कुरैशी समाज के लोगों के सामने सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा: कांग्रेसियो ने ज्ञापन सौपा
मुजफ्फरनगर। कांग्रेसियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे उत्तर प्रदेश मे कुरैशी समाज के लोगो के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कमैटी अल्पसंख्यक विभाग के तत्वाधान मे एक ज्ञापन सौपा।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसियो ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौपा।
उनकी मांगों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बन्द पड़े स्लेटर हाउस को आधुनिक तकनीक के साथ शीघ्र चालू किया जाए तथा जिन जिलों में स्लेटर हॉउस नहीँ है उनमें शीघ्र आधुनिक स्लेटर हाउस का निर्माण कराया जाये। सरकारी स्लेटर हाउस ना होने के कारण निजी स्लेटर हाउस स्वामी मनमाने दामों पर छोटे दुकानदारों को मीट बेचते है जिससे मीट महंगाई चरम पर है।
उत्तर प्रदेश में सरकार ने मीट बेचने वाले छोटे दुकानदारों के लाइसेंस बनाने व नवीनीकरण की प्रक्रिया को जटिल बना दिया है सरकार द्वारा लाइसेंस बनाने व नवीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाया जाए। सपा सरकार में बंद हुए कानपुर से लेकर हापुड़ तक प्रदेश भर में बंद पड़े सभी चमड़े के कारखानों को शीघ्र चालू किया जाये।
चमड़े के कारखाने से व उसके व्यापार से मात्र क़ुरैशी समाज ही नही बल्कि कई दिगर समाज भी जुड़े हैं और चमड़े के गोदामों के बन्द होने से इन समाजों में भी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
लाइसेंस मानक से मीट बेचने वालों व निजी स्लेटर हाउस से शुदा बिल पर मीट खरीदकर लाने वालों को पुलिस बे वजह परेशान करती है उनसे अवैध रूप से धन की उगाई करती है उनका उत्पीड़न करती है उत्तर प्रदेश सरकार को इसे संज्ञान में लेते हुए कुरेशी समाज की मदद के लिए अति शीघ्र एक हेल्पलाइन नंबर जारी करना चाहिए।
क़ुरैशी समाज पर लगी रासुका व झूंठे मुकद्दमों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा निर्दाष पाए जाने वालों क़ुरैशी समाज के लोगों पर लगे मुकदमे बापिस लिया जाने चाहिए।
राज्यपाल अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश द्वारा जनहित में उठाई गईं कुरेशी समाज की मांगे न्यायोचित है कृपया इन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। इस दौरान अब्दुल काजी,शादाब कुरैशी,मो.सलमान,खुशनसीब, नसीम कुरैशी,नईम रहमानी, मोमिन सिददकी आदि मौजूद रहे।

