समाचार (Muzaffarnagar News)
छपार। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष जानसठ, अंकित जावला के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ताओ ने उत्तम शुगर मिल खाई खेड़ी के प्रबंधक महोदय को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौपा। जिसमे प्रमुख मांग इस प्रकार है। 15 अक्टूबर से शुगर मिल चलाई जाए जिससे किसान सरसों व गेहूं की बुआई समय पर कर सकें। गाँव नन्हेड़ा में बड़े कांटे लगाए जाएं। किसानों को ट्रॉली हुक करने व जोड़ने में चोट लगने का खतरा रहता है। किसानों को समय पर पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं। ठंड बढ़ने पर किसानों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था कराई जाए। किसानों के गन्ना तौलने वाले सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं जिससे दुर्घटना का खतरा कम हो जाए। समय-समय पर गन्ना तौलने वाले किसानों का मेडिकल टेस्ट कराया जाए। इस दौरान मुख्य रुप से मंडल महासचिव विपिन त्यागी, धीरज त्यागी, सुधीर शर्मा, अतराज, विश्वेन्द्र, राधेश्याम त्यागी सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जीआरपी थाना सहारनपुर व मुजफ्फरनगर को मिला आईएसओ प्रमाण-पत्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जनउन्मुखी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा सुधार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उत्कृष्ट पुलिसिंग, कुशल प्रशासनिक प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं के अंतरराष्ट्रीय मानकों का सफलतापूर्वक पालन करने पर जीआरपी थाना सहारनपुर तथा जीआरपी थाना मुजफ्फरनगर (अनुभाग मुरादाबाद) को आईएसओ अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी ने जीआरपी थाना सहारनपुर का वार्षिक निरीक्षण एवं भ्रमण करते हुए यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों की विस्तृत समीक्षा भी की।
निरीक्षण की शुरुआत महिला हेल्प डेस्क के अवलोकन से हुई, जहाँ पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के लिए तैनात महिला पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही श्ऑप्स मुस्कानश् और मिशन शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीजी रेलवे ने थाने में मौजूद तकनीकी संसाधनों जैसे बॉडी वॉर्न कैमरा, टैबलेट, ब्लूटूथ स्पीकर एवं अन्य उपकरणों की कार्यक्षमता को बारीकी से परखा और उनके शत-प्रतिशत उपयोग पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान डीजी रेलवे ने हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा लॉन्च किए गए श्यक्षश् ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यक्ष ऐप के जरिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपराधियों की तत्काल पहचान की जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। इसके अलावा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और ट्रेनों में सुरक्षा घेरा मजबूत करने के निर्देश देते हुए पुलिस टीम की बेहतर कार्यशैली की सराहना की गई।
कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रभारी महिला हेल्प डेस्क महिला उपनिरीक्षक रितु तेवतिया को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी सहारनपुर और थाना प्रभारी मुजफ्फरनगर को भी उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निरीक्षण के अंत में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जीआरपी थाना सहारनपुर और मुजफ्फरनगर को मिला आईएसओ प्रमाण-पत्र थाना स्तर पर निम्नलिखित व्यवस्थाओं के सफल अनुपालन को दर्शाता हैरू
उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रबंधन एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव।
त्वरित जनसुनवाई, नागरिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवा वितरण।
सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था एवं कस्टडी सुरक्षा।
महिला हेल्प डेस्क एवं पुलिसकर्मियों हेतु उच्चस्तरीय कार्य वातावरण।
डीजी रेलवे ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग और जनविश्वास की स्थापना उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पत्रकार वार्ता के साथ निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (रेलवे मुरादाबाद) आशुतोष शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे सहारनपुर) देवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे गाजियाबाद) अशोक कुमार सिसौदिया, स्टेशन अधीक्षक सहारनपुर संजय कुमार सहित जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी सिटी अमृत जैन ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन ने अस्पताल पहुंचकर पुरकाजी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का जाना हालचाल, चिकित्सकों से की वार्ता एवं परिजनों को दिया हरसंभव सहायता का आश्वासन।
अवगत कराना है कि गतरात्रि थाना पुरकाजी क्षेत्रान्तर्गत लक्सर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का उपचार आनन्द अस्पताल, मुजफ्फरनगर में चल रहा है। उक्त सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने एवं उनके उपचार की स्थिति की जानकारी लेने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की गयी। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा घायलों के स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में चिकित्सकों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी तथा चिकित्सकों को घायलों का समुचित एवं प्राथमिकता के आधार पर उपचार सुनिश्चित करने हेतु कहा गया।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा घायलों एवं उनके परिजनों को हरसंभव पुलिस सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्री राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
डंपर की टक्कर से स्कार्पियो सवार 4 की मौत, 3 गंभीर
पुरकाजी। पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्सर रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लक्सर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात हुआ। लक्सर रोड पर स्कॉर्पियो और डंपर के बीच भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया। घटना में आदेश कुमार (चालक – उम्र लगभग 50 वर्ष) – मौके पर मृत्यु, निशा (उम्र लगभग 35 वर्ष) – मौके पर मृत्यु, राखी (उम्र लगभग 48 वर्ष) – इलाज के दौरान मृत्यु, गोनी (उम्र लगभग 11 वर्ष) – इलाज के दौरान मृत्यु तथ गंभीर घायल (उपचाराधीन) कुसुम (उम्र लगभग 70 वर्ष), रूबी (उम्र लगभग 48 वर्ष), वैष्णवी (उम्र लगभग 07 वर्ष) हादसे की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे और क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को घायलों के समुचित इलाज तथा वैधानिक कार्रवाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटनाकारित डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है और मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
मुठभेड में इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी और खतौली थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई मंडी पुलिस चैकी बागोवाली क्षेत्र के सिसौना रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नई मंडी थाने का 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध असलाह के साथ सिसौना गांव की तरफ से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सिसौना पुलिया के पास सतर्कतापूर्वक वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर पुलिया पर ही रुक गया। जब पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक को कच्चे रजवाहे की तरफ मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन कच्चा और उबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण कुछ दूरी पर बदमाश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाश बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। गिरफ्तार व घायल अभियुक्त शादाब उर्फ कलीम पुत्र यासीन जोकि थाना खतौली का हिस्ट्रीशीटर और थाना नई मंडी से 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश। जिनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा (315 बोर), 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस (315 बोर), 01 पैशन प्रो मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) बरामद किया। घायल अभियुक्त को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में आठ घायल, महिला की उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक अशोक लीलैंड ट्रक ने सामने से टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा 05/06 अक्टूबर की दरमियानी रात को हुआ। बिहार निवासी श्रद्धालु/यात्री टेम्पो में सवार होकर जा रहे थे, तभी हाईवे पर ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम-
रघु पुत्र सुनते राम, ललिता देवी, जयदेवी, बृज गुप्ता, मुस्कान, शरणजीत, मनीष कुमार, सुनीता देवी पत्नी बिरजू गुप्ता (सभी निवासी बिहार) सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुनीता देवी की दुखद मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज, राहत एवं बचाव कार्य और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटनाकारित अशोक लीलैंड ट्रक को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है तथा मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाई लंबित मांगों के समाधान की मांग
लिखित समझौतों के बावजूद वर्षों से मांगें लंबित 7 अक्टूबर तक ठोस निर्णय न होने पर 8 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि) प्रदेश अध्यक्ष श्री मयंक ठाकुर के आह्वान पर शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित अपनी मांगों पूर्व में सरकार एवं अधिकारियों के साथ हुए लिखित समझौतों तथा वर्तमान आंदोलन की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला अध्यक्ष डॉ० सचिन जैन ने बताया कि कर्मचारियों की कई मांगों पर पूर्व में सरकार एवं अधिकारियों के साथ सहमति बन चुकी है तथा इसके संबंध में लिखित समझौते भी हए हैं लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद उन समझौतों को धरातल पर लागू नहीं किया गया। समझौता हआ था। समझौते में प्रमुख मांगों में से एक यह थी कि नियमित भर्तियों में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। उस उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में 15 दिन की अनवरत हड़ताल एवं 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद तत्कालीन प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के साथ लिखित समय यह कहा गया था कि इस प्रक्रिया को लगभग दो माह में पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन लगभग 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ। डॉ० जैन ने कहा कि उस समय कार्यरत अधिकांश कर्मचारी अब निर्धारित आयु सीमा से बाहर हो चुके हैं. जिससे इस मांग का लाभ उन्हें मिल पाना भी कठिन हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2016 के समझौते में यह भी उल्लेख था कि अन्य प्रदेशों में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुरूप उत्तर प्रदेश में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कर्मचारियों का कहना है कि इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं।
डॉ० राहुल वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 के आंदोलन के बाद भी सरकार एवं अधिकारियों के साथ लिखित समझौता हुआ था। इसमें प्रत्येक तीन वर्ष पर 10 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस तथा प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत इंक्रीमेंट दिए जाने की बात कही गई थी। उनका कहना है कि समझौते के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद इन बिंदुओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। महामंत्री श्री मणिकांत त्यागी ने कहा कि बार बार लिखित समझौते होने और आश्वासन दिए जाने के बावजूद मांगों पर कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चाहते हैं कि सरकार पूर्व में किए गए समझौतों को लागू करते हुए स्पष्ट एवं लिखित आदेश जारी करे।डॉ० सुदेश वमी ने कहा कि यदि सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल ठोस कदम नहीं उठाया जाता है. तो 8 अक्टूबर से प्रदेश के एक लाख से कोषाध्यक्ष डॉ० फैसल सिद्दीकी ने बताया कि पिछले लगभग 15 दिनों से एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विभिन्न मंत्रियों एवं विधायकों से मुलाकात कर रहे है और उनसे सरकार तक कर्मचारियों का अनुरोध कर रहे हैं।
जिला महिला चिकित्सालय के श्री संजय कुमार ने बताया कि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र प्रेषित की समस्याएं पहुंचाने तथा समाधान कराने में सहयोग कर एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक एवं उदारतापूर्वक विचार करने का आग्रह किया गया है। शमशेर ने बताया कि डॉ० एनएचएम संविदा कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० संजीव बालियान से भी मिला था। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक से फोन पर वार्ता कर एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगों के समाधान में सहयोग का आग्रह किया।
जिला अध्यक्ष डॉ० सचिन जैन ने कहा कि सगठन सरकार से टकराव नहीं, बल्कि पूर्व में किए गए लिखित समझौतों के सम्मान और उनके क्रियान्वयन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लिखित निर्णय नहीं लिया जाता है, कर्मचारियों के सामने 8 अक्टूबर से हड़ताल के अतिरिक्त कोई रास्ता नहीं बचेगा। स्टाफ नर्स डिंपल रानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले लखनऊ में आयोजित एक रैली में तत्कालीन राष्ट्रीय स्तर के नेता एवं वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए जाने की बात कर्मचारियों द्वारा कही जाती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बने लगभग 10 वर्ष होने के बावजूद कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। कर्मचारियों द्वारा श्री राजनाथ सिंह से मिलने के कई प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक प्रत्यक्ष वार्ता नहीं हो सकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत श्री रवि कुमार ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों और बारबार किए गए लिखित समझौतों के बावजूद कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में निराशा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को स्पष्ट लिखित आदेश जारी करने चाहिए, ताकि कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन कर सकें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ० सचिन जैन, डॉ० राहुल वर्मा, डॉ० फैसल सिद्दीकी, डॉ० सुदेश वर्मा, डॉ० शमशेर, स्टाफ नर्स डिंपल रानी, डाटा ऑपरेटर श्री संजय कुमार, श्री रवि कुमार, डाइटिशियन श्रीमती नेहा त्यागी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं एनएचएम संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।
संगठन ने सरकार से मांग की है कि 7 अक्टूबर तक कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं पूर्व में हुए लिखित समझौतों के संबंध में ठोस एवं लिखित निर्णय लिया जाए जिससे प्रस्तावित हड़ताल की स्थिति को टाला जा सके और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव से बचा जा सके।
तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में सदर तहसील मुजफ्फरनगर की तहसील स्तरीय एथलेटिक्स बालक बालिका क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक हरकेश यादव जी के कर कमलों द्वारा बड़े ही खुशी के माहौल में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। और कहां की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसीलिए खेलों का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को ईमानदारी के साथ खेलों में प्रतिभा करने के लिए संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री श्री आदित्य प्रकाश सक्सेना जी ने सभी प्रतिभागियों को संघर्ष के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जीवन संघर्ष का ही नाम है। इस अवसर पर रैली संयोजक डॉक्टर राहुल कुशवाहा, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, एनसीसी प्रभारी प्रमोद कुमार, गया प्रसाद, दीपक बालियां, समीर चैधरी, अक्षय कुमार, मनोज कुमार, विपिनत्यागी, अमित कुमार, विनीत कुमार, विनुज कुमार, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, वरुण कुमार, सुधीर कुमार, हंस कुमार, राहुल राणा, प्रवेश कुमार, बबीता राणा प्रियंका, रचना रावत, पूनम, प्रीति, डॉ० राजबल सैनी, गया प्रसाद, समीर चैधरी, आदि का प्रतियोगिता में विशेष सहयोग रहा।
नन्ही उम्र में शादी नहीं, पहले पढ़ाई और उड़ान जरुरी- मेहरचंद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की गुरुप्रीत कौर ने ग्रामीण समाज विकास केंद्र के हेड ऑफिस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम की पहचान, बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, शिक्षा से जोड़ने तथा परिवारों की काउंसलिंग के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में स्टाफ ने गांवों में किए जा रहे जागरूकता कार्यों और बच्चों के संरक्षण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। गुरुप्रीत कौर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए समय पर हस्तक्षेप बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समुदाय के बीच लगातार संवाद बनाए रखने और प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता के साथ काम करने पर जोर दिया।
“आप पहले क्यों नहीं आए?”कृबच्चों के सवाल ने बयां किया बदला हुआ जीवन
बैठक के बाद गुरुप्रीत कौर उस बालिका से मिलीं, जिसका बाल विवाह समय रहते रुकवाया गया था। उन्होंने बालिका की वर्तमान स्थिति, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बालिका ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि बाल विवाह रुकने के बाद उसके जीवन में किस तरह बदलाव आया।
इसके बाद उन्होंने बाल श्रम से मुक्त कराए गए दो बच्चों से मुलाकात की। बच्चों से उनकी पढ़ाई, परिवार की स्थिति और बाल श्रम से बाहर आने के बाद जीवन में आए बदलावों के बारे में बातचीत की गई।
बातचीत के दौरान बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब ग्रामीण समाज विकास केंद्र की टीम ने उन्हें बाल श्रम से मुक्त कराया और आगे बढ़ने का अवसर दिया, तो उन्हें लगा कि जैसे उनका पूरा जीवन बदल गया। इसी दौरान बच्चों ने भावुक होकर कहाकृ“आप पहले क्यों नहीं आए?”
बच्चों का यह सवाल केवल उनकी व्यक्तिगत पीड़ा को नहीं दर्शाता, बल्कि यह भी बताता है कि किसी बच्चे तक समय पर मदद पहुंचना उसके पूरे जीवन की दिशा बदल सकता है। बच्चों ने बताया कि यदि उन्हें पहले ही संरक्षण और सहयोग मिल जाता तो उन्हें बाल श्रम जैसी परिस्थितियों से नहीं गुजरना पड़ता।
गुरुप्रीत कौर ने बच्चों की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक सहयोग जारी रखा जाएगा। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
गुरुप्रीत कौर ने कहा कि-“जब कोई बच्चा कहता है कि ‘आप पहले क्यों नहीं आए’, तो यह हमारे लिए केवल एक सवाल नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी का संदेश है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी बच्चे को मदद के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। बाल विवाह और बाल श्रम रोकने के साथ-साथ बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना भी उतना ही जरूरी है। जमीनी स्तर पर काम करने वाली संस्थाओं और समुदाय के सहयोग से ही बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जा सकता है।”
ग्रामीण समाज विकास केंद्र के सचिव मेहरचंद ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल बाल विवाह रुकवाना या बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कराना नहीं है, बल्कि उसके जीवन को नई दिशा देना है। इसके लिए बच्चे को शिक्षा से जोड़ना, परिवार को जागरूक करना और लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखना जरूरी है। ‘आप पहले क्यों नहीं आए’ जैसे सवाल हमें याद दिलाते हैं कि बच्चों तक समय पर पहुंचना कितना महत्वपूर्ण है। समाज की सक्रिय भागीदारी से ही बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।”
दौरे के दौरान ग्रामीण समाज विकास केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बैठक में संस्था के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी गतिविधियों और जमीनी स्तर पर अभियान को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। साथ ही बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा से जुड़ाव और परिवारों के सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बालकों में संस्कार पैदा करता है योग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नियमित योगाभ्यास से ही परिवार, समाज तथा राष्ट्र का उत्थान संभव है। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीन लैण्ड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में व्यक्त किया। सर्वप्रथम योगा ट्रेनर योगाचार्य अंकुर मान ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। उन्होंने ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, सूर्य नमस्कार आसन वज्रासन , उष्ट्रासन तथा शशकासन करवाएं। उन्होंने बच्चों की बुद्धि वर्धक अनुलोम विलोम ,कपालभाति और भ्रामरी प्रणाम करवाएं। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग एक ऐसी विधा है जो बालकों में संस्कार पैदा करती है तथा परिवार समाज और राष्ट्र का उत्थान योग विद्या से ही संभव है। योग से बच्चों में बचपन से ही अच्छे गुणों का विकास होता है। उनके अंदर अनुशासन,सहनशीलता, दया, करूणा, परोपकार, देशप्रेम और चरित्र निर्माण होता है। योग से ही बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संभव है।इसलिए अपने बच्चों को बचपन से ही योग की शिक्षा दिलानी चाहिए। विद्यालय में प्रतिदिन नियमित योग अभ्यास कराया जाता है। इसका परिणाम है कि विद्यालय के बच्चे योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बना चुके हैं।
कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्थानीय एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के तत्वावधान में एम०बी०ए० / एम०सी०ए० विभाग के सभागार में आई०क्यू0ए0सी0 के तहत आज परिसर में स्वास्थ्य और खुशहाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ष्हेल्थ एंड वेलनेस – प्रमोटिंग हेल्दी लिविंग, वेल-बीइंग एंड अ बेटर लाइफस्टाइलश् विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण कोच (प्दजमतदंजपवदंस भ्मंसजी – ॅमससदमेे ब्वंबी) सुश्री पिंकी दुआ उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र – छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को आधुनिक जीवन शैली में स्वस्थ रहने, मानसिक व शारीरिक संतुलन बनाए रखने और एक बेहतर जीवन शैली अपनाने के व्यावहारिक तौर-तरीके सिखाए। सुश्री पिंकी दुआ ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और मानसिक तनाव के बीच अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने सही पोषण, नियमित दिनचर्या, मानसिक सकारात्मकता और तनाव प्रबंधन (ैजतमेे डंदंहमउमदज) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने । युवाओं को जंक फूड से दूर रहने और अपनी दैनिक आदतों में सुधार करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े कई सवाल भी पूछे, जिनका सुश्री पिंकी दुआ ने बहुत ही सरल और आत्मीय ढंग से जवाब दिया । कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी ने सुश्री पिंकी दुआ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। उन्होंने उपस्थित छात्र – छात्राओं और संकाय सदस्यों को आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने, शारीरिक और मानसिक संतुलन मुख्य वक्ता ने दैनिक जीवन में मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व पर विशेष बल दिया । कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में आने वाली मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ से सीधे सवाल पूछे और उनके समाधान जाने । कार्यक्रम में एमबीए एवं एमसीए विभाग एवं डी०एल०एड० विभाग से डा० विभूति अग्रवाल, रितू मित्तल, डा० शुभम तायल, मुकुल जैन, पारूल कुमार, प्रशान्त तोमर, महिमा मंगल, देवेश गुप्ता, आदित्य कश्यप, तरंग शर्मा, अन्नु त्यागी, आशीष आहुजा, उमंग शर्मा, आयुष गुप्ता, विवेक सैनी, राजीव कुमार, वरूण कुमार, संगीता कौशिक, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी, रवि भार्गव आदि समस्त शिक्षकगण व समस्त छात्र / छात्रायें उपस्थित रहें ।
पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा ने कान्हा गौशाला भोकरहेड़ी का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में मंगलवार (06 अक्टूबर 2026) को पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा डॉ. कमल कुमार वर्मा द्वारा कान्हा गौशाला, भोकरहेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में संरक्षित सभी गोवंश पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। गौआश्रय स्थल के निरीक्षण में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल और हरे चारे की व्यवस्था उपलब्ध मिली। डॉ. कमल कुमार वर्मा ने गौशाला की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए वहां मौजूद केयरटेकरों को नियमित रूप से हरा चारा, खल व चोकर देने तथा परिसर में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी केयरटेकर मौके पर उपस्थित पाए गए।
अनियंत्रित हुई कार, आगे चल रहे वाहन में पीछे से मारी टक्कर
छपार। पानीपत-खटीमा मार्ग पर छपार क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिद्वार से पानीपत जा रही कार ढलान से नीचे उतरते समय आगे चल रही कार में पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित रहे और हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार राजेश मलिक पुत्र वीरपाल निवासी चांदी बाग, पानीपत अपने साथी गुरनाम पुत्र जीत सिंह निवासी पानीपत और राकेश पुत्र धर्मवीर निवासी पानीपत के साथ हरिद्वार से पानीपत लौट रहे थे। छपार क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर कार ढलान से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे वाहन की गति धीमी होने पर पीछे से आ रही कार उससे जा भिड़ी। अचानक हुई टक्कर से दोनों वाहनों में सवार लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास से गुजर रहे राहगीर भी मौके पर रुक गए। लोगों ने तत्काल कार सवारों का हाल जाना। राहत की बात यह रही कि हादसे में तीनों सवार सुरक्षित थे। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बाल-बाल बची जान, टला बड़ा हादसा-हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में वाहनों को सड़क किनारे कराए जाने के बाद यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानीपत-खटीमा मार्ग पर ढलान वाले स्थानों पर वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखनी चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही यहां बड़े हादसे का कारण बन सकती है। हरिद्वार से पानीपत लौट रहे परिवार के लिए हादसे का यह पल बेहद डरावना रहा, लेकिन गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद तीनों कार सवार सुरक्षित बच गए। हादसे में जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
जिला पंचायत प्रशासक ने मुख्यमंत्राी से की भेंट
ु शुकतीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए सौंपा माँग पत्र
लखनऊ/मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत प्रशासक डा. वीरपाल निर्वाल ने कल लखनऊ में प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के सरकारी आवास पर उनसे भेंट कर शुकतीर्थ और इसके आस पास के क्षेत्र के विकास के लिए खाका प्रस्तुत करते हुए कई माँग स्वीकार करने का अनुरोध किया। डा. निर्वाल ने मुख्यमंत्री को शुकतीर्थ की पृष्ठभूमि से संबद्ध चित्र भेंट कर उनके सम्मुख इसके विकास हेतू कुछ नए प्रस्ताव प्रस्तुत किए ।डा वीरपाल निर्वाल ने किसानों के हित में मोरना मिल के विस्तारीकरण निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने , जनपद का नाम परिवर्तित करके लक्ष्मीनगर करने, गंगा एक्सप्रेस वे को शुक तीर्थ से जोड़ने, पुराने पानीपत खटीमा मार्ग बिहारगढ़ से होकर रावली (बिजनौर) तक बनाने एवं इस मार्ग पर गंगा पुल का निर्माण करने के साथ साथ शुक तीर्थ में पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आग्रह किया । उन्होंने आगामी कार्तिक गंगा स्नान मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य मंत्री को पधारने का निमंत्रण भी दिया । मुख्य मंत्री ने सभी समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक संज्ञान ग्रहण करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया । साथ में उपस्थित रहे जिला सहारनपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी मांगेराम ने भी अपने जनपद की मूल समस्याओं से मुख्य मंत्री को अवगत कराया ।
एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के गुर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आमजन और युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करने का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराधों की बारीकियों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने कैडेट्स को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल साइबर अपराधी बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी या किसी कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों को डराकर या लालच देकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी मोबाइल एप्स, सोशल मीडिया फ्रॉड और क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाली ठगी के मामलों में तेजी आई है। साइबर थाना प्रभारी ने एनसीसी कैडेट्स को सुरक्षा के मुख्य उपाय बताते हुए सतर्क कियारू
गोपनीय जानकारी न बांटेंरू किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते का गोपनीय नंबर, पासवर्ड या ओटीपी कभी भी साझा न करें।
मोबाइल पर प्राप्त होने वाली किसी भी संदिग्ध फाइल या अनजान लिंक पर क्लिक करके एप्स डाउनलोड न करें। इससे आपका मोबाइल फोन हैक हो सकता है और आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है।
अपने सोशल मीडिया खातों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और दोहरी सुरक्षा प्रणाली अपनाएं।
यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर १९३० पर अपनी शिकायत दर्ज कराए, ताकि ठगे गए पैसों को समय रहते रोका जा सके।
मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि हर नागरिक सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का उपयोग कर सके।
रंगोली बनाकर सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सदर ब्लॉक परिसर में एक विशेष रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगोलियों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। आयोजन के दौरान ब्लॉक प्रभारी अमित चैधरी, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई आकर्षक और संदेशपूर्ण रंगोलियों में केंद्र व राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं के नाम और उनके लाभ उठाने के तरीकों को बेहद रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सभी रंगोलियों का बारीकी से निरीक्षण किया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के इस नवाचार व उत्कृष्ट प्रयास की जमकर सराहना की
व्यापारी एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकतः नीरज शर्मा
भारतीय व्यापार मंडल, खतौली के नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज शर्मा का रेलवे रोड पर फूल-मालाओं से स्वागत
खतौली। भारतीय व्यापार मंडल, खतौली के नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज शर्मा का रेलवे रोड स्थित गुरु जी मोबाइल पर व्यापारियों एवं समाजसेवियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नीरज शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज शर्मा ने व्यापारी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि व्यापारी एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ संगठन के बैनर तले एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। नीरज शर्मा ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल को खतौली के सभी बाजारों एवं व्यापारिक क्षेत्रों तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस स्वागत समारोह पर के.पी. शर्मा (अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज), सतीश उपाध्याय, अशोक खुराना, वीरेन्द्र शर्मा (टेलीफोन वाले), राजेश प्रधान ताजपुर, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा (एबीसी मेडिकल स्टोर), अरुण जैन, विपिन बागड़ी (गुरु जी मोबाइल), समाजसेवी गौरी शंकर गौरी, ठाकुर ऋषिपाल सिंह, अचल गर्ग बबलू, एडवोकेट हर्ष खुराना, सतेन्द्र भाटिया लीलू (मोबाइल वाले), सोनू जैन, तुषार बागड़ी, तनीश बागड़ी, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश कुमार, अर्जुन सैनी, नोमान अंसारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भगवान को भेंट नहीं, भक्त का भाव प्रियः विश्वेश्वरी देवी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ग्राम जलालपुर स्थित श्री पितृदेव श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस भगवान के प्रति प्रेम और अटूट विश्वास के प्रसंगों का वर्णन हुआ। परम पूज्या साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी (श्री राम कृपा धाम, हरिद्वार) ने विदुर एवं ध्रुव चरित्र के माध्यम से बताया कि भगवान की प्राप्ति में भक्त का भाव और मन की एकाग्रता विशेष महत्व रखते हैं। विदुर और विदुरानी के प्रसंग में साध्वी जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण बिना निमंत्रण उनके घर पहुँचे। प्रभु को सामने पाकर प्रेम में डूबी विदुरानी ने केले के स्थान पर छिलके अर्पित कर दिए। भगवान ने उन्हें भी प्रेम से स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि भगवान भेंट की वस्तु से अधिक भक्त के प्रेम को स्वीकार करते हैं। उनके लिए छोटे-बड़े और गरीब-अमीर सभी समान हैं; प्रेम से पुकारने वाले पर उनकी विशेष कृपा होती है। ध्रुव चरित्र में साध्वी जी ने बताया कि बालक ध्रुव ने बचपन में ही भगवान का साक्षात्कार किया। भगवान का भजन करने के लिए किसी निश्चित आयु की प्रतीक्षा आवश्यक नहीं है। मन की एकाग्रता और सच्ची पुकार किसी भी अवस्था में भगवान की प्राप्ति का आधार बन सकती है। राजा परीक्षित के प्रसंग में उन्होंने बताया कि ऋषि के अपमान के कारण उन्हें सातवें दिन मृत्यु का शाप मिला, लेकिन श्री शुकदेव जी से सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करके उन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ। इस प्रसंग में संत-कृपा और कथा-श्रवण का महत्व बताया गया। भगवान कपिल द्वारा माता देवहूति को दिए गए सांख्य दर्शन के उपदेश का भी वर्णन हुआ। समस्त सिंघल परिवार द्वारा पितरों के निमित्त आयोजित ‘पितृकृपा’ में पूर्वजों का स्मरण उनके दिए संस्कारों के साथ जुड़ा है। जिनसे जीवन को आधार और परिवार को पहचान मिली, उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है।
तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ
भोपा। खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिये जनता इण्टर कॉलेज भोपा में तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ विधायिका श्रीमती मिथलेश पाल की सुपुत्री एवं प्रतिनिधि श्रीमती सुप्रिया पाल द्वारा मशाल प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में तहसील के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपाल राठी ने की। विशिष्ट अतिथि कैप्टन प्रवीण चैधरी, देवराज, संदीप राठी, योगेन्द्र ने विजयी छात्र/छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित छात्राओं में अंडर 19 की 3000 मी. रेस में बिंदिया (भारतीय इण्टर कॉलेज संभलहेड़ा) प्रथम, राधिका सैनी (भोकरहेड़ी इ. का. भोकरहेड़ी) द्वितीय और मोनी (ैएसडी इंटर कालेज मीरापुर) तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर रेस में खुशी (सुक्खनलाल इ. का. मोरना) प्रथम, रूपाली (रा. मा. इ. का. कासमपुर खोला) द्वितीय और नन्दिता (महर्षि सुखदेव इ. का. मोरना) तृतीय स्थान पर रही। अंडर 17 की 3000 मीटर रेस में प्रथम भावना (एसडी इ. का. मीरापुर) तथा द्वितीय पलक (एसडी इंटर कालेज मीरापुर) रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने छात्र/छात्राओं को खेल-कूद में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार और संजीव राठी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


