केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ.संजीव बालियान के आवास पर धरना देने जाते क्रांति सेना के कार्यकर्ता पुलिस से भिडे
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने जिला पंचायत सदस्य पर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित करने व जनपद मे बडे पैमाने पर गौकशी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। क्रांति सेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी के नेतृत्व मे प्रकाश चौक स्थित क्र्रांति सेना जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक के पश्चात सैकडो कार्यकर्ता केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के आवास का घेराव करने के लिए निकले।
सेना कार्यकर्ताओ को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा महावीर चौक पर ही रोक दिया गया। क्रांति सेना कार्यकर्ताओ ने महावीर चौक पर नगर मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह को एक ज्ञापन सौपा।
प्रदर्शन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह, थाना सिविल लाइन एस ओ उम्मेद सिंह भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
— News & Features Network (@mzn_news) June 14, 2021
जिसमें आरोप लगाते हुए अवगत कराया कि गांव ककरौली निवासी शहनवाज पुत्र नसीम अपराधिक छवि का व्यक्ति है। आरोप है कि धनबल के सहारे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुका है।
ज्ञापन मे आरोपित किया कि जिला शहनवाज पर विभन्न धाराओ मे ककरौली थाने मे कई मामले दर्ज हैं। आरोप लगाया कि उक्त शाहनवाज सफेदपोश है। जिसे भाजपा के जनप्रतिनिधयो द्वारा बीजेपी की सदस्यता तक ग्रहण करा दी है। इस सन्दर्भ मे क्रांति सेना पहले भी 9 सितम्बर 2020 को व 19 अक्टूबर 2020 को डीएम कार्यालय पर ज्ञापन के माध्यम से कार्यवाही के लिए अवगत करा चुकी है।
परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। क्रान्ति सेना एक बार पुनः ज्ञापन के माध्यम से उक्त गौतस्कर,अपराधी के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालो मे आनंद प्रकाश गोयल ,शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, अनुज चौधरी ,लोकेश सैनी, आलोक अग्रवाल, सचिन प्रजापति, अखिलेश पूरी, वसंत कश्यप, प्रदीप कोरी ,सुनील सैनी, सुनील प्रजापति, रविंदर सैनी, बाबूराम कश्यप, शक्ति सिंह, मोनू कश्यप, विकास कुमार ,विकास गोयल, उज्जवल पंडित ,शैलेंद्र शर्मा, दीपक धीमान, दीपक कश्यप, कुलदीप सूर्यवंशी ,ललित रोहिला, जोगिंदर बिहारी, बृजपाल कश्यप, जसवीर कश्यप ,सुबोध शर्मा, अनुज सक्सेना, अजय सैनी, जोगिंदर प्रजापति, आदि।

