बुढ़ाना थाने में हाथ जोड़कर पहुंचा गैंगस्टर आकिल, अपराध से कर ली तौबा
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके चलते अपराधियों में खलबली मची है। पुलिस की सख्ती का असर यह रहा कि गौकशी के मामले में वांछित चल रहा अपराधी हाथ जोड़कर थाने पहुंचा और अपने गुनाहों से तौबा कर ली इसके साथ ही गैंगस्टर ने भविष्य में अपराध न करने की कसम भी खाई।
दरअसल मंगलवार को बुढ़ाना थाना इलाके में गौकशी मामले में वांछित चल रहा गैंगस्टर आकिल थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर के सामने हाथ जोड़कर अपने गुनाहों से तौबा कर ली और भविष्य में कभी गुनाह ना करने की कसम भी खाई।

