खेल जगत

पुजारा को भी रखा जा सकता है प्लेइंग 11 से बाहर

इंडिया और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. 4 अगस्त से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. सामने आई जानकारी के मुताबिक मोहम्मद सिराज का पहले टेस्ट में खेलना तय है. मोहम्मद सिराज प्लेइंग 11 में चोटिल इशांत शर्मा की जगह लेंगे. 

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट में भारत की टीम में तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. शुभमन गिल पहले ही चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. प्लेइंग 11 में शुभमन गिल की जगह मयंक अग्रवाल को मौका दिया जाएगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इशांत शर्मा फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. इशांत शर्मा को ठीक होने में अभी वक्त लगेगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को मौका देने जा रहा है. मोहम्मद सिराज के डब्लूटीसी फाइनल का हिस्सा बनने की भी चर्चा थी. लेकिन अंत में कप्तान विराट कोहली ने अपने सीनियर गेंदबाजों पर ही भरोसा जताया.

डब्लूटीसी फाइनल में टीम इंडिया ने रविद्र जडेजा और आर अश्विन को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया था. भारतीय क्रिकेट टीम का यह दांव काम नहीं आया. अब लगभग यह तय हो चुका है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम मैनेजमेंट इन दोनों खिलाड़ियों को एक साथ प्लेइंग 11 में नहीं रखेगा.

टीम इंडिया इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा को भी पहले टेस्ट से बाहर रखने का फैसला कर सकती है. ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि नंबर चार पर केएल राहुल को आजमाया जा सकता है. केएल राहुल को इंग्लैंड दौरे के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में ही चुना गया है. हनुमा विहारी भी मिडिल ऑर्डर में जगह के लिए मजबूत दावा पेश कर रहे हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − three =