खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अगस्त ट्रैक्टर क्रांति यात्राः सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ गूंजा शहरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर भाकियू द्वारा भव्य किसान टैªक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई जो महावीर चैक स्थित भाकियू जिला कार्यालय  से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से निकली। इस यात्रा मे सैकडो टैªक्टर शामिल रहे।
प्रत्येक वर्ष की भंाति इस वर्ष भी संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर सुबह करीब 10 बजे महावीर चैक स्थित भाकियू जिला कार्यालय से शुरू होकर महावीर चैक से प्रकाश चैक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर दोपहर बाद जिला कार्यालय पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। प्रकाश चैक पर पहुंची तिरंगा यात्र के दौरान कचहरी गेट पर एक ज्ञापन सौपा गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर मे कई जगह जाम की स्थिती बन गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जिसके बाद आवाजाही सुचारू हो सकी।
भाकियू ने इस यात्रा को अगस्त ट्रैक्टर क्रांति यात्रा नाम दिया। संगठन के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य किसान एकता और देशभक्ति का संदेश देना है। यात्रा में बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर हिस्सा लिया।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अगस्त का महीना देश की आजादी से जुड़ा है। इसी वजह से अगस्त ट्रैक्टर क्रांति यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि भाकियू की यह ट्रैक्टर यात्रा वर्ष 2018 से जारी है और अगस्त में पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जानी चाहिए। राकेश टिकैत ने मौजूदा परिस्थितियों को लेकर आंदोलन के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी और किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टरों को कोई नहीं रोक सकता। ट्रैक्टर किसानों की ताकत हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन में भी आगे रहेंगे। भाकियू ने बताया कि ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगी। जिले के सभी ब्लॉकों में भी ट्रैक्टर यात्राएं निकाली जाएंगी। संगठन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसानों के बीच राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश पहुंचाना है।  ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में बड़ी संख्या में किसान और ट्रैक्टर नजर आए। तिरंगों से सजे ट्रैक्टरों के साथ निकली यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में देशभक्ति और किसान एकता का संदेश दिया।इस दौरान सैकडो कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा मे शामिल रहे। यात्रा मे भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र कुमार सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भव्य तिरंगा यात्रा रैली का शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)13 जनपद  में हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के तहत आज तिरंगा यात्रा रैली का भव्य आयोजन किया गया। टाउन हॉल से एमएलसीमती वंदना वर्मा ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय कुंडीर, माननीय विधायक मीरापुर प्रतिनिधि अमरपाल, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने तिरंगा यात्रा रैली को वंदे मातरम गायन के साथ रैली को रवाना किया गया। रैली में अधिक संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापक- अध्यापिकाओं, प्रधानाचार्य, अधिकारी गण जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा रैली नगर पालिका टाउन हॉल से प्रारंभ होकर शिव चैक अंसारी रोड मालवीय चैक से होकर वापस पहुंचकर एमएलसीमती वंदना वर्मा की अध्यक्षता में समापन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी वंदना वर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 को 09 अगस्त से 17 अगस्त तक गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी आयोजित किए जा रहे है। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय कुंडीर, माननीय विधायक मीरापुर प्रतिनिधि अमरपाल, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव, डीसी एनआरएल एम के एन पांडेय, जिला उप क्रीडा अधिकारी  भूपेंद्र सिंह यादव,अपर सूचना अधिकारी नरसिंह, जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर तथा जनप्रतिनिधियों ने स्वयं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली में शामिल हुए।  मुख्य विकास अधिकारी  ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा रैली में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। तिरंगा यात्रा रैली में जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार एवं भारत भूषण जी द्वारा किया गया।

 

चरथावल पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर को पकड़ाMuzaffarnagar News
चरथावल। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएससी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार की टीम ने गुरुवार सुबह ट्रांसफार्मर चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हो रही चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में अपराध करने वाले बदमाशों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और ट्रांसफार्मर की कॉयल का लगभग 30 किलोग्राम तांबे का तार बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ बावला (30 वर्ष) पुत्र तरीकत, निवासी ग्राम मैनापुट्ठी, थाना सरूरपुर (मेरठ) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। रोहाना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से किसान काफी समय से परेशान थे। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी ने क्षेत्र में अन्य कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इस गिरोह में उसके साथ कौन-कौन शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में अपराध करने वाले बदमाशों में हड़कंप मच गया है।

 

अदालत ने पवन हत्याकांड के 4 दोषियों को सुनाई फांसी की सजाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कांधला थाना क्षेत्र के वर्ष 2014 के चर्चित पवन हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय) तृतीय, मुजफ्फरनगर ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने रामवीर, राजीव उर्फ छोटू, राहुल उर्फ बोसी और हरेन्द्र को हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। फैसला 13 अगस्त 2026 को सुनाया गया। मामला थाना कांधला, जिला शामली के मुकदमा अपराध संख्या 280/2014 से जुड़ा है। अभियुक्तों पर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। अदालत के समक्ष सत्र परीक्षण संख्या 148/2015 में राज्य बनाम रामवीर आदि तथा सत्र परीक्षण संख्या 1158/2015 में राज्य बनाम राहुल उर्फ बोसी की सुनवाई हुई। अदालत के आदेश में दर्ज तथ्यों के अनुसार पवन की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी। न्यायालय ने अपराध की प्रकृति, उसकी गंभीरता, दोषियों के आपराधिक इतिहास, समाज पर पड़ने वाले प्रभाव और हत्या के तरीके को दंड निर्धारण में महत्वपूर्ण माना। अदालत ने माना कि यह मामला ‘विरलतम से विरल’ (त्ंतमेज व ित्ंतम) श्रेणी में आता है। फैसले में यह भी उल्लेख है कि अभियोजन पक्ष के अनुसार पवन की हत्या के दौरान करीब 20 राउंड फायर किए गए थे। अदालत ने घटना की क्रूरता और समाज पर उसके प्रभाव को गंभीरता से लिया। हत्या की धारा 302 सहपठित धारा 149 के तहत चारों दोषियों को मृत्युदंड और एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। इसके अलावा धारा 147 में प्रत्येक को दो वर्ष और धारा 148 में तीन वर्ष के कारावास की सजा भी सुनाई गई।
मामले में धारा 307/149 के तहत भी दोषियों को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड, धारा 452 में सात वर्ष के कारावास तथा 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट की धारा 7 में छह माह का कारावास भी दिया गया। राहुल उर्फ बोसी को आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत पांच वर्ष का कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
अदालत ने अपने निर्णय में संगठित अपराध को समाज, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया। फैसले में कहा गया कि सुनियोजित और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी न्यायिक कार्रवाई जरूरी है, ताकि कानून का शासन कायम रहे और आम नागरिकों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो।
मामले में अभियोजन ने दोषियों के संबंध शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी से बताए थे। आदेश के अनुसार विपुल उर्फ खूनी को 25 जुलाई 2026 को एसटीएफ की मेरठ फील्ड यूनिट ने बागपत में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमे से शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया के बाद करीब 12 वर्ष पश्चात अदालत ने चार दोषियों को हत्या के लिए मृत्युदंड सुनाया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सजा तय करते समय अपराध की गंभीरता के साथ दोषियों की आपराधिक पृष्ठभूमि और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को भी ध्यान में रखा गया।
अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि दोषियों ने अपनी उम्र क्रमशरू 40, 30, 38 और 39 वर्ष बताई थी। न्यायालय ने उनकी भाव-भंगिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि उसे अपराध के प्रति पश्चाताप दिखाई नहीं दिया।

 

उद्यमी सुरेशचन्द बिन्दल को दी श्रद्धाजंलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बिन्दल डुप्लैक्स के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचन्द बिन्दल के निधन के उपरांत आज आयोजित शोक सभा मे हजारो गणमान्य लोगो, उघोगपतियो, राजनेताओ व समाजसेवियो ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
  भोपा रोड स्थित एक होटल मे आयोजित शोक सभा मे भारी संख्या मे नगर के गणमान्य नागरिक पहुंचे तथा स्व.सुरेश चन्द बिन्दल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धंाजलि दी। अनेक वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.सुरेशचन्द बिन्दल समाजसेवी व धर्मपरायण व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज व उघोग जगत को भारी क्षति पहंुची है। हम सभी परमपिता से प्रार्थना करते हैं कि वह सुरेश चन्द बिन्दल को अपने श्री चरणो मे स्थान दें। इस दौरान कपिल देव मंत्री यूपी सरकार, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, सांसद हरेंद्र मालिक,  डा. सुधीर सैनी भाजपा जिलाध्यक्षवरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत,  जिला पंचायत प्रशासक डा. वीरपाल निर्वाल, नरेंद्र पाल वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष कांगे्रस, पूर्व विधायक नूरसलीम राणा, मा.े तारिक कांग्रेसी नेता ,समाजसेवी व उद्यमी आलोक स्वरूप, इं. अशोक अग्रवाल, समाजसेवी हरि भूषण गर्ग, अनिल तायल, डा. सुभाष शर्मा, पंकज अग्रवाल पूर्व पालिकाध्यक्ष, उद्योगपति भीमसैन कंसल, सोमपाल भाटी सपा नेता, अशोक बालियान किसान नेता, दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष कौशलराज शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, डा. विनीत मनोचा, उद्यमी कुशपुरी, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू आदि मौजूद रहे।

 

यू पी टी-20 लीग में तकनीकी व पिच प्रमुख बने मनोज पुंडीर बने
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)क्रिकेट संघ के सचिव और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यू पी सी ए) अंपायर समिति के अध्यक्ष मनोज पुंडीर को चैथे यू पी टी-20 लीग के लिए तकनीकी, मैदान और पिच मामलों का प्रमुख नियुक्त किया गया है। अवधिः 14 अगस्त से 6 सितंबर तक दो चरणों में, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजन होगा। मौजूदा विजेता काशी और मेरठ की टीमों के बीच खेला जाएगा। लीग में कुल छह शहरों की टीमें हिस्सा ले रही हैंकृमेरठ, नोएडा, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ और काशी। मनोज पुंडीर इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। वे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में पर्यवेक्षक और एकाना स्टेडियम में दिलीप ट्रॉफी तथा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में स्थल निदेशक (वेन्यू डायरेक्टर) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

 

 भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
जानसठ। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में   शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो कस्बे के मुख्य मार्ग से निकली गई। तिरंगा यात्रा में डीएवी इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज व कृष्णा शिशु निकेतन स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान तिरंगा यात्रा के संयोजक प्रदीप सैनी, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रविंद्र भड़ाना, मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री गौरव वाल्मीकि, रामनिवास प्रजापति, सभासद सुशील कुमार, विकास राजपूत, सचिन सैनी, सुनील कश्यप आदि शामिल रहे।

 

ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर सौंपा ज्ञापन
जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने   ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रश्मि लांबा को ज्ञापन भी सौंपा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने  बृहस्पतिवार को खतौली तिराहे से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यकर्ता ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते हुए गांव तालड़ा तिराहे पर गए। वहां से वापस खतौली तिराहे पर पहुंचे। खतौली तिराहे पर पहुंची एसडीएम रश्मि लांबा को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाकियू तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, योगेंद्र पहलवान, धर्मबीर राठी, राजेंद्र बालियान, टीटू वालिया, खालिद, धर्मबीर गुर्जर, प्रवेंद्र, अमर सिंह, सतबीर, इरशाद, अश्वनी, रवि, आकाश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली
चरथावल।भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में ग्राम कुलहेड़ी (चरथावल) से अब तक की सबसे विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। चैधरी राकेश टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा में हज़ारों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा गया। गाँव-गाँव में महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने अपने घरों की छतों से तिरंगा हाथो मे लेकर देशभक्ति के नारे लगाकर यात्रा का स्वागत किया। इस भव्य आयोजन के सफल समापन पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें हज़ारों किसानों की उपस्थिति रही
 इस मौके पर ठाकुर बृजपाल सिंह सुदामा प्रधान जी साबू राणा जीशान राणा ताहिर राणा दीपक शर्मा विशाल ठाकुर सलीम राणा याद त्यागी ताजिम त्यागी रामपाल प्रधान जी पवन त्यागी राजेंद्र भगत जी नीतू त्यागी संदीप शर्मा दीपक त्यागी सहित हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे

 

तीज-उत्सव  धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजवंश महिला सभा ने राजवंशी धर्मशाला में तीज का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया! कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों, गीत – संगीत, काव्य पाठ, खेल एवं अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया ! कार्यक्रम का शुभारम्भ राजवंश प्रवत्र्तक राजा रतन चन्द कि प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ! तीज उत्सव के इस कार्यक्रम में अंजू गुप्ता तिविज क्यूण चुनी गयीं तथा गुंजन गर्ग रनर अप रही, कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को गिफ्ट प्रदान किये गये! सभा क़ी अध्यक्ष अनुराधा राजवंशी, उपाध्यक्ष सुनीता एरन, मंत्री गुंजन गर्ग, एवं कोषाध्यक्ष नीलम गोयल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारी सभा क़ी केंद्रीय उपाध्यक्ष अनीता राजवंशी, संरक्षक वीनू एरन तथा पूर्व अध्यक्ष बिंदिया मित्तल का पटका पहनाकर स्वागत किया, पुरे कार्यक्रम में महिलाओं में में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा ! कार्यक्रम क़ी सफलता में सुनीता एरन, अनुराधा राजवंशी, गुंजन गर्ग, माला गुप्ता, बबीता राजवंशी, रीता राजवंशी, मोनिका कंसल, निशा गुप्ता, रीमा राजवंशी, ख़ुशी राजवंशी, मोनिका राजवंशी, श्रुतिका राजवंशी , अर्चिता राजवंशी आदि अनेक राजवंशी महिलाओं का विशेष योगदान रहा !

 

एस. डी. काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आज हर घर तिरंगाश् अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था । कार्यक्रम में कॉलेज के श्प्रधानाचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। श्हर घर तिरंगाश् अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का संदेश देता है। श्बीबीए विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्हर घर तिरंगाश् अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। श्बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने कहा कि तिरंगा भारत की विविधता विद्यार्थियों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके गौरव को बनाए रखने की अपील की । एकता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम की श्समन्वयक सुश्री पूर्वी सिंघल ने श्हर घर तिरंगाश् अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी ष्हर घर तिरंगा ष् विषय पर अपने विचार व्यक्त किए तथा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान से संबंधित अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने अभियान के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के श्समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी ने श्हर घर तिरंगाश् अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सदैव बनाए रखने का संदेश दिया।              

 

मंडलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मंडलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री आदित्य प्रकाश सक्सेना एवं सनातन धर्म इंटर कॉलेज, झाँसी की रानी की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे प्रभावी साधन हैं। खेल के मैदान में सीखी गई मेहनत और संघर्ष की भावना जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। श्रीमती सविता सिंह ने विशेष रूप से बालिका खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। खेलों में भाग लेकर बेटियाँ अपने भीतर आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और चुनौतियों से लड़ने का साहस पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए परिवार और समाज को उनका पूरा सहयोग करना चाहिए। एक बेटी जब खेल के मैदान में जीतती है तो केवल उसका नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का गौरव बढ़ता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अभ्यास करें और हार को असफलता नहीं, बल्कि अगली जीत की तैयारी मानें। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य अजय कुमार गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज रामपुर जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, डॉ. राहुल कुशवाहा, कैप्टन बबीता राणा, सुधीर कुमार, अक्षय कुमार, समीर चैधरी, प्रदीप लाल , मनोज कुमार,डॉ राजबल सैनी प्रताप सिंह राणा, अनिल मित्तल, रचित चैधरी, शिवम बालियान एवं हरीश का विशेष सहयोग रहा।
मंडली प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्रा लविश राणा यश सहरावत   पवार युवराज सिंह सिमरन चैहान मुदस्सर सलोनी राठी हिमांशु कुमार असादुल्लाह शुभम मोहम्मद अल्तमश का चयन उत्तर प्रदेश स्टेट के लिए हुआ है जो आगामी 10से 12 सितंबर 2026 को पिलोना मेरठ में आयोजित होनी है

 

हरियाली तीज उत्सव का हुआ आयोजन
मुज़फ्फरनगर। हरियाली तीज के अवसर पर श्री राज दुर्गा योगासन केंद्र में तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती कीर्ति आहलावत द्वारा किया गया तथा श्रीमती पूनम शर्मा ने एंकरिंग की।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती भावना चैधरी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता कौशिक जी  उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल, झूला एवं जलपान आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज के पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। तीज क्वीन बनी इंदिरा वे नीलम!  आयोजन में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं में संतोष, ममता, माधवी, माही, नीलम, कमला, उर्मिला, चेतना, इंदिरा, नूपुर, अनीता, सावित्री,कविता एवं डिंपल का विशेष सहयोग रहा।

 

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में एनसीसी कैडेट्स ने निकाला भव्य तिरंगा मार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में एनसीसी 82 यूपी बटालियन के तत्वावधान में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भव्य तिरंगा मार्च निकाला गया। मार्च में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक एवं अनुशासित ढंग से भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा मार्च का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर एटीओ प्रशांत शर्मा (ैक्) एवं एटीओ अमित पंवार (श्रक्) ने कैडेट्स का नेतृत्व करते हुए उन्हें अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मार्च में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। मार्च के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास का वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” जैसे देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। एनसीसी कैडेट्स ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ तिरंगा हाथ में लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और देशभक्ति की भावना का स्मरण कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने तथा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। एटीओ प्रशांत शर्मा (ैक्) एवं एटीओ अमित पंवार (जेडी) ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा मार्च के माध्यम से कैडेट्स ने समाज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणादायी संदेश दिया। तिरंगा मार्च का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार नेे एनसीसी कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना की सराहना की।

 

दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुढाना के मौहल्ला काजीपाडा उत्तरी निवासी जरगाम पुत्र शफीक अहमद ने रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर पत्रकार वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर कुछ लोग नाजायज कब्जा कर वहंा प्लाटिंग कर रहे है।
 शिकायत के बावजूद वहंा कोई कार्यवाही नही हो रही है। जरगाम ने कहा कि कुछ भू माफियाओं द्वारा अपने हिस्से की जमीन के अलावा उसकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया तथा प्लाट काट रहे है। इस सम्बन्ध मे बराबर अधिकारियो से शिकायत की जा रही है। लेकिन राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी उक्त भू माफियाओ से मिली भगत करके कोई कार्यवाही नही होने दे रहे हैं। पीडित ने कहा कि उन्होने जिलाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियो को भी लिखित मे शिकायत की है। साथ ही मुख्यमंत्री को भी भू माफियाओ के सम्बन्ध मे शिकायत की है। लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है। उसने कहा है कि अधिकारी उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जंाच बुढाना तहसील के अलावा किसी अन्य तहसील से भी जंाच करायें तथा उसकी जमीन से कब्जा हटवाया जाए। 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22552 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − ten =