उत्तर प्रदेश

भतीजी से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मुडेना रामदत्त में अपने चाचा को खाना देने जा रही नाबालिग युवती को चाचा के दोस्त ने रास्ते में रोक कर के खाना फेंक दिया और छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग के चिल्लाने पर चाचा आया, चाचा को आता देख युवक भाग गया। चाचा भतीजी को लेकर युवक के घर पर गया। चाचा को उनके घर वालों ने पकड़ कर कमरे में बंद करके हाथ पैर बांध दिया और चाकुओं से वार किया।

सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने जांच के बाद थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित को डाक्टरी के लिए भेज दिया और जल्द बाजी में बड़े भाई से तहरीर लिखवाकर के एनसीआर दर्ज कर ली तथा आरोपियों को शांति भंग में चालान कर दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया तो पुलिस ने डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मुडेना रामदत्त निवासी मोहित गुप्ता पुत्र राम चन्द्र गुप्ता 13 जून दिन रविवार की रात में खेतों पर मूंग उठा रहे थे। रात में भतीजी लक्ष्मी खाना देने के लिए खेतों पर जा रही थी। जैसे ही खेत के पास पहुंची तभी मोहित गुप्ता का दोस्त गांव निवासी मंगल सिंह पुत्र श्री प्रसाद ने रास्ते में लक्ष्मी को रोक लिया और अश्लीलता करने लगा चीख पुकार की आवाज सुनकर चाचा मोहित गुप्ता आ गया।

भतीजी की बात सुनकर वह मंगल के घर पहुंचा तो वहां पर मौजूद मंगल सिंह व अन्य लोगों ने मोहित को घर में खींच लिया और मारपीट करने के बाद हाथ-पैर रस्सी से बांध कर चाकुओं से कई वार किये जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने स्वजनों को जानकारी दी, जानकारी होते ही मौके पर स्वजन व 112 पुलिस पहुंच गई।

112 पुलिस ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण हेतु घायल युवक को भेज दिया तथा घायल के बड़े भाई गुंजन से जबरन तहरीर लिखवा कर एनसीआर दर्ज कर ली तथा श्री प्रशाद व उनके पुत्र मंगल सिंह को थाने बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + eleven =