस्थ एवं समृद्ध परिवार के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।
नलकूपों से कीमती सामान चोरी
मीरापुर । थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर के जंगलों में बीती रात अज्ञात चोरों ने आतंक मचाते हुए चार किसानों के नलकूपों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने नलकूपों की पक्की दीवारों में कुंबल (बड़ा छेद) किया और भीतर घुसकर हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसानों में कुतुबपुर निवासी सचिन पुत्र रणवीर, नरेंद्र पुत्र इखपाल, नरेंद्र पुत्र रामसिंह और पड़ोसी गांव चुड़ियाला के पूर्व प्रधान अतुल शामिल हैं। किसानों ने बताया कि 15 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उनके नलकूपों की दीवारों को कटर या भारी औजारों से काटा। इसके बाद चोर नलकूपों के भीतर लगे मोटर स्टार्टर, कीमती केबिल, बिजली के कटआउट और अन्य जरूरी उपकरण उखाड़कर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे, तो नलकूपों की टूटी दीवारें और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। एक ही रात में चार नलकूपों में हुई इस बड़ी चोरी से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश और सुरक्षा को लेकर चिंता है। पीड़ित किसानों द्वारा मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।
मजलिस का हुआ आयोजन
मोरना। गांव जौली में करबला के 72 शहीदों की याद में एक मजलिस का आयोजन किया गया। यह मजलिस जौली स्थित करबला में हुई। इस आयोजन में जनाब आबिद रज़ा, हैदर, शहवार और काशिफ़ ने मर्सियाखानी प्रस्तुत की, जबकि तकी बादशाह ने पेशखानी की। मजलिस को मौलाना गुलज़ार हुसैन जाफरी तारागढ़ अजमेरी ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों को इल्म (ज्ञान) हासिल करने पर जोर दिया। मौलाना ने करबला के वाकये के बाद हुए जुल्मों पर भी प्रकाश डाला, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी श्रद्धालु भावुक हो गए। वसीम आरफी बाघरा ने नोहाखानी प्रस्तुत की। इस मजलिस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से मौलाना फरहान, मेंहदी रज़ा, तुर्राबअली, अली रजा, सोनू, अशीष, कंबर अली, मज़ाहिर अब्बास, असरम और अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
खतौली। क्षेत्र में सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने के उद्देश्य से सक्रिय कौमी एकता कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उप जिलाधिकारी ललित मिश्रा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान कमेटी ने समाज में आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी व जागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ललित मिश्रा ने संस्था के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कमेटी के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में समाज को एकजुट रखने और समरसता की भावना का विकास करने में सामाजिक संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे हमेशा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखें और समाज सेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी इसी प्रकार निभाते रहें। भेंटवार्ता के दौरान कौमी एकता कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उप जिलाधिकारी ललित मिश्रा को एक सुंदर पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया गया और क्षेत्र में निष्पक्ष व पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए शुभकामनाएं दी गईं। हमारी संस्था लगातार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। प्रशासन का यह प्रोत्साहन हमारी टीम को सामाजिक कार्यों के लिए और अधिक ऊर्जा देगा। इस शिष्टाचार भेंट के अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी के संरक्षक सत्येंद्र आर्य, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सगीर हसन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी इकबाल अहमद और काजी अदील अहमद सहित समिति के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे
साहित्यिक महाकुंभ का 19 को होगा आयोजन
मीरापुर। हिंदी साहित्य के पुरोधा और आवारा मसीहा जैसी कालजयी कृति के रचनाकार, प्रख्यात साहित्यकार विष्णु प्रभाकर की पैतृक जन्मभूमि मीरापुर में एक बार फिर यादों का कारवां सजेगा। आगामी 19 जुलाई (रविवार) को प्रातः 11 बजे से कस्बा स्थित सत्संग भवन में विष्णु प्रभाकर की जन्मशती एवं स्मृति समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस साहित्यिक महाकुंभ को लेकर क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग और साहित्य प्रेमियों में भारी उत्साह है। समारोह को भव्यता प्रदान करने और इसकी अभूतपूर्व सफलता सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सत्संग भवन में अतुल प्रभाकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत-सत्कार और विभिन्न व्यवस्थाओं पर बिंदुवार विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रबुद्ध नागरिक पंकज गोयल को इस पूरे समारोह का श्आयोजन प्रमुखश् नियुक्त किया है। नवनियुक्त आयोजन प्रमुख पंकज गोयल ने बताया कि इस गौरवमयी समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, मनीषी और बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रख्यात डॉ. प्रदीप जैन, हर्षवर्धन, नीरज, सदानंद कविश्वर, निशांत तथा जाने-माने कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविश कुमार सहित कई शीर्ष हस्तियां मौजूद रहेंगी। समारोह के विभिन्न सत्रों में विद्वानों द्वारा विष्णु प्रभाकर के साहित्यिक अवदान, उनके अद्वितीय व्यक्तित्व, कृतित्व और हिंदी भाषा को समृद्ध करने में उनकी भूमिका पर गंभीर व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही, देश के चुनिंदा कवि अपनी मर्मस्पर्शी रचनाओं के काव्यपाठ के जरिए महान साहित्यकार को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस गरिमामयी आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज की नई पीढ़ी को विष्णु प्रभाकर जी के आदर्श जीवन, उनके कालजयी साहित्य और उनके प्रगतिशील विचारों से रूबरू कराना है, ताकि उनकी समृद्ध साहित्यिक विरासत को अक्षुण्ण रखा जा सके। तैयारी बैठक के अंत में कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज संगल, वासुदेव शर्मा, नितिन गोयल, अखिल चंद्रा, श्वेताली, अनुराधा, सचिन समेत भारी संख्या में नगर के गणमान्य लोग और साहित्य अनुरागी उपस्थित रहे।
ई-रिक्शा-कार टक्कर में कई घायल
खतौली। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मोरकुक्का गांव के पास मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित कार और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो को गम्भीर चोटे आई। घायलों का विवरणरू हादसे में घायल हुए सभी लोग जानसठ क्षेत्र के ग्राम मंफोड़ा के निवासी हैं। इनमें लोकेश (67), 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला अमीरी और कृष्णपाल (66) शामिल हैं। सभी घायलों को खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमीरी और लोकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कृष्णपाल का उपचार सीएचसी में ही किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे में एक युवक घायल
चरथावल। चरथावल-थानाभवन मार्ग पर थाना क्षेत्र के नगला राई गांव के पास एक ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे और तेज रफ्तार के कारण अचानक आपस में भिड़ गए। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही चरथावल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवाकर फिर से सुचारु कराया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में वृक्षारोपण अभियान का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से आज एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना था । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता कौशिक (जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मुजफ्फरनगर) जिन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है । उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के निरंतर दोहन के कारण पृथ्वी का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें। कार्यक्रम के अतिथि श्री शलभ कौशिक अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग यदि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संबंधी अनेक समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित कियज्ञं प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है। कार्यक्रम के संयोजक श्री रोहन त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज सदैव सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । कार्यक्रम के सह-संयोजक श्री के. पी. सिंह एवं श्री प्रशांत गुप्ता रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इन्होनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर श्री रोहन त्यागी ने अपने पैतृक गांव खुशरोपुर में भी स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान आयोजित कराया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने यह भी प्रतिज्ञा की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान, घटते भूजल स्तर तथा वायु प्रदूषण जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण से ही संभव है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में नियमित रूप से पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे तो पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने परिवार एवं समाज में भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि उनकी देखभाल करके उन्हें विकसित भी करेंगे। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। उपस्थित सभी लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय से प्राचार्या बबली तोमर, बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह एवं अध्यापकगण रितू मित्तल, डा० विभूति शर्मा, डा० संगीता गुप्ता, दीपक गर्ग, संजय शर्मा, सोनिका, पूर्वी, प्राची, चन्दना दीक्षित, अनुज काकरान, हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, देवेश भारद्वाज, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शेखर, कुमार वैभव, कुलदीप सैनी, प्राची गर्ग, अंजलि शुक्ला, दानिया अंसारी, ज्योति, करिश्मा, प्रियंका एवं अंजलि सेठी, महिमा मंगल, देवेश गुप्ता, वैशाली, राजीव कुमार, वरुण कुमार, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा, पवन बालियान डा० संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अंजना शर्मा एवं रवि भार्गव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया । यह वृक्षारोपण अभियान न केवल कॉलेज परिसर को हरित एवं सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, बल्कि विद्यार्थियों एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रभावी माध्यम बना । एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा ।
धोखाधड़ी के दोषी को 4 साल का कारावास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। धोखधड़ी करने के 01 आरोपी को 04 वर्ष कारावास व 30,000/- अर्थदण्ड की कराई गई सजा, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत माननीय न्यायालय ने सुनाई सज़ा। पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में मुजफ्फरनगर पुलिस, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा माननीय न्यायालय में की गयी प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 13.07.2026 को माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0-1, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-107/2022 धारा 420 भादवि के 01 आरोपी को 04 वर्ष कारावास व 30,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।दण्डित किए गए आरोपी दीपक शर्मा पुत्र स्व0 बिशम्बर लाल शर्मा हाल निवासी किरायेदार स्व0 मदन अरोरा का मकान वैष्णो देवी मन्दिर के सामने गांधी कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
किसान दिवस 15 को
मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उद्देश्य से माह जुलाई, 2026 में दिनांकः 15.07.2026 दिन तृतीय बुधवार को किसान दिवस दोपहर 12 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में एवं विकास खण्ड स्तर पर जनपद के प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हे कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारासंचालित योजनाओं की निम्न जानकारियों सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर के साथ साथ विकास खण्ड स्तर पर जनपद के प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हे कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारासंचालित योजनाओं की निम्न जानकारियों सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी।


