डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारत की एकता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जी ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रख्यात शिक्षाविद, चिंतक व भाजपा की मूल पार्टी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक अहम नेता थे महर्षि कश्यप की कर्मभूमि जम्मू कश्मीर के एकत्रीकरण व परमिट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना में अहम भूमिका निभायी थी
वे अपनी मुखर आवाज को ले विख्यात थे और पंडित नेहरू द्वारा बनाई गई पहली राष्ट्रीय सरकार में उधोग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए उन्होंने नेहरू लियाकत समझौता के विरोध में मंत्री मंडल से त्यागपत्र दे दिया अक्टूबर १९५१ में दिल्ली में उनकी अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई
१९५२ में आम चुनाव में दक्षिण कोलकाता संसदीय क्षेत्र से चुने गए इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस वह कम्युनिस्ट उम्मीदवारों को हराया इसके कानपुर में अखिल भारतीय अधिवेशन की अध्यक्षता की ओर जम्मू कश्मीर राज्य के भारत में पूर्ण विलय के लिए प्रजा परिषद आंदोलन का समर्थन किया
११ मई को कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश किया और गिरफ्तार हो गए २३ जून को प्रातः श्रीनगर में कारावास की स्थिति में रहस्यमय परिस्थितियों में उनका देहांत हो गया
२४ जून को उनका कोलकाता में अंतिम संस्कार किया गया। जहा हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है जो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा हैज्ज् के नारे को माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा कश्मीर से धारा ३७० को हटाकर उनके सपनो को साकार किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और उन्होंने सभी से आह्वान किया कि २३ जून से ६ जुलाई तक जिले के प्रत्येक बूथ पर १०-१० वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा
उन्होने सभी से कोविड वैक्सीन आवश्यक लगवाने आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, अमित चौधरी, शरद शर्मा, जिला मंत्री सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, रेनू गर्ग, साधना सिंघल, सुधीर खटीक, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रजत त्यागी, हिमांशु सैनी, रक्षित नामदेव, उत्कर्ष त्यागी, सागर वाल्मीकि, मनोज पांचाल, लक्ष्मण शर्मा, अंकित उप्पल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

