खबरें अब तक...

समाचार

मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक कियाImg20190311121136 |

जनपद में ‘‘स्वीप’’ के अन्तर्गत चलाये जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आज प्राईमरी सैक्षन इस्लामिया इण्टर कालिज व जैनबिया गर्ल्स इण्टर कालिज के कम मतदान वाले बूथों को चिन्हित कर उनसे सम्बन्धित मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा गत विधानसभा निर्वाचन में 50 प्रतिषत से कम मतदान वाले 19 पोलिंग बूथों को चिन्हित करते हुए बूथ स्तर पर ही मतदाता जागरुता कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके क्रम में आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेष कुमार षर्मा, नगर षिक्षा अधिकारी सविता डबराल सहित स्वीप कण्ट्रोल रूम की टीम ने कम मतदान वाले बूथ के रूप में चिन्हित किए गये प्राईमरी सेक्षन इस्लामिया इण्टर कालिज के पूर्वी कमरा न0 2 जिसमें गत विधानसभा निर्वाचन में 47.78 प्रतिषत मतदान हुआ था, से सम्बन्धित क्षेत्र में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी तथा मतदाताओं को इस बार अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त भाग संख्या 48 में स्थित जैनबिया गर्ल्स इण्टर कालिज के कमरा न0-4 पर भी बूथ स्तर पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गत विधानसभा चुनावा में इस बूथ पर मात्र 40.69 प्रतिषत मतदान हुआ था। जैनबिया गर्ल्स इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या बिन्ते हसन जैदी द्वारा बताया गया कि कालेज में बूथ अवेयरनैस ग्रुप का गठन किया गया है जिसके सहयोग से आज बूथ से सम्बन्धित अधिकतर मतदाताओं को बूथ पर ही जागरुक करने हेतु बुलाया गया है। जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी अधिकारी योगेष कुमार षर्मा ने सभी मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली बार का कम वोटिंग करने का जो कलंक इस क्षेत्रवासियों पर लगा है वह इस बार हटाना है और इस बूथ को अधिकतम वोटिंग वाला बूथ बनाना है। उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं को मतदाता षपथ भी दिलवाई गयी। नगर षिक्षा अधिकारी सविता डबराल ने भी समस्त मतदाताओं को इस बार वोट अवष्य करने की अपील की गयी। इस कार्यक्रम में महिला मतदाता अधिकतर उपस्थित थी जो इस अवसर पर काफी उत्सुक नजर आयी और उनके द्वारा अपने आस-पास के अन्य वोटर्स को भी जागरुक करने की बात कही गयी। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक अनिल दत्त षर्मा, राषिद अली अंसारी, सरफराज आलम, साकिब निसार, अली फातिमा, नदीम, मनोज कुमार, देवेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

एन्टी टोवेको कैम्पेन का आयोजनA8E6A7C6 2075 4633 A3Be 3D2Db87Af486 |

एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट, भोपा रोड मु0नगर में नैशनल तम्बाकू कन्ट्रोल बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंव सर्व सेवा निकेतन दिल्ली के सौजन्य से एन्टी टोवेको कैम्पेन का आयोजन किया गया जिसमें प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अमित पाठक, रेडियो एस0 डी0 90.8 एफ0एम0 निदेशक  सिद्धार्थ शर्मा व प्रधानाचार्य संदीप मित्तल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया और तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। 
कॉर्डिनेटर अमित पाठक ने बताया कि तम्बाकू के सेवन करने से बहुत भयंकर बिमारियां होती है जिससे कि मरीज की जान का खतरा भी बन जाता है। एक बार अगर तम्बाकू सेवन की आदत लग जाती है तो मनुष्य तम्बाकू का आदी हो जाता है अतः हमें इसके सेवन से बचना चाहिए। डॉ संदीप मित्तल ने कैम्पस मे उपस्थित दर्शकों को बताया कि तम्बाकू के सेवन करने वाले व्यक्ति मानसिक रोग का भी शिकार हो जाते है और यह कभी-कभी उनके द्वारा आत्महत्या करने का कारण भी बन जाता है। निदेशक सिद्धार्थ ने कहा कि समाज में तम्बाकू के खिलाफ एक जन आन्दोलन की आवश्यकता है जिससे कि युवा इसकी ओर आकर्षित ही ना हो। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तम्बाकू छोड़ने तथा उससे बचने के उपाय बताये गये तथा तम्बाकू छोड़ने की शपथ दिलाई गई और साथ ही साथ युवाओं के बीच तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर श्री राजदेव, श्री शिवकुमार, श्री रजब, श्री खुशहाम कमर, श्री राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

  • Hello, Neat post. There is an issue along with your web site in web explorer, might check this?K IE nonetheless is the market leader and a huge component to other people will omit your excellent writing due to this problem.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =