समाचार
पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मौहम्मद इरफान पुत्र शरीफ अहमद निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय राणा द्वारा वांछित अभियुक्त नौशाद पुत्र इददू निवासी कस्बा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को रोहाना तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त साजिद उर्फ भूटानी पुत्र सत्तार निवासी दभेडी थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को खतौली बुढाना मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
15 किलों गोमास सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 विक्रान्त कुमार द्वारा अभियुक्त शाहबूद्दीन पुत्र हकीम निवासी भलवा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को ग्राम भलवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15 किलोग्राम गौ-मांस व गौकशी के उपकरण बरामद किये गये।
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र किशनपाल निवासी काजीखेडा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को काजीखेडा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा, सट्टा, पेन्सिल व 840 रुपये बरामद किये गये।
अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त चिंटू उर्फ विपिन पुत्र सुधीर कुमार निवासी सैदपुरा खुर्द थाना तितावी मुजफ्फरनगर को नवोदय विघालय गेट के पास बघरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुकग्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज बरामद की गयी।इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 निर्दोष त्यागी द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र अनीस निवासी मौहल्ला सफीपुर पट्टी थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को को दौराने पुलिस कार्यवाही सोरम गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मस्कट मय 01 जिन्दा व 01खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये।
पुलिस ने शातिर चोर दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार द्वारा 01 चोर अभियुक्त मोमीन पुत्र नियाजुद्दीन निवासी हरसौली थाना थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को हरसोली से बरवाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपोरक्त मुकदमे से सम्बन्धित 04 कटआउट स्टार्टर, समरसेबिल केबिल-ढाई मीटर, स्टार्टर की पत्ती-14, तांबा तार-500 ग्राम, 03 लोहे की सरिये, 01 हथोडी आदि सामान बरामद किये।
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले ठगों से साइबर हेल्प सेन्टर ने पीडित को वापस कराये 64,999 रुपये
मुजफ्फरनगर। सतपाल सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी बैंक अधिकारी बनकर डेबिट कार्ड की डिटेल्स एवं ओटीपी प्राप्त कर मेंमइन्र्र के माध्यम से धोखाधडी कर ४७,००० रूपये स्थानांतरित करा लिये गये। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मेंमइन्र्र को फ्राड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।
आवेदक निर्मित कुमार निवासी गांव युसूफपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बातों में उलझाकर पेटीएम नम्बर प्राप्त कर फ्लिपकार्ट से पेमेन्ट रिक्वेस्ट भेज कर धोखाधड़ी से १७,९९९ रूपये स्थानांतरित करा लिये गये। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्लिपकार्ट से सम्पर्क किया गया तथा अभियुक्त द्वारा की गयी खरीददारी को निरस्त कराते हुए आवेदक के खाते में सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी। साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासाः आरोपी चोरी के सामान सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अंबा विहार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार को गिरफ्तार करने के साथ चोरी गया सारा सामान बरामद किया है। आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया गया है। इस पर जैन समाज के लोगों ने पुलिस का फूलों के गुलदस्ते देकर अभिनंदन किया।
अम्बा विहार जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। शहर कोतवाली में इसे लेकर प्रेसवार्ता में एसपी सीटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मंदिर से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया गया हैं। सीसी टीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस शातिर तक पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आसिफ पुत्र शमशाद निवासी अन्नू मेम्बर वाली गली खालापार थाना शहर कोतवाली को दबोचकर पूछताछ की तो उसने सब राज उगल दिया। इसके बाद उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हड्डी गोदाम के पास खालापार से शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जैन मन्दिर में हुई चोरी की मूर्ति, मुकुट पीली धातु सहित १०० प्रतिशत बरामदगी की गयी है। बरामद सामान में मूर्ती दिगम्बर जैन भगवान पीली धातु, एक मुकुट पीली धातु और आठ छत्र सफेद धातु के शामिल हैं। पकड़े गए युवक पर जनपद भर में १ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
ज्ञात रहे कि कल जैन मंदिर में चोरी का पता लगते ही स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से चोरी खुलासा करने को कहा था। मामले का खुलासा होने पर जैन समाज के लोगां ने पूरी पुलिस टीम को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने जेंन समाज द्वारा सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया। शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के साथ सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा सहित एसएसआई राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
युवक-युवतियो ने कोरोना का टीका लगवाया
मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य विभाग लगातार करोना से बचाव के लिए टीकाकरण लक्ष्य को बढ़ाते हुए हर नागरिक के घर के पास तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित कर रहा है। आज दूसरे दिन मंगलवार को भी पायलट कलसटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत टीकाकरण के महा अभियान में गांधी कॉलोनी द्वारकापुरी क्षेत्र में १८ साल से अधिक उम्र के हजारों युवक-युवतियों व आम नागरिको ने दोपहर तक ही वैक्सीनेशन लगवा कर करोना से मात देने की टीकाकरण मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया युवाओं ने सरकार, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग वह जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों की टीकाकरण के महाअभियान कराने के लिए प्रशंसा की। इस दौरान युवा कई युवा टीकाकरण के बाद टीकाकरण कार्ड दिखाते हुए बेहद खुश नजर आए। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने अपने कलस्टर महा अभियान में (पायलट प्रोजेक्ट) के अंतर्गत गांधी कॉलोनी के गांधी वाटिका, बरात घर पचेंडा रोड, गुरुद्वारा गली नंबर १० गांधी कॉलोनी, गुरु गोविंद सिंह स्कूल गांधी कॉलोनी, देवोंपम किड्स स्कूल लिंक रोड द्वारकापुरी ,ए एस जे मॉल द्वारकापुरी मोड में गत दिवस से बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू करा दिया है। और इसका लाभ यहां के रहने वाले स्थानीय नागरिक वह युवक युवतियां व ले रहे हैं । जिनकी उम्र १८ साल से अधिक है यहां पर द्वारकापुरी और गांधी गांधी कॉलोनी के नागरिकों टीका लगाने के लिए वरीयता में रखा गया है। दूसरे दिन मंगलवार को भी इस क्षेत्र के निवासियों ने यहां दोपहर तक ही टीकाकरण मे बढचढ कर भाग लिया । इन सभी छह सेंटरों पर हजारों युवक युवती आम नागरिकों ने टीकाकरण करा कर करोना से मात देने की मुहिम का अपने आप को हिस्सा बनाया। इस दौरान नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन गणमान्य व्यक्तियों समाजसेवियों इन छह कैंपों में समस्त सुविधाएं प्रदान करा रहे समस्त संगठनों उनके कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिह फोजदार ने बताया कि जगह-जगह कोरोना टीका करण कैंप करा कर लोगों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है जिससे कि हर नागरिक तक टीकाकरण की पहुंच हो जाए और आने वाले समय में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए इसी तरह बडे स्तर पर टीकाकरण कराने की योजना स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है उन्होंने बताया कि स्वास्थय विभाग की टीमें लगातार जी तोड मेहनत कर रही है। जिससे की जिले मे टीककरण का लक्ष्य नागरिक हित मे अच्छा हो। आज भी स्वास्थय विभाग के अधिकारीयों ने टीकाकरण कैम्पो मे पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। सी० एम० ओ० डा० महावीर सिह फोजदार व डा०गीतांजलि वर्मा व प्रदीप शर्मा ने जगह जगह आम नागरिको व टीकाकरण टीमों से संवाद कर सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी।
डीएसओ ने चलाया चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। खाद एवं रसद विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार कोरोना में लोक डाउन के मद्देनजर जून जुलाई-अगस्त तक ३ महीने तक फ्री राशन की योजना चलाई जा रही है वई प्रधानमंत्री भारत सरकार के द्वारा भी अंत्योदय योजना चलाई जा रही है जिसमें नवंबर तक गरीब परिवारों को निशुल्क राशन मिलेगा वही इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय परिवारों में ३ महीने तक चीनी भी सस्ती दरों पर खाद एवं रसद विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है इसी के मद्देनजर जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला द्वारा २१ जून से शुरू हुई अंत्योदय योजना में लगातार गांव देहात में जा कर राशन डीलरों के यहां चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और सभी के यहां स्टॉक का भी निरीक्षण किया जा रहा है ओर लाभार्थियों से भी बातचीत कर सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला को निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां भी नजर आई जिसमें उन्होंने राशन डीलरों को कड़ी चेतावनी भी दी है वही कोरोना काल मे ३ महीने तक गरीब परिवारों को सरकार की तरफ से मुफ्त राशन उपलब्ध होगा
जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
पीडित ने जिलाधिकारी से की मकान बनवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। पक्के मकान वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, लेकिन बघरा ब्लाक के ग्राम पिन्ना के एक गरीब मजदूर का परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर है। उसके पास सर छुपाने को छत नहीं है। आज इस परिवान को लोगों ने डीएम कार्यालय पर आकर अपनी व्यथा एडीएम वित्त को सुनाई और प्रशासनिक अधिकारियों से सर छुपाने को छत की गुहार लगाई।
गरीब किरणपाल के परिवार के आठ छोटे-बड़े सदस्य आज डीएम कार्यालय पर अपनी पीडा लेकर पहुंचे। समाजसेवी सुमित मलिक ने बताया कि रेखा पत्नी किरण पाल निवासी पीनना की रहने वाली है। गरीब होने के कारण यह परिवार मकान नहीं बना पाया। कई वर्षों से लगातार प्रयास करने के बावजूद भी आज तक सरकार के द्वारा मकान आवंटित नहीं हुआ। जरूरतमंद को मकान ना मिलना अपने आप में बहुत ही दुखद है। रेखा पत्नी किरण पाल निवासी पीनना कई बार-बार प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से अपना मकान बनवाने के लिए प्रयास कर चुकी है लेकिन आज तक भी उस गरीब महिला का किसी भी पटल से उसे मकान की सुविधा प्राप्त नहीं हुई ।एडीएम वित्त ने मामले की जांच के आदेश के साथ पीडित को जल्द मकान उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग
मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे संगठन के पदाधीकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे दिनाक २३ जून २०२१पश्चिम उत्तम प्रदेश के २१ जनपदो मे जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारियो के माध्यम से प्रधानमन्त्री भारत सरकार के नाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सोपने की कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक जिले के पदाधिकारियों निर्देशित किया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष लगाएं जल बचाएं मुहिम के प्रोत्साहन के लिए जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारियो को एक पौधा भेंट करे। कोरोना के खतरे को ध्यान मे रखते कार्यकर्ता मास्क पहन,सोशलडिस्टेन्सिग का पालन करते हुए जनसामन्य को घर घर जाकर लोगो को अलग राज्य निर्माण अभियान से जुडने हेतु प्रेरित करें। जनसामान्य के सहयोग से ही हम अपने मकसद मे कामयाब हो सकते है। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि कोरोना बीमारी कम होने के बाद मुजफ्फरगर, मेरठ,मथुरा,मुरादाबाद मे बडी पंचाय त आयोजित की जाएं। राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी वारिस ने कहा कि जिस हिसाब से संगठन का कारवां निरन्तर बढ रहा है हम अपने मकसद मे अवश्य कामयाब होंगे। बैठक मे जिलाध्यक्ष शहजाद राना, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा,जिला प्रभारी इमरान राव, सतेन्द्र राठी जिला महासचिव,जिलाध्यक्ष यूथ विंग, मनीष कुमार, रकम गुर्जर, संजीव कुमार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह अमित कुमार गुर्जर बागपत,नवीन त्यागी ,मा कपिल गुर्जर आदि ने भाग लिया।
भ्रम ना फैलाएं कोरोना का टीका लगवाएंः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कोरोना टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण. चरथावल ब्लॉक के गांव दधेडू में पहुँचे सीएमओ ने लोगो से की टीकाकरण करने की अपील वहीं गांव के लोगों ने लगवाए कोरोना के टीके गांव देहात में भी कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्सव। भ्रम ना फैलाएं कोरोना का टीका लगवाएं।
जिला पंचायत सदस्य पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने के विरोध में विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन, डीएम-एसएसपी को सौंपे ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे सपाइयो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सम्बोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह को सौपा। जिसमें अवगत कराया कि जिला पंचायत के वार्ड 41 से श्रीमति जरीन पत्नि शाहनवाज सिह ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी जिला पंचायत चुनाव मे निर्वाचित हुई हैं, श्रीमति जरीना पिछडी जाति जाति से आरक्षित सीट पर चुनाव मे विजयी हुई है। लगातार निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जरीन जो कि समाजवादी पार्टी से सम्बन्ध है। आरोप है कि उन पर अपने पक्ष मे वोट देने का दबाव तथा वोट न देने पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का दबावप दिया जा रहा था। श्रीमति जरीन व उनके परिजनो द्वारा दबाव न मानने व भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पक्ष मे वोट की बात न मानने पर ही भाजपा नेताओं के इशारे पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जरीन,उनके देवर सपा पदाधिकारी नियाज हैदर के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है।
उक्त मुकदमा निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य पर मात्र राजनैतिक दबाव बनाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे वोट देने के लिए कराई फर्जी आधार पर किया गया है। समाजवादी पार्टी राजनैतिक विरोधियो व आरोप है कि विपक्षी दलो के निर्वाचित सदस्यो पर फर्जी मुकदमे,उत्पीडन व कार्यवाही का विरोध करते हुए मांग करती है कि उक्त फर्जी मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाए अन्यथा समाजवादी पार्टी व अन्य विपक्षी लामबन्द होकर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। ज्ञापन सौपने वालो मे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक अनिल कुमार,गौरव जैन,कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, डा.नूरहसन, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, साजिद हसन, संदीप धनगर, नासीर राणा, जिया चौधरी सहित दर्जनो सपाई मौजूद रहे।
व्यक्ति की बाईक चोरी
मुजफ्फरनगर। वाहन चोर एक व्यक्ति की बाईक चोरी कर ले गया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर भागदौड शुरू की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी के गांधीनगर निवास दीपक पुत्र यशपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया कि उसकी बाईक उसके घर के बाहर खडी हुई थी कि इसी बीच अज्ञात वाहन चोर उसकी बाईक चोरी कर ले गए। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर बाईक चोरी का मुकदमा कायम कर भागदौड शुरू की।
10 जुलाई को सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा
मुजफ्फरनगर। श्रीमती सलोनी रस्तोगी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक १०.०७.२०२१ दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर, व वाहृय न्यायालय बुढाना, कलक्टेऊट मुजफफरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, १३८ एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।
ठगी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। मोबाईल पर बैंक खाते की जानकारी लेकर 1 लाख 19 हजार 998 रूपये की ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। मूलरूप से निकटवर्ती जनपद शामली के थानाभवन निवासी तरूण महेन्द्रा पुत्र रमेश चन्द ने नई मन्डी कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया कि बीते दिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कस्टम एम्साइज अधिकारी बताकर उससे उसके बैंक खाते सम्बन्धी समस्त जाननकारी लेने के साथ उसके साथ ठगी करके उसके खाते एक एक लाख 19 हजार 998 रूपये निकाल लिए। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
एसडीएम ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया
जानसठ। पहाडी इलाको मे हो रही तेज बारिशों के कारण नदियो मे उफान है। कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही है। जिला प्रशासन द्वारा बरसात व नदियों मे बढते जल स्तर के कारण प्रशासनिक व्यवस्था की जा रही हैं। इसी संदर्भ मे एसडीएम जानसठ जयेन्द्र कुमार ने जनसठ क्षेत्र के आस पास इलाके मे नदियो मे बढते जल स्तर के मददेनजर की जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश चुनाव पूर्व निर्धारित विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच सम्पन्न हुआ। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 21 जून 2021 को स्थानीय मेरठ रोड स्थित होटल सोलीटेयर इन के हॅाल मे सम्पन्न हुआ। जिसमे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियो के चुनाव कार्यक्रम मे अग्रवाल समाज की गरिमा के अनुसार आचरण तथा समाज व राष्ट्र के प्रति सेवाभावी रहते हुए संगठन को गतिशील बनाये रखने जैसे गुणो को दृष्टिगत रखते हुए सुरेन्द्र अग्रवाल को अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रमोद मित्तल को महामंत्री घोषित किया गया। ज्ञातत्व हो कि उक्त दोनो पदाधिकारियो को सर्व सम्मति से कार्यक्रम आगामी तीन वर्ष के लिए बढाया गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मन्जु गुप्ता चुनाव प्रभारी के नेतृत्व मे यह चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे सम्मेलन के महामंत्री गोपाल गोयल मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे। राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने अपने वक्तव्य मे मुजफ्फरनगर की सेवाओं की सराहना की। इस चुनाव प्रक्रिया के समय अ.भा.अग्रवाल सम्मेलन के नोएडा जिलाध्क्ष बी.पी.गोयल,बागपत के जिलाध्यक्ष हंसराज गुप्ता, हसनपुर प्रदेश उपाध्यक्ष,सुरेश अग्रवाल,शामली जिलाध्यक्ष शिवचरण सिंघल आदि अनेक गणमान्य लोग व पदाधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने कंट्रोल रूम कमांड सेंटर का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे नें कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कंट्रोल रूम कमांड सेंटर का निरीक्षण कर सैंपलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग कंटेनमेंट जोन होम आइसोलेशन वैक्सीनेशन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
कोरोना टीका लगवाने के लिए जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। सोनार समाज की एक बैठक नन्दकिशोर वर्मा के आवास पर कृष्णापुरी में हुई। जिसकी अध्यक्षता राजवीर सिह फौजी ने की तथा संचालन श्यामसुन्दर वर्मा ने किया। बैठक में नन्दकिशोर वर्मा ने समाज को शिक्षित एवं सगठित करने का आहवान किया। राजवीर सिंह फौजी ने समाज के सभी लोगों से कोरोना टीका लगवाने के लिए जागरूक किया तथा बच्चों से अपने बडों का सम्मान करने की अपील की। इस मौके पर नन्दकिशोर वर्मा, राजवीर सिह फौजी, श्यामसुन्दर वर्मा,राजकुमार वर्मा, जनेश्वर पटवारी,अभिनव वर्मा आदि मौजूद थे।
संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटे ने जताया जान का खतरा, शासन-प्रशासन से लगाई सुरक्षा व इंसाफ की गुहार
मुजफ्फरनगर। संपत्ति विवाद को लेकर साउथ सिविल लाइन निवासी एक मां और उसके पुत्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी जान-माल की गुहार शासन-प्रशासन से लगाई है।
प्रेस वार्ता के दौरान मीना बंसल पत्नी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश बंसल और उसके पुत्र गौरव बंसल ने अपने खानदानी चाचा ताऊ और पड़ोसियों से अपनी जान माल का खतरा बताते हुए आधे दर्जन से अधिक लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं। गौरव बंसल ने बताया कि उसकी दाद इलाही संपत्ति को हड़पने के लिए प्रार्थना पत्र में नामजद व्यक्ति लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्होंने बताया कि विगत 12 जून को भी छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में उसको फंसा कर जेल भेज दिया गया और जमानत पर आने के बाद उसको बेरहमी से पीटा गया। गौरव बंसल का आरोप है कि जब उसे झूठे आरोप में जेल भिजवा दिया गया तो उस दौरान नामजद लोगों ने उसके मकान 278, 279 दक्षिणी सिविल लाइन कोर्ट रोड में अपने ताले डाल दिए। गौरव बंसल ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह संपत्ति उसकी दादा इलाही संपत्ति है और उनको फैमिली सेटेलमेंट में मिली है जिस पर वह शुरू से ही काबिज है। प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया है कि माननीय न्यायालय सिविल जज के यहां भी वाद संख्या 337 सन 2020 अभी विचाराधीन है लेकिन सिविल केस को क्रिमिनल केस बनाने का षड्यंत्र उनके खिलाफ लगातार रचा जा रहा है। यह भी बताया गया है कि उक्त संपत्ति में 70 वर्ग गज की बिना कानूनी अधिकार अवैध रूप से एक रजिस्ट्री की गई है, जिसे करने का विपक्षी लोगों को कोई अधिकार भी नहीं है। गौरव बंसल और उनकी माता मीना बंसल ने मीडिया के समक्ष शासन व प्रशासन से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सरकारी गेंहू क्रय केंद्र पर चल रही अनियमितता को लेकर किसानों का कूकडा मंडी में हंगामा
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा मंडी में चल रही एमएसपी पर गेहूं खरीद का आखिरी दिन होने के कारण मुजफ्फरनगर नवीन मंडी स्थल पर बने सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं की तौल नहीं होने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि वह अपना पंजीकरण कराने के बाद पिछले सात दिन से गेहूं लेकर मंडी में पड़े हैं, लेकिन उनका गेहूं नहीं तोला जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से 15 जून तक जिले में गेहूं की एमएसपी पर खरीद के लिए 52 क्रय केंद्र बनाए थे। इन क्रय केंद्रों पर इस बार गेहूं की रिकार्ड खरीद हुई है। पिछले वर्ष से तीन गुना से भी अधिक गेहूं खरीदा गया है। 15 जून को गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ देखते हुए सरकार ने गेहूं खरीद की अंतिम तारीख एक सप्ताह बढ़ाकर 22 जून कर दी थी। इसके लिए केवल मुजफ्फरनगर मंडी के दो क्रय केंद्र और खतौली मंडी का एक क्रय केंद्र ही संचालित रखा गया था। सरकारी खरीद के अंतिम दिन आज सुबह से क्रय केंद्रों पर गेहूं लदे वाहनों की कतार लग गई। गेहूं की तौल बहुत धीमी होने पर किसानों ने हंगामा कर दिया।
मौके पर पहुँचे किसान नेता विशाल बोपाडा ने आरोप लगाया कि बाहर से आ रही गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तौल दिखाकर किसानों का गेहूं नहीं तोला जा रहा है। साथ ही कुछ किसानो से मंडी के बाबू तीन सौ रुपए कुंतल तक कमीशन पर रहे है, जिनमें से एक बाबू रीतेश कुमार पुत्र किशन ने खुद किसान नेता विशाल बोपाडा से फोन पर नम्बर दो के जरिए कितना भी गेहूं खघ्रीद लेने की बात कही जिस पर किसान नेता अपने समर्थकों के साथ तौल केंद्र पर पहुँचे और वहाँ एक अंधे किसान जो पिछले छह दिन से गेहूं लेकर आया था, उसका भी गेहूं नहीं लिया गया और वह भूखा व बीमार भी था, जिस पर किसानों ने जमकर हंगामा किया, हंगामा बढ़ते देख पुलिस को भी बुलाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल शुरू हो गई है। इस मौकघ्े पर किसान नेता विशाल बोपाडा, बलविंदर खोखर, अंकित मलिक, परीक्षित, दलसिह, सुरेशपाल, अंकित राठी सोंटा ,करमवीर, रामपाल, साजन त्यागी, साजिद, जितेंद्र लछेड़ा आदि के साथ सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध सूदखोरी का धंधा, पीडित को कभी गंवाना पड़ता है आशियाना तो कभी सूदखोर करते हैं फजीहत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अवैध सूदखोरी के धंधे का ऐसा मकड़जाल है, जिसमें फंसने के बाद बाहर निकल पाना मुश्किल है। सूदखोर छोटी सी रकम के बदले जरूरतमंद का मकान तो कब्जा ही लेते हैं, साथ ही उसकी इज्जत से भी खेल जाते हैं। लोग इन सूदखोरों के जाल में फंसकर अपना मकान और इज्जत गंवा चुके हैं। सूदखोरों की दबंगई के आगे पुलिस-प्रशासन भी बेबस है।
दरअसल, साहूकारी का धंधा करने के लिए सरकार से लाईसेंस लेना पड़ता है, जिसमें सूद की प्रतिशत तय होती है और उससे ज्यादा ब्याज साहूकार नहीं ले सकता। मुजफ्फरनगर में साहूकारी का यह धंधा बड़े पैमाने पर अवैध रूप से चल रहा है। छोटे मोहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक में इन साहूकारों की पकड़ है। जरूरत के चलते लोग इन साहूकारों की शरण में जाते हैं और ब्याज पर इनसे रुपया हासिल कर लेते हैं, लेकिन साहूकारों से सूद लेने का खामियाजा उन्हें अपना मकान और इज्जत गंवाकर भुगतना पड़ता है।
ये फंसे साहूकारों के जाल में
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी सईदा ने मोहल्ले के ही एक साहूकार से 3 लाख रूपये का कर्ज लिया था। साहूकार ने सईदा से उसके मकान का 5 लाख रुपये में खरीदने का एग्रीमेंट करा लिया था। साहूकार का चक्रवृद्धि ब्याज बढ़ता गया और यह रकम 23 लाख रूपये हो गई। साहूकार ने मकान कब्जाने का प्रयास किया, तो सईदा ने पांच लाख रूपये लौटा भी दिए। लेकिन साहूकार मकान पर कब्जा करने के लिए अड़ा रहा और सईदा के खिलाफ ही धोखाधड़ी तथा अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हालांकि पुलिस ने इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। ऐसा ही एक मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के ही मोहल्ला लद्दावाला का है, जहां पर रिक्शा चालक अनीस ने अपने बच्ची की बीमारी में एक साहूकार से 30 हजार रूपये का कर्ज लिया था। साहूकार ने उससे उसके मकान का एग्रीमेंट करा लिया था। अनीस साहूकार के रुपये नहीं लौटा पाया, जिस पर साहूकार का ब्याज समेत कर्ज 4 लाख रुपये हो गया था। अनीस ने अपना मकान साहूकार को सौंपकर अपनी जान छुड़ाई।
मोहल्ला रामपुरी निवासी सब्जी विक्रेता सुभाष कश्यप का भी मामला कुछ ऐसा ही है, जिसने जरूरत में साहूकार से 50 हजार रूपये लिए थे। सुभाष को इन पचास हजार के बदले 1 लाख 80 हजार रुपये चुकाने पड़े थे।
कैसे चलता है अवैध साहूकारी का धंधा
अवैध साहूकारी के धंधे में साहूकारों द्वारा जो ब्याज वसूला जाता है, उसकी दर 10 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत प्रति महीने होती है। यानि यदि किसी ने 1 लाख रुपये इन साहूकारों से ले लिए, तो उसे 10 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह ब्याज के रूप में देने होंगे और यदि एक महीने भी ब्याज नहीं दे पाए, तो अगले माह मूलधन एक लाख से बढ़कर एक लाख 20 हजार रुपये हो जाएगा और आगे से उसे ब्याज 1 लाख 20 हजार रूपये पर देना होगा।

