खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

त्यागी-ब्राहमण सम्मेलन 23 कोMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ंआगामी 23 अगस्त को आर.के.फार्म राखी पब्लिक स्कूल के सामने सोहजनी तगान मे विशाल स्तर पर त्यागी ब्राहमण जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
 फ्रैण्डस कालोनी स्थित त्यागी सभा भवन मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ सपा नेता एवं कार्यक्रम संयोजक प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने बताया कि 23 अगस्त को मंसूरपुर क्षेत्र के गंाव सोहजनी तगान स्थित आर.के.फार्म मे विशाल स्तर पर त्यागी ब्राहमण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन मे मुख्य अतिथि सपा सांसद राजीव राय होंगे। कार्यक्रम मे पूरे जनपद के अलावा बुढाना विधानसभा की विशेष तौर पर भागीदारी रहेगी। सम्मेलन दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने बताया कि इस सम्मेलन मे पूरे जनपद से त्यागी व ब्राहमण सभा के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता मे नरेश त्यागी त्यागी सभा के महामंत्री, त्यागी सभा के पूर्व अध्यक्ष उमेश त्यागी, चन्द्रमणी त्यागी, मास्टर जयराज त्यागी आदि ने भी सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे इस कार्यक्रम मे पहुंचे तथा कार्यक्रम को सफल बनाए।

 

 

नगर पालिका कन्या इण्टर काॅलेज में छात्राओं को किया जागरूकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें प्रेरणादायी कहानी के माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के लिए प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा भी छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी अप्रिय परिस्थिति में पुलिस से सम्पर्क करने के संबंध में जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि “जागरूकता, आत्मविश्वास और शिक्षा ही सशक्तिकरण की सबसे मजबूत आधारशिला है।” उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों को साझा किया गया, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधानपरक उत्तर दिया गया। शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित साइबर जागरूकता अभियान के तहत भारत विकास परिषद द्वारा केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक दिवसीय साइबर अपराध रोकथाम एवं बाल सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ और थाना साइबर क्राइम प्रभारी श्री कर्मवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के तरीके सिखाए। ऑनलाइन सुरक्षा के दिए अहम टिप्स -एसपी अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने विद्यार्थियों को आगाह करते हुए कहा कि साइबर अपराधी ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया और चैटिंग एप्स के जरिए बच्चों का विश्वास जीतकर उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी फोटो, लोकेशन या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि कोई अनुचित संदेश या धमकी मिले, तो तुरंत परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें। गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन वित्तीय ठगी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साइबर थाना टीम के मुख्य सुझाव-अनजान लिंक, क्यूआर कोड या एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें। बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या सीवीवी किसी से शेयर न करें। साइबर बुलिंग या उत्पीड़न होने पर छिपाएं नहीं, तुरंत अभिभावकों व पुलिस को बताएं। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या ूूूण्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पर शिकायत दर्ज कराएं। अभिभावक बच्चों के मोबाइल व इंटरनेट इस्तेमाल पर सतर्कता से निगरानी रखें।

 

एनसीसी कैडेट्स की भर्ती में दिखा उत्साहMuzaffarnagar News
मोरना। भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में 82 यूपी एनसीसी बटालियन मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल वीएसएम के दिशा-निर्देशन एवं एडम आफिसर कर्नल नवीन पराशर के मार्गदर्शन में सीनियर डिवीजन में एनसीसी कैडेट्स की नई भर्ती की गई। प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में 49  पंजीकृत विद्यार्थियों  जिनमें 25 ब्वायज एवं  24 गल्र्स ने भाग लिया।दोनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 छात्र -छात्राओं  का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। गुरुवार को प्रथम चरण मेंदौड़, पुशअप, सिट्अप, शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा आयोजित की गयी।दौड़ प्रतिस्पर्धा में हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना करते हुए प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चैधरी ने कहा कि एनसीसी के द्वारा कैडेट्स में देश व समाज सेवा की भावना जागृत होती है। एनसीसी का उद्देश्य एकता और अनुशासन है।एनसीसी कैरियर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।एनसीसी अनुशासन,खेलकूद, लिखाई- पढ़ाई, सांस्कृतिक एवं पाठय सहगामी क्रियाकलापों में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। लेफ्टिनेंट अमित राणा ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि एनसीसी केवल एक पाठ्यक्रम नहीं, युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, आत्मावलोकन और देशभक्ति की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। केन्द्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रमाण-पत्र धारी एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न विभागों की भर्तियों में बोनस अंक अर्जित किए जा रहें है। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स रक्तदान,नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, वृक्षारोपण, रक्तदान, टीकाकरण , सामाजिक जागरूकता जैसी सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। छात्र जीवन में ही यदि युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण व अनुशासित जीवन शैली का अनुभव मिल जाए तो उनके भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों व अन्य सुरक्षा बलों में जाने का मार्ग आसान हो जाता है।इस अवसर पर सेकण्ड ऑफिसर कपिल कुमार एवं नायब  सूबेदार पवन कुमार,हवलदार नानक सिंह, हवलदार सुरेन्द्र सिंह, गोविंद वर्मा,महर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

विधायक ने डिलीवरी बाॅय की मदद की
मुजफ्फरनगर। दो दिन पूर्व शहर में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान शिव चैक पर भरे पानी में डिलीवरी बॉय विशाल का मोबाइल फोन गिरकर गुम हो गया था। पानी के बीच खड़े होकर अपना फोन ढूंढते और रोते हुए विशाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस भावुक कर देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक मदद के लिए आगे आए और विशाल को एक नया मोबाइल फोन उपहार स्वरूप भेंट किया। रामपुरी निवासी डिलीवरी बॉय विशाल पानी में फोन गुम हो जाने के बाद काफी दुखी और बेबस नजर आ रहे थे। विधायक पंकज मलिक ने बताया कि उन्होंने जब अपनी टीम के सदस्यों के साथ सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो देखा, तो विशाल की स्थिति देखकर हर किसी के मन में उसके प्रति सहानुभूति जग गई। विधायक पंकज मलिक ने तुरंत विशाल को अपने आवास पर बुलवाया और उसे नया स्मार्टफोन उपहार के रूप में सौंपा। नया मोबाइल मिलते ही परेशानी में फंसे विशाल के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई। विशाल ने इस सहृदयता के लिए विधायक का दिल से धन्यवाद किया और आभार व्यक्त किया।

 

सीएम युवा योजना में पारदर्शिता से करे कार्यं ंः सीडीओMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।  बैठक में योजना के अंतर्गत बैंकवार ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान योजना के कुल निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम ऋण स्वीकृति एवं वितरण पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने सभी बैंकों को पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों में तेजी लाते हुए समयबद्ध रूप से ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान एक्सिस बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष में मात्र 01 ऋण वितरित किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध लिखित कार्यवाही सुनिश्चित करने उपायुक्त उधोग निर्देश दिए। उन्होंने एक्सिस बैंक सहित शून्य ऋण वितरण वाली शाखाओं के शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध लिखित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया की योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति एवं सहयोग न किए जाने पर भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रोष व्यक्त किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक की कुतुबपुर, कवाल, रोहना कला, छपार, सुजड़ू, कल्याणपुर फुगाना, खुड्डा एवं कोर्ट रोड शाखाओं की योजना के अंतर्गत प्रगति एवं सहभागिता की भी समीक्षा की गई। उक्त शाखाओं से योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित सक्रियता एवं सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले जिला समन्वयक, बैंक ऑफ इंडिया तथा शाखा प्रबंधक पुरकाजी, बैंक ऑफ बड़ौदा रुड़की रोड, डिन्दावली, एसबीआई रोहना कलां के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा दिए गए। कई शाखा प्रबंधकों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा योजना के प्रति गंभीरता एवं सक्रियता बरतने के लिए चेताया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि  सी एम युवा शासन की प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजना है। अतः सभी बैंक अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक योजना के पात्र लाभार्थियों के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए ऋण स्वीकृति एवं वितरण में तेजी लाएं। योजना की प्रगति में किसी भी प्रकार की उदासीनता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उपायुक्त उद्योग जैस्मीन, सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सहित सभी जिला समन्वयक एवं संबंधित बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

तितावी पुलिस को मिली सफलताः बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम मामले में वांछित गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन काम कराने और उनका उत्पीड़न करने के गंभीर मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में वांछित और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री नरेन्द्र सिंह यादव तथा थानाध्यक्ष तितावी श्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, मु0अ0स0 154/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं समेत बाल श्रम अधिनियम, बंधुआ मजदूर अधिनियम और जेजे एक्ट में वांछित अभियुक्त विपिन (42 वर्ष) पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम मांडी, थाना तितावी को मुकंदपुर झाल से करवाडा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उप-निरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, अर्जुन सिंह, महिला कांस्टेबल मेघा चैधरी शामिल रही। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त का चालान कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीरामदरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को विधिवत समापन हुआ। श्रीरामदरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी 19 अगस्त से अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसकी 20 अगस्त को विधिवत पूर्णाहुति हुई। कार्यक्रम के प्रथम दिवस प्रातः 9 बजे नित्य श्रीराम कथा तथा प्रातः 10 बजे अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ। नगर की विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा निरंतर स्वरबद्ध रामायण पाठ किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीरामचरितमानस का श्रवण किया और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। द्वितीय दिवस, गुरुवार 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भजनांजलि, संतों के आशीर्वचन तथा अखंड पाठ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए ब्राह्मण भोज, प्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीरामदरबार के अध्यक्ष पं. रामदेव शर्मा ने बताया कि श्रीरामचरितमानस का निरंतर गायन एवं पाठ श्रीरामदरबार की वर्षों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, कीर्तन मंडलियों, संत-महात्माओं एवं आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
 कार्यक्रम में अमिता शर्मा, शिवांगी भारद्वाज, अनुज भारद्वाज, वैदेही विशिष्ट, अंकित वाशिष्ठ एवं गोविंद शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। श्रीरामदरबार की ओर से सभी श्रद्धालुओं से श्रीरामचरितमानस के संदेश को अपने जीवन में अपनाने तथा प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ सुभाष चंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष भाजपा विनीत कात्यान जी सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर संदीप शर्मा एवं राष्ट्रीय सलाहकार ब्रह्म प्रकाश शर्मा जी जिला संरक्षक राकेश शर्मा जीजिला अध्यक्ष हरीश गौतम जीजिला महामंत्री संजय गौतम जी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज गौतम जी मातृशक्ति अध्यक्षपूजा द्विवेदी जी जिला अध्यक्ष महिला अमित शर्मा जी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा जी युवा जिला उपाध्यक्ष विशाल शर्मा जीजिला मंत्री महिला ममता कात्यान जी नगर कोषाध्यक्ष महादेव जी मीनाक्षी जी जी रजनी गोयल जी सहित हजारों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया  एवं भगवान श्री राम जी आशीर्वाद प्राप्त किया

 

बाइक ने युवक को मारी टक्कर
बुढ़ाना। कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बाइक चालक कुछ सेकंड के लिए मौके पर रुका, लेकिन फिर घायल को छोड़कर वहां से फरार हो गया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह हादसा कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास हुआ। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि युवक सामान्य तरीके से सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घायल की ओर दौड़े। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस से आरोपी बाइक चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। बाजार और घनी आबादी वाले इलाकों में वाहनों की अनियंत्रित गति को लेकर भी कस्बावासियों में रोष व्याप्त है।

 

शिवसेना नेता शैलेंद्र शर्मा का दुखद निधन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना के वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकर्ता शैलेंद्र शर्मा का बुधवार को दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में ट्रेन से गिरने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही शिवसेना और क्रांतिसेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र शर्मा दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में रह रहे अपने बड़े भाई सुरेश शर्मा से मिलने के लिए जा रहे थे। शाहदरा स्टेशन से आगे यमुना पुल के पास अचानक वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शैलेंद्र शर्मा पिछले 32 वर्षों से शिवसेना एवं क्रांतिसेना से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन की सेवा और उसके विस्तार में समर्पित कर दिया था। वे अविवाहित रहे और लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। शिवसेना नेताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी कर्मठता, सादगी और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। शैलेंद्र शर्मा के निधन का समाचार मिलते ही शिवसेना और क्रांतिसेना के दर्जनों पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। सांत्वना देने वालों में शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, देवेंद्र चैहान, नरेंद्र ठाकुर, संजीव वर्मा, उज्जवल पंडित, अभिषेक शर्मा, संजय चैधरी, प्रभात रावत, प्रदीप जैन, ललित रुहेला, राजन वर्मा, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, अमित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

आपरेशन सवेरा के तहत मादक पदार्थ तस्कर दबोचाMuzaffarnagar News
चरथावल। रोहाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत एक युवक को 2 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सादपुर रजवाहे की पटरी पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सादपुर रजवाहे की पटरी पर घेराबंदी की। इस दौरान आर्यन त्यागी (पुत्र सोहनलाल त्यागी, निवासी ग्राम बहेड़ी, थाना कोतवाली नगर, उम्र लगभग 24 वर्ष) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 2 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में आरोपी आर्यन त्यागी ने बताया कि उसने यह डोडा हाईवे पर एक ट्रक चालक से खरीदा था। वह इसे आने-जाने वाले लोगों को बेचने के लिए सादपुर रजवाहे की पटरी पर खड़ा था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के इस बयान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। इस मामले में कोतवाली नगर थाने में मु0अ0सं0 364/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ देवबंद और बड़गांव थानों में चोरी और संबंधित धाराओं के तहत कुल छह मामले दर्ज हैं। वर्तमान में एनडीपीएस एक्ट का यह मुकदमा भी उसके खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक बच्चू सिंह, कांस्टेबल राजू सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार और कांस्टेबल रहीश आजम शामिल थे। रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार की भूमिका इसमें प्रमुख रही। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 विधिवत हुआ जीओ गीता बाल संस्कार कक्षा केंद्र का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुज़फ्फरनगर द्वारा गुलशन विहार,जानसठ रोड पर जीओ गीता बाल संस्कार कक्षा केंद्र का विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार एवं कथाव्यास पं होतीलाल शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।उद्घाटन अवसर पर  सचिव अतुल कुमार गर्ग  ने बताया कि इस वर्ष 11 बाल संस्कार कक्षा केंद्र शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड मे केंद्र खोलने के लिए समाज के गणमान्य सम्मानित जनो एवं कुछ संस्थाओ से सम्पर्क कर रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जीओ गीता का बाल संस्कार कार्यक्रम बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। जिससे बच्चे आधुनिक दुनिया मे सफल होने के लिए नैतिक रूप से मज़बूत बनें ।आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आधार देकर,हम बच्चो को समाज का ज़िम्मेदार,दयालु और सफल सदस्य बनने के लिए सशक्त बनाये। देवराज पंवार एवं होतीलाल शर्मा ने समाज कल्याण के कार्याे के लिए किए जा रहे प्रयासो के लिए श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यो को मुक्तकंठ से सराहा। इस अवसर पर बाल संस्कार कक्षा के लगभग 25 बच्चो को पाठ्य सामग्री एवं स्टेशनरी किट भेंट की तथा बाल संस्कार केंद्र संचालिका दिपाली कौशिक को पाठ्य क्रम की प्रति भी सौंपी गई। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे बच्चो के परिजन एवं स्थानीय गणमान्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

 

अचानक बेहोश होकर गिरा व्यक्ति, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना कस्बे में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अचेत व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय दुकानदार के अनुसार, उक्त व्यक्ति उनकी दुकान के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसे गश आ गया और वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। घटना देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही 112 पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और न ही तबीयत बिगड़ने के कारणों का पता चला है।

 

आम्र्ड फोर्सेस में फिजिकल टेस्ट का समय बदलने की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सशस्त्र बलों (आम्र्ड फोर्सेस) की भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट का समय बदलने की मांग को लेकर दर्जनों अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। युवाओं ने डीएम उमेश कुमार मिश्रा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपकर फिजिकल टेस्ट का समय जुलाई-अगस्त के बजाय अनुकूल मौसम में निर्धारित करने की मांग उठाई।
कलेक्ट्रेट पहुंचे युवाओं ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में अभ्यर्थियों का फिजिकल जुलाई और अगस्त के महीनों में आयोजित किया जाता है। मानसून का समय होने के कारण मैदानों में जलभराव और भारी फिसलन हो जाती है, जिससे दौड़ व अन्य शारीरिक परीक्षाओं की तैयारी में गंभीर बाधा आती है। इसके अलावा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बारिश के मौसम में यात्रा के दौरान हादसों की संभावना बनी रहती है। अभ्यर्थियों ने दावा किया कि पूर्व में भी खराब मौसम के दौरान आने-जाने के क्रम में कई युवा सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ मामलों में जान तक गंवानी पड़ी है। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि वे भर्ती प्रक्रिया का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि केवल सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत परीक्षा की अवधि में बदलाव चाहते हैं ताकि अभ्यर्थियों को तैयारी का उचित अवसर मिल सके। युवाओं ने प्रशासन से उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की है।

 

सड़क किनारे खुला पानी टंकी का गड्ढा बंद कराने की मांग
शाहपुर। कस्बे में बशी रोड पर जल निगम की कथित लापरवाही सामने आई है। यहां मिडिल स्कूल के पास सड़क किनारे पानी की टंकी के लिए खोदा गया एक गहरा गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा है। यह गड्ढा राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए जोखिम का कारण बना हुआ है। यह मामला शाहपुर के मुख्य बशी रोड स्थित मिडिल स्कूल के समीप का है, जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल आते-जाते समय बच्चे अक्सर सड़क किनारे खेलते हैं। अभिभावकों का कहना है कि जरा सी भी चूक किसी बच्चे के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। बशी रोड शाहपुर के व्यस्ततम मार्गों में से एक है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस गड्ढे के चारों ओर न तो कोई बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने के कारण यह गड्ढा वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को दिखाई नहीं देता। हाल ही में कई बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भरने पर जोखिम और बढ़ जाता है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने आरोप लगाया है कि पानी की टंकी का काम करने वाले ठेकेदार और जल निगम के अधिकारियों ने काम अधूरा छोड़कर गड्ढे को ऐसे ही छोड़ दिया है। इसे ढकने या भरने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

 

111 दिन की कठिन खड़ी तपस्या पूर्ण होने पर रामपुर तिराहा स्थित मंदिर में हवन, जागरण और भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रामपुर तिराहा स्थित शिव शक्ति एवं माता पार्वती मंदिर (बावनदरा काली नदी) के पवित्र परिसर में 111 दिन की कठिन खड़ी तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम, जागरण, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु, संगठन के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और धार्मिक जयघोष से सराबोर रहा। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के उत्तर प्रदेश महासचिव महाराज जसवीर सिंह नाथ उर्फ बुधनाथ जी महाराज ने जग कल्याण, देश की सुख-शांति, मानवता के कल्याण और जनहित की कामना को लेकर 111 दिनों तक लगातार खड़े रहकर यह कठिन तपस्या पूरी की। तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर 18 अगस्त की रात जग कल्याण के लिए जागरण आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी शाह आलम ने बताया कि संगठन के प्रदेश महासचिव महाराज जसवीर सिंह नाथ (बुधनाथ जी महाराज) ने जनहित, विश्व शांति और मानवता के कल्याण की भावना से यह 111 दिन की खड़ी तपस्या संपन्न की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन तपस्या के माध्यम से ईश्वर से देश व समाज की खुशहाली, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की गई है।

 

बरसात के बाद वायरल बुखार के मरीज बढ़े
जानसठ। क्षेत्र में बरसात के बाद वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जानसठ की ओपीडी में बड़ी संख्या में लोग खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। सीएचसी जानसठ के लेबोरेटरी टेक्नीशियन अशोक कुमार ने बताया कि वायरल बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन बुखार, खांसी-जुकाम और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल आ रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह पर कई मरीजों के ब्लड टेस्ट भी किए जा रहे हैं, ताकि बुखार के सही कारणों का पता चल सके। बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव और मौसम में लगातार बदलाव से मच्छरों तथा अन्य मौसमी संक्रमणों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार होने पर बिना डॉक्टरी सलाह के दवाएं लेने से बचें और लगातार बुखार रहने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और पीने के लिए स्वच्छ पानी का उपयोग करें। बदलते मौसम में खान-पान और व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है। सीएचसी में वायरल मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर जांच और उपचार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

 तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर
बुढ़ाना। कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बाइक चालक कुछ सेकंड के लिए मौके पर रुका, लेकिन फिर घायल को छोड़कर वहां से फरार हो गया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह हादसा कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास हुआ। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि युवक सामान्य तरीके से सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घायल की ओर दौड़े। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस से आरोपी बाइक चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। बाजार और घनी आबादी वाले इलाकों में वाहनों की अनियंत्रित गति को लेकर भी कस्बावासियों में रोष व्याप्त है।

 

बुढ़ाना की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर चलती कार में काटा मां का गलाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपनी मां को अपने प्रेमी की खातिर मौत की गहरी नींद सुला दिया और कत्ल के बाद मां के शव को अपने प्रेमी के साथ मिलकर बोरी में भरने के बाद उत्तराखंड ले जाकर सुनसान सड़क पर फेंक दिया। कत्ल के बाद हत्या की आरोपी बेटी अपने प्रेमी के साथ सुकून से थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने इस कलयुगी बेटी की काली करतूत का चिट्ठा खोल दिया और पुलिस ने उसको उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले की कहानी में यूपी के दो राज्यों के तीन जिलों का घटना क्रम शामिल है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंकरखेड़ा के नटेशपुरम में रहने वाली कविता (40) की कार में ले जाकर बेटी ने अपने प्रेमी दुल्हेड़ा गांव के आकाश चैहान के साथ मिलकर हत्या कर दी। दोनों ने चाकू से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया और शव उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर के किनारे एक सुनसान सड़क पर फेंक दिया था। बुधवार रात मंगलौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया। हरिद्वार के एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि 18 अगस्त को पुलिस को गंगनहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के गले पर चाकू से वार के गहरे निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान का प्रयास किया जाने लगा। महिला का शव मिलने के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित की गई। बाद में शिनाख्त हुई और मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई। वह कंकरखेड़ा के नटेशपुरम निवासी अरविंद की पत्नी थीं। अरविंद और कविता दोनों मूलरूप से ओली माजरा गांव बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। अरविंद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बेटी ने पिता को बताया था कि वो अपनी मां कविता को मनोनाधाम दर्शन कराने ले जा रही है। उनकी बेटी और आकाश चैहान के बीच प्रेम-प्रसंग था। कविता इसका विरोध करती थी। 17 अगस्त की सुबह अरविंद ड्यूटी पर जा रहे थे। उस समय कविता घर पर नहीं थीं। इसके चलते अरविंद ने बेटी को कॉल कर पूछताछ की। इस पर बेटी ने पिता को बताया कि वह अपनी मां को बरेली स्थित मनोनाधाम दर्शन के लिए ले जा रही है। वारदात की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को मंगलौर पुलिस कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को लक्सर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार और चाकू बरामद कर लिया है। एसपी देहात ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी। इस कार को तलाशती हुई पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। इस मामले में अरविंद ने मंगलौर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी आकाश चैहान ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय वह कार चला रहा था। उसकी प्रेमिका पीछे की सीट पर मां के साथ बैठी थी। रास्ते में कविता को नींद की झपकी लग गई। इसी दौरान बगल में बैठी बेटी ने चाकू से मां का गला रेत दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आकाश ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर कविता की हत्या की और शव को बोरी में रखकर कार की डिग्गी में डाल दिया। इसके बाद आरोपी शव को लेकर मंगलौर पुल के पास पहुंचे। सुनसान स्थान देखकर दोनों ने महिला के शव को नहर में फेंक दिया और भाग गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी 12वीं पास हैं। रुड़की के मंगलौर में महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी युवती और उसका प्रेमी आकाश चैहान दिल्ली में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। कुछ दिन पूर्व युवक ने युवती के घर जाकर शादी करने की बात कही थी, लेकिन युवती की मां इस शादी के पक्ष में नहीं थी।

—News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22998 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 7 =