Feature

घाटों के खिसकने का डर: ललिता घाट पर चल रहें निर्माण कार्य कि वज़ह से अर्ध चंद्राकार स्वरूप पर खतरे के बादल

काशी में गंगा के बदलते स्वरूप की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है। ललिता घाट पर चल रहें निर्माण कार्य कि वज़ह से घाटों के अर्ध चंद्राकार स्वरूप पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। इसे लेकर काशी के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे हैं. नदी वैज्ञानिकों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य से नाराज हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय राय ने गंगा में चल रहे निर्माण कार्य पर सवाल उठाये हैं। उनका कहना है कि ‘गंगा पार नहर बनाने और ललिता घाट पर चौड़ा प्लेटफॉर्म बनाने के गंगा के मूल स्वरूप बदल रहा है।
वैज्ञानिक और नदी विशेषज्ञयों के मुताबिक इसके गंभीर नतीजे देखने को मिल सकते हैं’। अजय राय के अलावा सपा नेता किशन दीक्षित ने भी सरकार के फैसले पर तंज किया है। उन्होंने प्रधानमन्त्री पर कटाक्ष करते हुए फेसबुक पर लिखा है कि ‘क्या इसी दिन के लिए मां गंगा ने बुलाया था।’

नदी विज्ञानी प्रो. यूके चौधरी ने इस पर चिंता जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समस्या को दूर करने की मांग की है.नदी विज्ञानियों का कहना है कि गंगा के बीच धारा में निर्माण के दुष्परिणाम आने वाले पांच से छह सालों में नजर आने लगेंगे। घाटों पर बालू के पहाड़ बन जाएंगे और पंचगंगा के आगे कटाव तेज हो जाएगा और मालवीय पुल भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।

 

आईआईटी बीएचयू के नदी विज्ञानी प्रो. यूके चौधरी ने ललिता घाट पर सौ फीट लंबे और डेढ़ सौ फीट चौड़े बनाए गए प्लेफार्म निर्माण पर चिंता जताई है। प्रो. चौधरी ने बताया कि ललिता घाट पर ही काशी में गंगा अद्र्धचंद्राकार स्वरूप लेती हैं। वहीं पर बांधनुमा स्वरूप बनाकर गंगा के बहाव को रोक दिया गया है। इससे गंगा का अद्र्धचंद्राकार स्वरूप बदल गया है।

 

विशेषज्ञों से परामर्श लिए बिना यह कार्य कराया जा रहा है। इससे गंगा के वेग में कमी आएगी और गंगा घाटों को छोड़ देंगी। इससे दशाश्वमेध से लेकर अस्सी तक बालू व सिल्ट भारी मात्रा में जमा हो जाएगी। ललिता घाट के बाद वरुणा पार तक मालवीय पुल के पास कटाव होगा। ललिता घाट पर बनाया गया बंध 90 डिग्री के कोण पर बनाया गया है।
यह सीधे प्रवाह को रोकेगा। इससे जो हानियां होंगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। पांच से छह साल में पूरा घाट सिल्ट से जमा हो जाएगा। इसको निकालना मुश्किल हो जाएगा। गंगा अस्सी से दशाश्वमेध तक घाटों से खिसक जाएंगी। ललिता घाट पर जलधारा अवरुद्ध होने से दशाश्वमेध के अपस्ट्रीम में मिट्टी का जमाव होगा। ललिता घाट के बाद गंगा घाटों का नजारा बदल जाएगा। इससे मालवीय पुल के पिलर भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व न्यास अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि अपवर्ग प्रदान करने वाली मां गंगा तारक मंत्र देने वाले बाबा विश्वनाथ के गंगा तटीय मूलस्वरूप में कोई बदलाव नहीं होगा ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 4 =