उत्तर प्रदेश

भाभी पर बार-बार अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, गोली मारकर हत्या

यूपी के बुलंदशहर में पिछले महीने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अब इस मामले में खुर्जा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साथ ही हत्यारोपी भाभी के पिता को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सुमित गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता, निवासी खुर्जा की 11 जून 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी 

लहूलुहान शव पंचवटी बम्बे के पास बरामद हुआ था। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है।दरअसल, अधिवक्ता सुमित गुप्ता ने जबरन अपनी भाभी से अवैध संबंध बनाए थे,जिसके चलते उसकी भाभी ने अपने पिता को 3 लाख रुपये भी उधार/ कर्ज सुमित से दिला दिए थे।

सुमित गुप्ता उधार के रुपये का तगादा करने लगा था और अपनी भाभी पर बार-बार अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, जिसके चलते सुमित गुप्ता को उसकी भाभी के पिता वेद प्रकाश ने रुपए देने के बहाने 11 जून को पंचवटी बम्बे के पास बुलाया और गोली मारकर हत्या कर और फरार हो गया था।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर हत्याकांड का खुलासा हत्यारोपी वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल तमंचा भी बरामद कर लिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =