Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आईएमए मुजफ्फरनगर ने नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया

मुजफ्फरनगर। आईएमए के अध्यक्ष एवं नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा.एम.एल.गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि 1 जौलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन डा.बी.सी.राय की जयंति एवं पुण्यतिथि मनायी जाती है। डा.राय को श्रृद्धाजलि एवं सम्मान देने के लिए एक जौलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाते हैं।

डा.एम.एल.गर्ग ने बताया कि डा.राय एक फिजिशियन के साथ-साथ एक राजनीतिज्ञ,स्वतंत्रता सैनानी एवं शिक्षक भी थे। सन 1961 मे उन्हे भारत रत्न से तत्कालीन सरकार द्वारा नवाजा गया था। इसी के साथ साथ हम उन 724 चिकित्सकों को भी श्रृ(ांजलि देते हैं जिन्होने कोरोना की दूसरी लहर मे को वड-19 के दौरान सेवा करते हुए अपने प्राणो की शहादत दी।

योद्धाओं के जान गंवाने के बावजूद समर्पण भाव से सेवा देते आ रहे कई चिकित्सक संक्रमित भी हो चुके हैं। असम, बिहार,पश्चिमी बंगाल,दिल्ली, उत्तर प्रदेश,कर्नाटक और कई अन्य स्थानो पर डाक्टर्स के साथ हिंसक घटनाएं भी हुई है।

चिकित्सक इस वैश्विक कोरोना महामारी मे अपने स्वास्थ्यकर्मियो के साथ अपनी जान जोखिम मे डालकर कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा पिछले 15 माह से कर रहे हैं।

उसके बावजूद भी समाज के कुछ लोगों की और से चिकित्सको एवं कर्मियो के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। हम अपील करते हैं कि सभी देशवासी घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगायें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। और हाथों को बार-बार धोयें। भीड एकत्रित ना करें। यह एक साधन है कोरोना को हराने का।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =