Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डा. दीप्ति अग्रवाल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी: स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे चल रहा लिंग परीक्षण जांच

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे चल रहा लिंग परीक्षण जांच केंद्र बीती देर रात्रि में हरियाणा के रेवाड़ी की टीम ने पूर्णतः गोपनीय जांच पड़ताल करने के के बाद मुखबिर की सटीक सूचना के बाद यहां छापेमारी की और मौके से चिकित्सक सहित उसके अन्य कर्मी रंगे हाथों रुपयों सहित पकड़े गए हैं।

हरियाणा से आई स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा जहां एक तरफ चिकित्सक एवं उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया है, तो वहीं अल्ट्रासाउंड सेंटर की कई मशीनों को भी यहां सील किया गया है

हरियाणा से आई स्वास्थ्य विभाग की टीमों की अगर बात करें, तो उनका साफतौर पर कहना है कि जनपद में काफी लंबे समय से सर्कूलर रोड पर स्थित डा. दीप्ति अग्रवाल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग परीक्षण जांच की उन्हें सूचना मिल रही थी

जिसके बाद एक टीम का गठन करते हुए पूरी गोपनीयता के साथ जांच पड़ताल कराने के बाद ही यहां छापेमारी अभियान चलाया है, जिसमें अस्पताल की चिकित्सक सहित अन्य के खिलाफ स्थानीय थाने में संबंधित मामले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है

उनका कहना है कि जिले में आगे भी जहां भी उन्हें इस तरह की सूचना मिलेगी वे उन पर भी कार्रवाई करेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − four =