घाटों के खिसकने का डर: ललिता घाट पर चल रहें निर्माण कार्य कि वज़ह से अर्ध चंद्राकार स्वरूप पर खतरे के बादल
काशी में गंगा के बदलते स्वरूप की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है। ललिता घाट पर चल रहें निर्माण कार्य कि वज़ह से घाटों के अर्ध चंद्राकार स्वरूप पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। इसे लेकर काशी के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे हैं. नदी वैज्ञानिकों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य से नाराज हैं।
नदी विज्ञानी प्रो. यूके चौधरी ने इस पर चिंता जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समस्या को दूर करने की मांग की है.नदी विज्ञानियों का कहना है कि गंगा के बीच धारा में निर्माण के दुष्परिणाम आने वाले पांच से छह सालों में नजर आने लगेंगे। घाटों पर बालू के पहाड़ बन जाएंगे और पंचगंगा के आगे कटाव तेज हो जाएगा और मालवीय पुल भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।
आईआईटी बीएचयू के नदी विज्ञानी प्रो. यूके चौधरी ने ललिता घाट पर सौ फीट लंबे और डेढ़ सौ फीट चौड़े बनाए गए प्लेफार्म निर्माण पर चिंता जताई है। प्रो. चौधरी ने बताया कि ललिता घाट पर ही काशी में गंगा अद्र्धचंद्राकार स्वरूप लेती हैं। वहीं पर बांधनुमा स्वरूप बनाकर गंगा के बहाव को रोक दिया गया है। इससे गंगा का अद्र्धचंद्राकार स्वरूप बदल गया है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व न्यास अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि अपवर्ग प्रदान करने वाली मां गंगा तारक मंत्र देने वाले बाबा विश्वनाथ के गंगा तटीय मूलस्वरूप में कोई बदलाव नहीं होगा ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था।
