समाचार (Muzaffarnagar News)
श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
खतौली। ग्राम मुबारिकपुर तिगांई में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ कथा व्यास आचार्य कुलदीप कृष्ण जी ने सुनाई शिव महिमा। कथा के प्रथम दिवस सुबह शिव मंदिर तिगांई से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। भजन-कीर्तन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। यहां विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया।
कथा के मुख्य अतिथि श्री अमित उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रहे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया।
कथा व्यास आचार्य कुलदीप कृष्ण जी महाराज ने प्रथम दिवस भगवान शिव की महिमा, शिव भक्ति के महत्व तथा शिव महापुराण के आध्यात्मिक महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव करुणा, दया, त्याग और तपस्या के प्रतीक हैं। सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान शिव का स्मरण करने से मनुष्य को शांति और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
महाराज ने कहा कि शिव महापुराण केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म, संस्कार, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पवित्र ग्रंथ है। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। ‘हर हर महादेव’ और ‘घ् नमः शिवाय’ के जयघोष से कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर होकर कथा का श्रवण करते नजर आए।
इस अवसर पर उमेश पाल, जगबीर सिंह, राजपाल सिंह, कुलदीप कुमार, संजय कुमार बिट्टू, विजयपाल, डॉ. शिव कुमार, विपिन कुमार, नरेश पवार, अंकुर पवार, रोहतास सिंह, ललित कुमार, यश राजपूत ऋषिपाल सिंह एवं किरतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, एवं मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे।
कथा के प्रथम दिवस के समापन पर भगवान भोलेनाथ की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान पूरे कथा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
महात्मा गांधी व पूर्व पीएम शास्त्री जी को किया नमन
जानसठ। तहसील सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में एसडीएम रश्मि लाम्बा, तहसीलदार मोनिका चैहान सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर एसडीएम रश्मि लाम्बा और तहसीलदार मोनिका चैहान ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश आज भी समाज के लिए बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाना चाहिए। इस दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार, शहजाद अली, अरविंद पाराशर, प्रवीण कुमार, कुलदीप एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
स्थापना दिवस का हुआ आयोजन
जानसठ। भारतीय योग संस्थान इकाई जानसठ की ओर से महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा भारतीय योग संस्थान का 60वां स्थापना दिवस संत रविदास धर्मशाला, नगर पंचायत जानसठ में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन नेत्रपाल कश्यप ने किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रविंद्र भड़ाना ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला प्रधान शीशपाल, श्रीचंद, राजेश कुमार, बबलू प्रजापति, वीरपाल, यशवंत कंबोज, धर्मपाल, तेजपाल, नरसिंह, धनप्रकाश, राजकुमार, श्रीपाल शर्मा, सूरजभान, जगदीश प्रसाद, रमेश पेंटर आदि उपस्थित रहे।
—
महापुरुषों को किया नमन
जानसठ। आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विद्यालय प्रबंधक सुशोभिता एवं प्रधानाचार्य मनोज चैहान ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों तथा देश के लिए किए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की।
लेबर उपलब्ध कराने के नाम पर 55 हजार रुपये लेने का आरोप
-दो भाइयों पर रुपये लेकर वापस न लौटाने का आरोप
-पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
जानसठ। क्रेशर पर लेबर उपलब्ध कराने के नाम पर दो भाइयों द्वारा 55 हजार रुपये लेने और इसके बाद वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
ग्राम भोलिया, तहसील स्याना, जिला बुलंदशहर निवासी सतपाल और प्रकाश पुत्रगण सूरज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे 30 सितंबर को क्रेशर की लेबर के संबंध में थाना जानसठ क्षेत्र के गांव गुज़रहेड़ी गए थे। रास्ते में उनकी मुलाकात अरविंद और शंकर पुत्रगण महेंद्र से हुई। दोनों ने लेबर उपलब्ध कराने की बात कहते हुए अपना मोबाइल नंबर दिया और अगले दिन लेबर के संबंध में जानकारी देने की बात कही। तहरीर के अनुसार, दोनों भाइयों ने एक अक्टूबर की सुबह उन्हें अपने घर बुलाया और 60 हजार रुपये एडवांस की मांग की। इस पर पीड़ितों ने तत्काल पांच हजार रुपये देने तथा शेष राशि अगले दिन देने की बात कही। पीड़ितों का आरोप है कि दो अक्टूबर को वे दोनों भाइयों के घर पहुंचे, जहां उन्होंने 45 हजार रुपये नकद और पांच हजार रुपये ऑनलाइन समेत कुल 55 हजार रुपये दिए।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद दोनों भाई करीब एक घंटे में लौटने की बात कहकर वहां से चले गए, लेकिन सुबह करीब 10 बजे से दोपहर दो बजे तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद जब पीड़ितों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो दोनों ने फोन नहीं उठाया। पीड़ितों का कहना है कि उनके पास दोनों भाइयों की वीडियो भी मौजूद है।
पीड़ितों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और उनके 55 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
——–
आत्मनिर्भर उत्तराखंड का शहीदों के सपनों के अनुरूप निर्माण ही सच्ची श्रद्धाजंलिः पुष्कर सिंह धामी
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर शहीदांे को नमन करने पहुंचे उत्तराखंड सीएम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर शुक्रवार को शहीद स्मारक पर शहादत, संघर्ष और राज्य निर्माण के संकल्प की गूंज सुनाई दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा पहुंचे और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज जिस रूप में अस्तित्व में है, वह आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके सपनों के अनुरूप राज्य का समग्र विकास करना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
दो अक्टूबर 1994 की रात अलग उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों को रामपुर तिराहा पर रोकने के दौरान हुई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस घटना में सात आंदोलनकारी शहीद हुए थे, जबकि अशोक कुमार की उपचार के दौरान बाद में मौत हो गई थी। रामपुर तिराहा कांड उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास का ऐसा अध्याय है, जिसे आज भी लोग पीड़ा और आक्रोश के साथ याद करते हैं। 32 साल बाद भी शहीदों का बलिदान राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के लिए संघर्ष की पहचान बना हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड देश में पहला प्रदेश है जहां पर एक नागरिक समान संहिता कानून लागू किया गया है, उत्तराखंड में लेंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद पर सख्त कानून के तहत कार्रवाई जारी है, अवैध मदरसो पर लगातार कार्यवाही चल रही है, कालनेमी ऑपरेशन के तहत उत्तराखंड में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले धूर्त लोगों पर कार्यवाही जारी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया और अनेक लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आ सका। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सरकार राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के कल्याण व सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्रीमती मधु भट्ट ने कहा कि आज उत्तराखंड जो अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया है यह सब हमारे उन बलिदानियों के कारण सम्भव हुआ है जिन लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी ऐसे बलिदानियों को हम नमन करते है तथा उनके परिवार के लिए सरकार ने विशेष रूप से ऐसी व्यवस्था की है ताकि उनके परिवार का भरण पोषण सही तरह से हो सके। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के वीर बालिदानियों को नमन करते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार ने जो वहशी और क्रूरतापूर्ण कार्यवाही की वह निंदनीय है। उन्होंने रामपुर तिराहा शहीद स्मारक के लिए भूमि दान देने वाले पं. महावीर प्रसाद शर्मा को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी रामपुर तिराहा स्मारक के लिए लगातार विकास हेतु कटिबद्ध है। उत्तराखंड सरकार शहीद स्मारक के विकास के लिए जो भी काम कर रही है उसमे भी उत्तर प्रदेश की पूरी तरह से भागीदारी रहेगी। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, नगरपालिका की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, राजीव गर्ग, संजय गर्ग, प्रवीण खेडा, विशाल गर्ग, श्रीमोहन तायल, पवन अरोरा, कृष्णगोपाल मित्तल, अचिन्त मित्तल, संजय मिश्रा, पूर्व सभासद विकास गुप्ता, भाजपा नेता तरूण मित्तल, भाजपा नेता कुशपुरी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में कड़े प्रबंध किए गए थे।
सपा कार्यालय पर मनाई गई गांधीजी व शास्त्री जी कीजयंती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को आजादी के आंदोलन में एकजुट करने का काम किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समाज में भाईचारे, समानता, मानवता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। जिया चैधरी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आपसी भाईचारे और सौहार्द की सबसे अधिक आवश्यकता है। गांधी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और एकता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ें। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को एक नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी के साथ सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए। दोनों नेताओं का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, प्रदेश सचिव ईलम सिंह गुजर, जिला महासचिव सोमपाल कोरी, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, पवन पाल, रविकांत त्यागी,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष राशिद मलिक, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सलमान त्यागी, महिला सभा जिला अध्यक्ष पूजा अंबेडकर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसील मंसूरी, जिला सचिव पवन पाल, यशपाल चैधरी, बालेंद्र मौर्य, सलीम मलिक, सर्वेंद्र राठी प्रधान, डॉ. मोनिका सिंह, अनुज गुर्जर, सैयद मेहंदी, शमशेर मलिक, अब्बास अली, सभासद सुंदर सिंह, असद पाशा, अनेश निरवाल, जॉनी कुमार, राहुल बालियान, सरफराज सिद्दीकी, अभिजीत बालियान, इसरार चैधरी, मौसम अली, रवि मलिक, संजय जानिया, डॉ. अली शेर, हाजी गुफरान, रवि कुमार, शाहवेज खान समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश के लिए समर्पण की भावना का प्रतीक है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, शांति और सौहार्द को मजबूत करने की जरूरत है। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
पुलिस लाइन में गूंजे सत्य-अहिंसा के विचार
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 15 पुलिसकर्मी पदक से सम्मानित, बांटे गए कंबल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए श्रद्धासुमन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई सलामी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को दिलाई गई सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश की एकता-अखंडता की शपथ, 15 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह, पीआरओ जसवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा सलामी दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कम्बल वितरित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक/उत्कृष्ट सेवा पदक से जनपद के 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाकार्यों की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने आचरण एवं कर्तव्य में आत्मसात करते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।
गांधी जी व शास्त्री जी की मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयन्ती तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के 122वें जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रशासनिक कार्यालय के भवन में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर फूल माला चढाकर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया और ‘‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम‘‘ भजन को गुनगुनाकर राष्ट्रनायकों को याद किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए जनपदवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन एवं कर्मों से जो आदर्श स्थापित किए, उन्हें आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन में सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और अंतिम व्यक्ति के कल्याण का विशेष महत्व था। उन्होंने कहा कि गांधी जी का अहिंसा एवं सहनशीलता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। किसी विवाद की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ क्षण स्वयं को संयमित रखना कई गंभीर परिस्थितियों को टाल सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की आवश्यकताओं को समझते हुए नियमों और प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने की भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
दोनों महापुरुषों ने अपने जीवन से जो संदेश दिया, उसे शासन की योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में प्रभावी रूप से लागू करना ही उनकी सच्ची श्रद्धा होगी।
अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके, महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रति यही सच्ची श्रद्धा होगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री देश दीपक सिंह ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके आदर्शों और योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और जनएकता के बल पर ऐसे समय में देश का नेतृत्व किया, जब अंग्रेजी शासन के पास अत्याधुनिक हथियार एवं संसाधन थे। उन्होंने सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से देशवासियों को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी का स्वच्छता एवं अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा का विचार आज भी जनसेवा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से करते हुए गांधी जी के आदर्शों को व्यवहार में उतारना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने कठिन खाद्य संकट एवं युद्ध की परिस्थितियों में सादगी, नैतिकता और दृढ़ नेतृत्व का परिचय दिया। उनका जीवन ईमानदारी, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती महान विभूतियों के विचारों और मूल सिद्धांतों पर चिंतन-मनन करने का अवसर है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धा होगी। शास्त्री जी को सादगी, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का प्रतीक थे, उनके आदर्शों को अपनाएं और बिना किसी भेदभाव के साथ अपने-अपने दायित्वों का सही निर्वहन करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री दीपक कुमार पाल कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट नाजीर, सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/ कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष कुमार शर्मा ने किया।
स्वच्छता अभियान काली नदी के तट पर चलाया , बापू को दी गई श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशों के अनुपालन में काली नदी के तट पर एक विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता एवं प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। अभियान का संचालन अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के दिशा-निर्देशों तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनू चैधरी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर काली नदी के तटवर्ती क्षेत्रों एवं आसपास के परिसरों में श्रमदान कर सफाई की। महात्मा गांधी के श्स्वच्छता ही सेवाश् के संदेश को आत्मसात करते हुए उपस्थित सभी लोगों ने बापू को उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नचिकेता स्कूल्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती जसबीर कौर जी एवं उप-प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन जी सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं योगदान को उजागर किया।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को “जय जवान, जय किसान” के संदेश की भावना को समझने तथा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प के साथ हुआ।
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
रोहाना। रोहाना चैकी क्षेत्र में मलीरा रेलवे फाटक से काली नदी की ओर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटनास्थल के पास घास काटने की दरांती और कपड़े मिलने से महिला के घास काटने के लिए आसपास आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, महिला की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार, मलीरा रेलवे फाटक से काली नदी की ओर रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 129/44 के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर की ओर से रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर रोहाना चैकी प्रभारी हिमांशु शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल के पास घास काटने में इस्तेमाल होने वाली एक दरांती और कुछ कपड़े मिले हैं। इन सामान के मिलने से महिला के घास काटने के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, महिला वहां कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को 7 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ गिरफ्तार किया गया।
गश्त व चेकिंग के दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर पहले अभियुक्त शौकीन पुत्र मुन्ना मिस्त्री (निवासी मकान नं.-316, गली नं.-06, महमूद नगर, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 07 ग्राम स्मैक (हीरोइन), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये है, तथा 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मु०अ०सं० 253/26 धारा 8/17 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह खुद भी स्मैक का सेवन करता है और अपने नशे का खर्च निकालने व मुनाफा कमाने के लिए सुनसान जगहों पर आने-जाने वालों को 300 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से स्मैक बेचता था।
पुलिस टीम में उप-निरीक्षक मोहित कुमार, उप-निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड संपर्कों (सप्लाई नेटवर्क) की गहन जांच की जा रही है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
भव्य रथयात्रा हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना, मुजफ्फरनगर की पावन धरा पर वार्षिक मेला एवं रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगल ध्वजारोहण के साथ किया गया। मंच उदघाटन के कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा अपने सम्बोधन मे कहा कि यह महोत्सव मुजफ्फरनगर की अलग पहचान बनाता है। इस महोत्सव मे देशभर के जैन समाज के लोग एवं अन्य धर्मो के लोग भी शामिल होते है। इस दौरान जैन समाज के गौरव डा. मुकेश जैन व डा. नूतन जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
डा.विभोर जैन, डा.सुमित जैन, डा.शिल्पी जैन, डा.अर्पण जैन, डा.प्रशान्त जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे डा.पंकज जैन, डा.हरेन्द्र जैन, डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ, सुगन्ध जैन एडवोकेट, समाजसेवी भीमसैन कंसल, नरेन्द्र गोयल, सौरभ स्वरूप बन्टी, अनुपम गुप्ता एवं जगमोहन गोयल को भी सम्मानित किया गया। मंच के कार्यक्रमो के उपरांत कौन बनेगा भाग्यशाली, रथ एवं अन्य बोलियंा कूपन द्वारा निकाली गई। तत्पश्चात श्री जी की रथयात्रा का शुभारम्भ किया गया। बैण्ड बाजो की धुनो पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए पाण्डुक शिला पर पहुंची जहां अभिषेक किया गया। इसके बाद रथयात्रा मंदिर प्रागंण में सम्पन्न हुई। शाम को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान अतिथियों में सांसद हरेंद्र मलिक, गौरव स्वरूप, मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, डा. वीरपाल निर्वाल जिंप प्रशासक, भाजपा के क्षेत्रीय मोर्चा महामंत्री रूपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अंकुर दुआ आदि को सम्मानित किया गया। संरक्षक विरेन्द्र कुमार जैन सलावा वाले, राजेश जैन गर्ग डुप्लैक्स,संजय जैन पारस टीएमटी, मनोज जैन जैन मिलन, प्रदीप जैन (ठेकेदार), राजेश जैन (रेनबो विहार), डॉक्टर चंद्र कुमार जैन, प्रवीण जैन (हुंडई), जितेंद्र जैन (टोनी), अनुज जैन (वेलना वाले), डॉक्टर अमित जैन, सुरेंद्र जैन (जोला वाले), सुनील जैन (जोला वाले), अनिल जैन (नावला वाले), चंद्र मोहन जैन (सीमेंट वाले), प्रवीन जैन (चीनू), विप्लव जैन, अजय जैन, हर्षित जैन, योगेंद्र जैन (एडवोकेट), पंकज जैन गांधी टैन्ट हाउस, अशोक जैन (सराफ), आशीष जैन (अजय एजेंसी, लक्ष्मण विहार) आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रविंद्र जैन नावला, रविंद्र बजाज ने संयुक्त रूप से किया।
गांधी जयंती पर किसान कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
शुकताल से मोरना चीनी मिल तक किसानों के अधिकारों की उठाई आवाज
शुकतीर्थ। गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश कांगे्रस कमैटी ने किसानों के अधिकारों को लेकर एक दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा को उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेन्द्र गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पदयात्रा का आयोजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोज चैधरी ने किया। पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सह प्रभारी संजीव आर्य, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, शीतल मान, जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल वर्मा और राजीव राठी मुख्य सहयोगी के रूप में शामिल रहे। यह पदयात्रा मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के शुकताल से प्रारंभ होकर क्षेत्र के अनेक गांवों से गुजरते हुए मोरना चीनी मिल पहुंची, जहां एक जनसभा के बाद इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान किसान कांग्रेस के नेताओं ने किसानों व मजदूरों से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए। इसमें वोट चोरी, चंदा चोरी, पेपर चोरी और इंडो-अमेरिकन डील के विरोध के साथ-साथ गन्ने के बकाये भुगतान और चीनी मिलों के पेराई सत्र को समय पर शुरू कराने की मांग प्रमुख रही, ताकि किसान समय से गेहूं की बुवाई कर सकें। इसके अलावा पशुओं के लिए चारे की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। पदयात्रा में पूर्व सासंद सईदुज्जमा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, पूर्व विधायक प्रदीप बालियान, मुकेश शर्मा, बिलकिश चैधरी,उपेन्द्र प्रधान चण्डेडिया, यशपाल, विपिन, भोपाल, राजीव राठी, कमल मित्तल, नेमपाल फिरोजपुर, लोकिन्दर, बृजपाल, भोपाल मेहराज, राहुल, जोन्टी, नान्हा, राजवीर, वसीम, महफूज राणा, रणवीर सैनी, रईश, कामरान, मेहराज, बंटी, कुलदीप, मैनपाल, अनुज सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्राी जयंती ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर एवं कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात समस्त स्टॉफ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये । इस अवसर समस्त स्टॉफ के संयोजन से रामधुन का सामूहिक गायन किया गया, जिससे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों के जीवन-मूल्यों को अपने आचरण में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ऋतु जैन ने किया ।
दून वैली के विद्यार्थियों ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय, विज्ञान केंद्र एवं इंडिया गेट का भ्रमण
मुजफ्फरनगर। दून वैली द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र एवं इंडिया गेट के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री संग्रहालय में विद्यार्थियों ने भारत के प्रधानमंत्रियों के जीवन, योगदान एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। विभिन्न दीर्घाओं और डिजिटल प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक विकास को समझा। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया, जहाँ फन साइंस, जीव विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं सूचना क्रांति से संबंधित इंटरैक्टिव मॉडल और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को रोचक ढंग से समझा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इंडिया गेट का भी अवलोकन किया और इसके ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्त्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, देश के प्रति जागरूकता एवं व्यावहारिक समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भ्रमण को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं एवं सहयोगी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नन्ही कलमों ने रचा सुंदर लेखन का संसार, अक्षरों में दिखी प्रतिभा और संस्कार
170 विद्यार्थियों की लेखनी ने मोहा दर्शकों का मन, पाँच घंटे तक आकर्षण का केंद्र रही अनूठी प्रदर्शनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित सुंदर लेखन प्रदर्शनी ने विद्यालय परिसर को प्रतिभा, संस्कार और रचनात्मकता के अद्भुत संगम में बदल दिया। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में माता-पिता, दादा-दादी, परिवारजन एवं विद्यार्थी पहुँचे। लगभग पाँच घंटे तक प्रदर्शनी में दर्शकों की निरंतर भीड़ बनी रही। बच्चों की लेखनी को देखने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर उत्सुकता, आश्चर्य और गर्व स्पष्ट दिखाई दे रहा था। प्री-नर्सरी से कक्षा आठ तक के 160 विद्यार्थियों ने अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि किसी भी कक्षा के विद्यार्थी की लेखनी देखी जाए, हर बच्चे की लिखावट सुंदर, सुघड़, स्पष्ट और आकर्षक दिखाई दी। नन्हे बच्चों की कोमल लिखावट से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों की परिपक्व लेखन शैली तक, प्रत्येक पृष्ठ उनकी मेहनत, निरंतर अभ्यास और लगन की कहानी कह रहा था।तख्ती लेखन प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। लुप्त होती जा रही तख्ती लेखन का बच्चों ने बखूबी प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शनी को विशेष बनाने वाली बात केवल बच्चों की सुंदर लिखावट नहीं थी। बच्चों द्वारा लिखे गए लेख, विचार और रचनाएँ अत्यंत शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक थीं। इनमें सदाचार, अनुशासन, माता-पिता का सम्मान, प्रकृति संरक्षण, देशप्रेम, मानवीय संवेदनाएँ, अच्छे संस्कार और जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों से जुड़े संदेशों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। पूरी प्रदर्शनी सुंदर अक्षरों के साथ संस्कारों और ज्ञान का खजाना प्रतीत हो रही थी। प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण महात्मा गांधी की वेशभूषा में बच्चों द्वारा चरखे पर सूत कातने की प्रस्तुति रही। बच्चों का यह जीवंत रूप दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना और भारतीय संस्कृति, स्वदेशी तथा आत्मनिर्भरता की भावना का सुंदर संदेश देता रहा।
इस भव्य प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। श्रीमती नीतू सिंगल, श्रीमती सोनिका गोयल, श्रीमती रीता जयरथ, श्रीमती मेघा भटनागर एवं श्रीमती शिखा कालरा ने प्रदर्शनी की तैयारियों, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, प्रस्तुतियों को व्यवस्थित करने तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पित प्रयासों से यह प्रदर्शनी सुंदर एवं सुव्यवस्थित रूप में प्रस्तुत हो सकी।
बच्चों की अद्भुत लेखन प्रतिभा को विशेष पहचान और सम्मान देते हुए चयनित विद्यार्थियों को “हस्तलेखन सम्राज्ञी” एवं “हस्तलेखन सम्राट” के गौरवपूर्ण खिताब प्रदान किए गए। विजेता विद्यार्थियों को सुंदर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रदर्शनी में अपनी लेखन प्रतिभा का विशेष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अभय प्रताप राणा (यूकेजी-द), काव्या (कक्षा 5-स), ओम देशवाल (कक्षा 8-अ), परी (कक्षा 6-अ), शुभि (कक्षा 8-स), परी मलिक (कक्षा 8-स), वेदांश कौशिक (कक्षा 7-स) एवं सार्थक गोयल (कक्षा 7-ब) शामिल रहे।
कार्यक्रम में समाजसेवी श्री विभोर सिंघल द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री भूपेंद्र शर्मा, , श्री मोहित मलिक, श्री प्रभात मलिक एवं श्री प्रशांत बालियान सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा तथा विद्यालय द्वारा किए गए इस अनूठे और रचनात्मक प्रयास की सराहना की।
प्रदर्शनी में आने वाले प्रत्येक अभिभावक को उनके बच्चे की सुंदर लेखनी का एक रोल स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया। इस भावपूर्ण पहल ने बच्चों की मेहनत को परिवारों के लिए ऐसी याद में बदल दिया, जिसे वे लंबे समय तक सहेजकर रख सकेंगे।
विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अलका जैन ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल कुछ चुनिंदा बच्चों की सुंदर लेखनी को प्रदर्शित करना नहीं था, बल्कि प्रत्येक बच्चे को यह विश्वास और प्रेरणा देना था कि निरंतर अभ्यास से वह भी अपनी लेखनी को बेहतर बना सकता है। आज जब मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल माध्यम बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं और कलम-कागज़ से उनका जुड़ाव कम होता जा रहा है, ऐसे समय में बच्चों को फिर से लेखन से जोड़ना और सुंदर लिखने के प्रति उनमें रुचि जगाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि प्रदर्शनी को देखने वाला प्रत्येक बच्चा प्रेरित होकर अपनी लेखनी को कल से बेहतर बनाने का संकल्प ले। सुंदर लेखन केवल अक्षरों को सुंदर बनाने का अभ्यास नहीं, बल्कि बच्चों में धैर्य, एकाग्रता, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास जैसे जीवन-मूल्यों को विकसित करने का माध्यम भी है। जब एक बच्चा दूसरे बच्चे की सुंदर लेखनी देखकर स्वयं बेहतर लिखने के लिए प्रेरित होता है, तभी ऐसी प्रदर्शनी की वास्तविक सफलता होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को केवल कक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उसे अभिभावकों और समाज के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करना भी है। बच्चों की लेखनी की सराहना उनके लिए आत्मविश्वास और आगे बेहतर करने की प्रेरणा बनती है। यह प्रदर्शनी श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल की उस शैक्षिक सोच की झलक प्रस्तुत करती है, जिसमें पढ़ाई के साथ प्रतिभा, प्रतिभा के साथ संस्कार और संस्कारों के साथ रचनात्मकता को समान महत्व दिया जाता है।
यहाँ अक्षर केवल लिखे नहीं जाते,
वे संस्कारों को स्वर देते हैं,
विचारों को दिशा देते हैं
और बच्चों की प्रतिभा को पहचान देते हैं।
हर्षाेल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्राी जयंती
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों एवं उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गुप्ता, प्रधानाचार्या उषा अस्थाना एवं समस्त अध्यापिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके उपरांत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं सादगी के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत एवं पथप्रदर्शक हैं। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से समाज को एक नई दिशा प्रदान की। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी का सादा जीवन, उच्च विचार, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। “रघुपति राघव राजा राम” की पावन रामधुनी से महका विद्यालय प्रांगण, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा माहौल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय की छात्राओं ने “रघुपति राघव राजा राम” की पावन रामधुनी एवं “दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल” जैसे प्रेरणादायी देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। छात्राओं की मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से संपूर्ण विद्यालय प्रांगण आध्यात्मिक एवं देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठा। रामधुनी की पावन स्वर-लहरियों से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया और देशभक्ति के नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष एवं आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। साथ ही स्वच्छता, अनुशासन, सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता, अनुशासन एवं राष्ट्रहित की भावना को सदैव बनाए रखने का संकल्प लिया।
भारतीय योग संस्थान ने उत्साह के साथ मनाया 60वां योग दिवस, नई योग कक्षा का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारतीय योग संस्थान, पंजीकृत दिल्ली की ओर से एसडी मार्केट स्थित योग कक्षा में 60वां योग दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान की ओर से प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को योग दिवस समारोह आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में योग साधकों ने विभिन्न आसनों, प्राणायाम और योग क्रियाओं का अभ्यास किया तथा नियमित योग साधना के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान चंद अरोड़ा, महामंत्री प्रेम सिंह राणा, क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा और क्षेत्रीय मंत्री राकेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती तथा भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद श्रीमती रेणु तायल, श्रीमती सुषमा त्यागी और श्रीमती विनीता मित्तल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा ने साधकों को गहरी एवं लंबी श्वास के साथ ओम का उच्चारण और गायत्री मंत्र का भावार्थ सहित अभ्यास कराया। इसके बाद योग की विभिन्न क्रियाएं कराई गईं। श्रीमती सुधा गर्ग ने ताड़ासन, जबकि केंद्र प्रमुख धर्मवीर सिंह पाल ने अर्धचक्रासन और वक्रासन का अभ्यास कराया। नरेंद्र एडवोकेट, प्रमोद कुमार, विनय कुमार वर्मा और विनीता मित्तल ने भी विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता ने की। संचालन क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा ने किया। स्वागत संबोधन में विनय कुमार वर्मा ने पतंजलि ऋषि द्वारा प्रतिपादित योग की परिभाषा को समझाते हुए कहा कि चित्त की वृत्तियों को शांत करना ही योग है। उन्होंने नियमित योग साधना के साथ सामूहिक साधना के महत्व पर भी प्रकाश डाला। जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता ने नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी, जबकि जिला महामंत्री प्रेम सिंह राणा ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए साधकों को प्रेरित किया। क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा और राजेंद्र पाल ने हास्य आसन कराकर कार्यक्रम में मौजूद साधकों को खूब हंसाया और वातावरण को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र प्रमुख धर्मवीर सिंह पाल, प्रमोद कुमार, अगम प्रकाश, विनोद बंसल, रतनपाल, मित्र सेन, डॉ. जय शर्मा, श्याम पाल, नवीन कुमार, श्री पालीवाल, राकेश खुराना, बीके ग्रोवर, सुधीर शर्मा, सतीश शर्मा, संजीव गोयल, क्षेत्र प्रधान विपिन त्यागी, श्रीमती प्रमिला राय, साधना गुप्ता, सुधा गर्ग, अलका सैनी, रेणु सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती शालिनी अग्रवाल ने प्रार्थना एवं शांति पाठ कराया। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में करीब 80 साधक-साधिकाओं ने भाग लिया।
जीसी पब्लिक स्कूल में नई योग कक्षा का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान की ओर से जीसी पब्लिक स्कूल में एक अन्य कार्यक्रम आयोजित कर नई योग कक्षा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रधान संजीव गोयल ने किया। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में नीलकंठ जी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जबकि कुलदीप भारद्वाज ने भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद सुधीर शर्मा ने साधकों को सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन महिला जिला मंत्री कुसुम सिंघल ने किया, जबकि विनोद शर्मा ने शांतिपाठ कराया। इस अवसर पर जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान चंद अरोड़ा, महामंत्री प्रेम सिंह राणा, श्रीमती सोनिया नारंग, मधु गर्ग, प्रमिला गिरधर, प्रभा जी और केंद्र प्रमुख सतीश माहेश्वरी सहित भारतीय योग संस्थान से जुड़े पदाधिकारी एवं साधक उपस्थित रहे। नई योग कक्षा के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने नियमित योग साधना को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धा, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा का महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती परसंकल्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।द एस.डी. पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी मुजफ्फरनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों महान विभूतियां के जीवन मूल्यों को स्मरण करने के साथ ही उनके आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री होती लाल शर्मा जी रहे। समारोह में श्री सीताराम जी, श्री अशोक कुमार गुप्ता जी एवं श्री शिवकुमार जी की विशिष्ट उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ । इसके पश्चात गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। गांधी जी के प्रिय रामधुन की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को श्रद्धा और शांति से भर दिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री होती लाल शर्मा जी ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग साझा करते हुए उनके सत्य, सादगी और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों को रेखांकित किया। उन्होंने व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर पृथ्वी और समस्त मानवता के कल्याण की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया,और कहा कि महापुरुषों के विचार तभी सार्थक हैं, जब वे हमारे आचरण में दिखाई दें।
समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जीने मुख्य अतिथि एवं सभी सम्माननीय अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “गांधी जी का सत्य और शास्त्री जी की सादगी आज भी हमारे जीवन को दिशा देने वाले मूल्य हैं। इन आदर्शों को अपने आचरण में उतारना और समाज व प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के म्बव ब्सनइ द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। व शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस पहल ने समारोह के संदेश को सार्थक रूप देते हुए सत्य, सेवा, प्रकृति-संरक्षण और सर्वकल्याण की भावना को सुदृढ़ किया।
बाल सुरक्षा के संदेश से गूंजा जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल
पाॅक्सो जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बाल सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री गरिमा सिंह (प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्री मनोज कुमार सिद्धू (अपर जनपद न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो अधिनियम), श्री देवेंद्र सिंह फौजदार (अपर सिविल जज/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), डॉ. सत्येंद्र कुमार चैधरी (सिविल जज, वरिष्ठ प्रभाग एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), श्री राजीव त्यागी (मुख्य विधिक एवं प्रतिरक्षा अधिवक्ता), श्री गौरव मलिक (पैरालीगल स्वयंसेवक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) तथा विद्यालय प्रबंधक श्री सचिन गोयल, श्री शाश्वत गोयल आदि उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने पॉक्सो अधिनियम, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा बाल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। न्यायिक एवं विधिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों एवं विधिक सहायता की जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी असुरक्षित स्थिति में निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने कहा, “बच्चों की सुरक्षा केवल विद्यालय की नहीं, बल्कि परिवार और पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों की जानकारी होना तथा किसी भी असुरक्षित स्थिति में बिना भय के आवाज उठाना आवश्यक है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और सुरक्षा-बोध विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। “जागरूक बनें, सुरक्षित रहें” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पांच साल से बाल विवाह मुक्त 20 गांव बने मिसाल, गांधी जयंती पर ग्राम प्रधानों को मिला सम्मान
ग्रामीणों की जागरूकता और सामूहिक प्रयास से मिली सफलता रू मेहरचंद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जनपद मुजफ्फरनगर के 20 गांवों ने मिसाल कायम की है। इन गांवों में पिछले पांच वर्षों के दौरान बाल विवाह की एक भी घटना सामने नहीं आई। लगातार पांच साल तक बाल विवाह से मुक्त रहने वाले इन गांवों को अब बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर विकास खंड मुजफ्फरनगर में आयोजित ग्राम प्रधान सम्मान समारोह में इन ग्राम पंचायतों की उपलब्धि को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पांच वर्षों के कार्यकाल में जिन 20 गांवों में एक भी बाल विवाह नहीं हुआ, उन्हें बाल विवाह मुक्त गांव के रूप में घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए संबंधित ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम में ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता को और मजबूत करना तथा ग्राम पंचायतों को बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय रूप से आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश भी दिया गया कि बच्चों का विवाह कम उम्र में कराने के बजाय उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एवं ग्रामीण समाज विकास केंद्र, जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से सहयोग किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मुजफ्फरनगर और मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए ग्राम पंचायत, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि गांवों में लगातार जागरूकता, निगरानी और सामुदायिक सहभागिता के जरिए बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
समारोह के दौरान बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और शिक्षा के महत्व को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि समय रहते बाल विवाह को रोका जा सके।
कार्यक्रम में बाल विवाह की सूचना के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा पोस्टर पर दिए गए टोल फ्री नंबर 1800-102-7222 के माध्यम से भी सूचना देने की अपील की गई।
ग्रामीण समाज विकास केंद्र के सचिव मेहरचंद ने बताया कि पांच वर्षों तक बाल विवाह से पूरी तरह मुक्त रहना इन 20 गांवों के लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज में बढ़ती जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की मिसाल है। इन ग्राम पंचायतों की पहल दूसरे गांवों के लिए भी बाल विवाह के खिलाफ अभियान को मजबूत करने की प्रेरणा बन सकती है।
इस दौरान जिला कोर्डिनेटर सचिन समेत अन्य सहयोगी व ग्रामीण समाज विकास केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।


