समाचार (Muzaffarnagar News)
करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, महिला उद्यमी ने दर्ज कराया मुकदमा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कम्पनी के निर्देशक अभिलाषा सिंह ने बताया कि जनपद में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश कर हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना को उस समय झटका लगा, जब प्रस्तावित लार्ज स्केल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए भूमि खरीदने के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया। उक्त मामले में मीडिया से वार्ता करते हुए महिला उद्यमी एवं एप्रो ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक अभिलाषा सिंह ने क्षेत्र के करीब 25 लोगों पर जमीन उपलब्ध कराने और कंपनी के नाम बैनामा कराने का भरोसा देकर करोड़ों रुपये लेने तथा बाद में रजिस्ट्री नहीं कराने का आरोप लगाया है। मामले में हरिद्वार जनपद के कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़िता के अनुसार, एप्रो ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, एप्रो ग्लोबल लिमिटेड की सहायक कंपनी है। कंपनी की ओर से उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास नीति से प्रेरित होकर जनपद मुजफ्फरनगर के मौजा माण्डला में लार्ज स्केल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने की योजना तैयार की गई थी। कंपनी का दावा है कि इस परियोजना के माध्यम से कम से कम पांच हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया था। कंपनी की निदेशक अभिलाषा सिंह के अनुसार, परियोजना के लिए जमीन खरीदने के सिलसिले में जितेंद्र वर्मा और मुशीर आलम ने कंपनी को भूमि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि जमीन खरीदने, कंपनी के नाम रजिस्ट्री कराने और भूमि पर भराव कराने के आश्वासन पर अलग-अलग व्यक्तियों और उनके परिजनों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये की धनराशि स्थानांतरित कराई गई। अभिलाषा सिंह का आरोप है कि रकम प्राप्त करने के बावजूद संबंधित लोगों ने कंपनी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। जब कंपनी की ओर से रकम वापस मांगी गई अथवा बैनामा करने के लिए कहा गया तो कथित तौर पर टालमटोल की गई। इतना ही नहीं, महिला उद्यमी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। इस मामले में मुशीर आलम, जितेंद्र वर्मा, महकार सिंह, कटार सिंह, अजय, विजय, कुलवीर सिंह, विकास कुमार, बालकराम, बालेश, मामचंद, सिद्धगोपाल शर्मा, तिलकराम, जसवीर, बिजेंद्र, अमरेश और राजकुमार सहित कई लोगों के नाम शिकायत में शामिल बताए गए हैं। इस संबंध में एफआईआर संख्या 0505/2026 दिनांक 2 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले ने इसलिए भी गंभीरता प्राप्त कर ली है क्योंकि प्रस्तावित परियोजना से मुजफ्फरनगर में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और नामजद व्यक्तियों का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पे्रसवार्ता के दौरान सुधाकर ंिसंह, राहुल कुमार, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
नरेश कोरी के भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक बनने पर खुशी की लहर
छपार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से संगठन में बड़ी नियुक्ति की गई है। गांव सिसौना के माजरा नयागांव निवासी नरेश कोरी को भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
नरेश कोरी की नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। लगातार उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। बता दें कि नरेश कोरी भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और जिला संगठन में महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी ट्रैफिक से की मुलाकात
अतिक्रमण, जाम और चालान के नाम पर जनता के शोषण पर जताई गहरी चिंता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रमुख मुकेश त्यागी और जिला महासचिव देवेंद्र चैहान के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी ट्रैफिक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था, लगातार लग रहे जाम, अतिक्रमण और चालान के नाम पर आम जनता के हो रहे आर्थिक शोषण की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। शिवसेना नेताओं ने एसपी ट्रैफिक से मिलकर मांग की कि नगर में यातायात कर्मियों का पूरा ध्यान अवैध ई-रिक्शाओं और ठेलों के कारण लगने वाले जाम को हटवाने में कम, बल्कि जनता को भारी-भरकम चालान का डर दिखाकर परेशान करने का आरोप लगाया। नेताओं ने आरोप लगाया कि जैसे ही हिंदुओं के प्रमुख त्योहार नजदीक आते हैं, ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह सक्रिय होकर सिर्फ और सिर्फ जनता से वसूली करने में जुट जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सख्त एक्शन लेने की मांग की, जिस पर एसपी ट्रैफिक ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, मंगतराम सोनकर, विकास पुंडीर, महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, सत्यम प्रधान, प्रभात रावत, राजेश अरोड़ा और दाताराम सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इण्डियन पोटैश लिमिटेड, इकाई रोहाना कलां में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत् शुभारंभ
रोहाना। इण्डियन पोटैश लिमिटेड, इकाई रोहाना कलां में चीनी मिल का पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत् हवन, पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्य अतिथि माननीय श्री अनिल कुमार, कैबिनेट मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उ0प्र0 सरकार, श्री ओमप्रकाश सिंह, उप गन्ना आयुक्त, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर, श्री ओ०पी० सिंह व इकाई प्रमुख श्री लोकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई शुभारंभ किया गया और ईश्वर से पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की गई। प्रसाद वितरण के पश्चात् विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री अनिल त्यागी (अध्यक्ष गन्ना सोसायटी), अनुराग श्रीवास्तव (एस0सी0डी0आई0), प्रवीण कुमार (सदस्य जिला पंचायत), वीर सैन (चीफ इंजीनियर), आर0के0 तिवारी (विभागाध्यक्ष एचआर एंड लीगल), तरुण कुमार गौड़ (विभागाध्यक्ष एकाउन्ट्स), संजीव कुमार (विभागाध्यक्षकृगन्ना), पंकज कुमार बालियान (विभागाध्यक्ष प्रोडक्शन), आर0के0 पाण्डेय (प्रबंधक मा0सं0सा0 एवं विधि), पंकज कुमार (हैड आई0टी0), प्रमोद आनन्द (मुख्य अभियन्ता), जसमेन्द्र सिंह (गेट इंचार्ज), विशाल तिवारी, पंकज शर्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य किसान एवं अन्य मिल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एसपी सिटी ने सुनी जनशिकायतें
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया।
बंदरों के आतंक से नागरिक हलकान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पिछले कुछ दिनों से नई मंडी क़ी पॉश कॉलोनी अग्रसैन विहार में बंदरों का जबरदस्त आतंक होने के कारण कॉलोनी निवासी बेहद परेशान हैं, सैकड़ो क़ी तादाद में कॉलोनी में इन मौजूद इन बंदरों क़ी वज़ह से नागरिकों का अपने – अपने घरों से निकलना दुभर हों रहा हैं अब तक दर्जनों बच्चों, पुरुष, महिलाओं को ये बन्दर घायल भी कर चुके हैं। नागरिकों के घर – आँगन में रखे सामान – कपड़ो एवं घर क़ी छत आँगन में लगी फुलवारियों को इन बंदरों तहस – नहस करके रखा हुआ हैं, पूरी रात घरों क़ी छतों पर ऊधम मचाते इन बंदरों ने नागरिकों का सोना हराम कर रखा हैं अतः कॉलोनी निवासी जनहित में सम्बंधित अधिकारियो से आशा करते हैं क़ी वें इन आतंकी बंदरों से कॉलोनी निवासियों को निजात दिलवाएं।
थाने आॅपरेशन चक्रवात के तहत बुलाकर दिलाई शपथ
पुरकाजी। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन के नेतृत्व में नगर जोन में विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रवात” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे पुराने अपराधियों का थानों पर सत्यापन कर उनका डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। थाना पुरकाजी पर पूर्व अपराधियों को थाने बुलाकर उनका सत्यापन किया गया तथा श्यक्ष ऐपश् पर उनका डोजियर भरकर सुव्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया गया। पुलिस ने सभी को भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न होने की सख्त हिदायत देते हुए कानून का पालन करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक नगर ने बाजारों में की पैदल गश्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा नगर जोन के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों आदि में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास, दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा पुलिस बल के साथ नगर जोन में प्रमुख स्थानों पैदल गश्त आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। पैदल गश्त के दौरान महोदय द्वारा मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चैराहों, शराब के ठेकों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। इस दौरान महोदय द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने, अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर सतत दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपंजीकृत अवैध क्लीनिक किये सील
खतौली। अपंजीकृत क्लिनिक/अस्पताल/पैथोलॉजी लैब का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। ज़िलाधिकारी उमेश मिश्रा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के आदेशों के अनुपालन में तथा अपंजीकृत क्लिनिक/ अस्पताल/पैथोलॉजी लैब का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान व प्राप्त शिकायत के संदर्भ में खतौली ग्रामीण क्षेत्र में अपंजीकृत क्लिनिक/नर्सिंग होम/डेंटल सेंटर/पैथोलॉजी लैब को मौक़े पर कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख ना मिलने तथा कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह व टीम द्वारा खतौली नगरीय क्षेत्र में मुहल्ला इस्लामनगर व सद्दीक नगर मेंस्थित क्लिनिक को नियमानुसार नोटिस निर्गत करते हुए सीलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई।जिसमे अहमद क्लिनिक/प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर क्लिनिक सम्मिलित है।
अच्छे नागरिक बनने की शपथ दिलाई
मंसूरपुर। ऑपरेशन चक्रवात अभियान के अन्तर्गत पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों का थाने पर बुलाकर सत्यापन किया गया तथा कानून का पालन करने तथा एक अच्छा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन के नेतृत्व में नगर जोन में विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रवात” संचालित किया जा रहा है। “ऑपरेशन चक्रवात” के माध्यम से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, अपराध की पुनरावृत्ति रोकना तथा जनपद में सुरक्षित वातावरण स्थापित कर आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करना है। उक्त अभियान के अन्तर्गत नगर जोन के सभी थानों पर पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे पुराने अपराधियों को थाने पर बुलाकर उनका सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही उनकी वर्तमान गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक विवरणों की जानकारी एकत्र कर डोजियर भरवाए जा रहे हैं तथा उनका सुव्यवस्थित डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। थाना मन्सूरपुर पर पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को थाने पर बुलाकर उनका सत्यापन किया गया तथा यक्ष एप पर उनका डोजियर भरकर डाटाबेस तैयार किया गया। इसके साथ ही उन्हे भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न होने के लिए सख्त हिदायत दी गई तथा कानून का पालन करने तथा एक अच्छा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई।
दुर्घटना से बचाव हेतु ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर लगवाए रिफ्लेक्टर
भोपा। जनपद में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में रात में एक विशेष अभियान चलाते हुए भोपा पुल पर पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में थाना भोपा के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने इस अभियान की अगुवाई की। अभियान के दौरान रात के समय सड़कों पर चलने वाले बिना रिफ्लेक्टर या कम दृश्यता वाले वाहनों, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सघन जांच की गई। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए, ताकि कोहरे या अंधेरे में दूर से ही वाहन स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को टाला जा सके। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, गति सीमा में वाहन चलाने और अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर व संकेतक लगाने के लिए जागरूक किया। पुलिस की इस मुस्तैदी से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से इस पहल की सराहना की है।
डी.ए.वी. काॅलेज में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर डी.ए.वी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में शिक्षकों की लंबे समय से लंबित एवं जायज मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण का सफल आयोजन किया गया। आंदोलन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। आज दोपहर 01 बजे महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सामने शिक्षक संघ के बैनर तले विशाल सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं शिक्षकों ने दलगत तथा व्यक्तिगत विचारों से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय दिया और अपनी आवाज बुलंद की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए वरिष्ठ शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक उच्च शिक्षा व्यवस्था की मूल आधारशिला हैं। उनकी सेवा संबंधी समस्याओं, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के बिना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव नहीं है। यह आंदोलन केवल व्यक्तिगत मांगों के लिए नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के समग्र हित में है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षक-आज के इस सफल विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रो. विपिन जैन, प्रो. नवीन शर्मा, प्रो. वेदपाल, प्रो. संजय कुमार, प्रो. कल्पना, प्रो. योगेश कुमार, प्रो. अमृता, प्रो. सचिन कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अनुज त्यागी, डॉ सुभाष चंद्रा, डॉ. विष्णु, डॉ. आसिफ, डॉ. संजीव, डॉ. अरशद, डॉ. अक्षय, डॉ. सचिन, डॉ. रामआसरे, डॉ. शुभम,डॉ अरविन्द डॉ. सोनिया सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि महासंघ के निर्देशानुसार यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। 03 एवं 04 नवंबर 2026 को सभी शिक्षक साथी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपना सांकेतिक विरोध जारी रखेंगे। 05 नवंबर 2026 को जिले भर के शिक्षक एकत्रित होकर जिलाधिकारी (क्ड) के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन प्रेषित करेंगे। महाविद्यालय शिक्षक संघ ने आज के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सम्मानित प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया।
द. एस. डी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस ‘अदम्य’ का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। द. एस. डी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस अदम्य का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस.पी. क्राइम इंदु सिद्धार्थ , विद्यालय सचिव आकाश कुमार सपना कुमार एवं आकांक्षा कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की निर्देशिका चंचल सक्सेना एवं प्रधानाचार्या नीलम माहना ने मुख्य अतिथिगण का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात् विद्यालय के चारों सदनों के हाउस कप्तानों ने अपनी टुकड़ियों के साथ आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथिगण को सलामी दी। मुख्य अतिथि इंदु सिद्धार्थ ने मशाल प्रज्वलित कर, विद्यार्थियों को खेल शपथ दिलाई तथा सफेद गुब्बारों को आकाश में छोड़कर खेल दिवस का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यालय की निर्देशिका चंचल सक्सेना ने संस्थापकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को विद्यालय की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार एवं परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने के लिए लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात् प्रधानाचार्या नीलम माहना ने अपने संदेश में खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने बताया श्इस खेल में चारों सदनों (हाउस) की प्रतिस्पर्धा होगी और अंत में विजेता हाउस की घोषणा की जाएगी। खेल दिवस के अंतर्गत विद्यार्थियों ने योग, विभिन्न ड्रिल तथा दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने शारीरिक दक्षता, संतुलन, एकाग्रता, समन्वय और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें परिश्रम, समर्पण और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समापन अवसर पर विघ्द्यालय के सचिव आकाश कुमार व उद्योगपति कार्तिक स्वरूप ने विजेता हाउस की घोषणा की तथा सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने मुख्य अतिथियों, अभिभावकों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रकार वार्षिक खेल दिवस श्अदम्यश् विद्यार्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा, अनुशासन और अटूट खेल भावना की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
लाला जगदीश प्रसाद स्कूल में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निकाली रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके पश्चात रैली को नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाला गया। एनसीसी कैडेट्स ने स्लोगन एवं नारों के माध्यम से आमजन को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से कैडेट्स ने लोगों को टीबी के लक्षणों, समय पर जाँच कराने, उचित उपचार लेने तथा इस बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक जागरूकता पहुँचाना और भारत को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान देना है। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी सीटीओ प्रशांत शर्मा एवं सीटीओ अमित पंवार एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स का सहयोग रहा।
3 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी श्री पारुल सिंगल ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर एवं वरूण सिंह स्मारक इण्टर कॉलेज, कुतुबपुर मीरापुर (मुजफ्फरनगर) के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 03.11.2026 को स्थान वरूण सिंह स्मारक इण्टर कॉलेज, कुतुबपुर मीरापुर (मुजफ्फरनगर) में किया जा रहा है। जिसमें निजि क्षेत्र की दस से बारह कम्पनियां लगभग 800 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिसमें नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई०टी०आई० आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल तवरहंतेंदहंउण् नचण्हवअण्पद पर जॉब सीकर कालम में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आई०डी० एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आए। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते है। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का भव्य समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर में विद्यालय के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री गोपीचंद गोयल जी की स्मृति में आयोजित श्री गोपीचंद स्मृति अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता 2026-27 का आज उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन के सदस्य श्री सचिन गोयल, श्री शुलभ गोयल एवं श्री शाश्वत गोयल, प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा तथा उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंजलि आनंद द्वारा विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री गोपीचंद गोयल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आदर्शों, दूरदर्शिता तथा शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, क्रिकेट, तैराकी, नृत्य, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, संगीत, क्विज़ाथॉन, हिंदी वाद-विवाद एवं वेशभूषा प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में पूरे आत्मविश्वास, उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे जीवन-मूल्यों को विकसित करने का अवसर मिला। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफियाँ एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं उनके उत्साह ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, सामूहिकता एवं पारस्परिक सौहार्द की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नवीन अनुभव प्राप्त करने तथा सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का एक सार्थक मंच सिद्ध हुई।
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में मार्शल आट्र्स चैंपियनशिप-2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, नुपचाकू और म्यूजिकल मार्शल आर्ट जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष संजय राठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, आर्यावास डायरेक्टर आर्यन राज कौशिक, धर्मेंद सहोय, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. राजीव कुमार, अनिल शास्त्री, भूपेंद्र सिंह (प्रधान), नमन राजवंश, आदित्य दहिया, समुद्र सेन और विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश दहिया ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ-कर। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगणों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मार्शल आट्र्स के महत्व, खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए। संजय राठी, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक दल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मार्शल आट्र्स जैसी विधाएँ बच्चों में आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का भाव विकसित करती हैं। भूपेंद्र सिंह यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि खेलों में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है। विद्यार्थियों को जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। आर्यन राज कौशिक, डायरेक्टर, आर्यावास ने कहा कि मार्शल आट्र्स केवल शारीरिक कौशल नहीं, बल्कि आत्मसंयम और मानसिक दृढ़ता का भी प्रतीक है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में किसी न किसी खेल को अवश्य अपनाना चाहिए। धर्मेन्द्र सहोय ने कहा कि आज के समय में बच्चों के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। मार्शल आट्र्स उन्हें विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी समान रूप से रुचि लेनी चाहिए। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि खेल जीवन में संघर्ष करने, हार से सीखने और जीत के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। अनिल शास्त्री ने कहा कि मार्शल आट्र्स भारतीय संस्कृति के आत्मबल, अनुशासन और आत्मरक्षा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। भूपेंद्र सिंह (प्रधान) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करने की है। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और नुपचाकू प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को अतिथिगणों द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीनियर्स वर्ग में असन, मानवी, रक्षित, काव्या, अस्फाक, अक्षय, आरव, वाहिद, अभी, शाद, नंदिनी, अर्श, दक्ष एवं विराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
वहीं ज्युनियर वर्ग में सैफी, अनवीश, सोलंखी, अरमान, हम्माद, अंश, उत्कर्ष, आयुष, शिवांक सैनी, शिवांक एवं आयत ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण म्यूजिकल मार्शल आर्ट प्रदर्शन रहा। बालिका वर्ग में अनामिका, सृष्टि एवं सोलंखी तथा बालक वर्ग में फरहान, श्रीकांत एवं नक्श ने संगीत की धुनों पर मार्शल आट्र्स के शानदार और रोमांचक प्रदर्शन से उपस्थित अतिथिगणों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके तालमेल, गति, संतुलन और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कोच राखी सूर्य देव, श्रीमती अंजू, कन्हैया एवं प्रह्लाद सैनी ने रेफरी की भूमिका निभाई। उन्होंने निष्पक्षता के साथ मुकाबलों का संचालन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सभी अतिथिगणों ने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी पूरे वर्ष निरंतर अभ्यास करता है और प्रत्येक प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता है। इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी का सम्मान और प्रोत्साहन आवश्यक है। अतिथिगणों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे मार्शल आट्र्स की कला में निरंतर अभ्यास करते हुए जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएँ तथा भविष्य में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश दहिया ने सभी सम्मानित अतिथिगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाना भी है। खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच एवं अवसर प्राप्त हो। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन, खेल भावना और विद्यार्थियों के जोश से परिपूर्ण रहा।
चोरी की वारदात का खुलासा, मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मन्डी थाना क्षेत्र की बचनसिंह कालोनी मे हुई चोरी के मामले मे पुलिस ने मुठभेड के दौरान एक अभियुक्त को चोरी हुए गैस सिलेन्डर व चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि नई मन्डी भोपा रोड स्थित बचन सिंह कालोनी गली नम्बर 8 निवासी रिषभ देव शर्मा पुत्र श्रीभगवान शर्मा के घर के ताले तोडकर 29/30 अक्टूबर 2026 की देर रात चोरो ने घर का ताला तोडकर घर मे रखे 2 गैस सिलेन्डर व अन्य सामान चोरी कर लिया था। जिसके सम्बन्ध मे नई मन्डी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए भागदौड शुरू की। वहीं दूसरी और एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशो के चलते नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने सीओ नई मन्डी राजू कुमार साव के निर्देशन मे चल रहे चैकिंग अभियान के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अभियुक्त नवाब पुत्र हसन निवासी न्याजीपुरा को चोरी के गैस सिलेण्डर, चोरी की बाईक तथा ताला तोडने के उपकरण आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस दौरान उसका साथी आफताब पुत्र दिलशाद मौके से फरार हो गया। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने मात्र 72 घन्टे मे चोरी की घटना का खुलासा किया है। इस दौरान इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी आनन्ददेव मिश्रा व साथी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


