जिस जिले में 500 के पार कोरोना एक्टिव, वहां लगेगा कर्फ्यू : मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा जिस जिले में कोविड केस (covid case) 500 के पार गए तो उस जिले में कोरोना कर्फ्यू लगेगा। यूपी के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि यदि किसी जिलों में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 500 के पार गई है तो वहां कोरोना कर्फ्यू में दी जा रही सभी छूटों को तत्काल खत्म कर दिया जाएगा।
Lko-उत्तरप्रदेश के लिये #कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी- pic.twitter.com/9iBPKm3XcN
— News & Features Network (@mzn_news) June 19, 2021
नई गाइडलाइन के मुताबिक सोमवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सारे प्रतिष्ठान खोले जा सकेंगे। इसके साथ शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी अभी जारी रहेगी। इसके साथ ही शादी समारोह और पूजा घरों में 50 लोगों की एक बार में अनुमति दी जा रही है।
सरकारी विभागों में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूर्ण उपस्थिति रहेगी। इसके साथ कार्यालयों में कोविड 19 हेल्प डेस्क की स्थापना रहेगी। बताया जा रहा है कि मिठाई, स्ट्रीट फूड, फास्ट फूड की दुकानों पर बैठकर या खडे होकर खाने की अनुमति नहीं है।
