उत्तर प्रदेश

आगरा में जो सपा के लोगों ने किया उससे प्रदेश की जनता बहकावे आने वाली नहीं:साक्षी महाराज

हाथरस पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, लाभ हानि की चिंता नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास इस महामंत्र के साथ राज्य सेवा में दिन रात लगी रहती है। उसी का परिणाम है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी बन गई है।

साक्षी महाराज ने कहा कि आज भारत ही नहीं विश्व में भाजपा का बोल बाला है। देश में बड़े-बड़े दल मिलकर भी भाजपा का सामना नहीं कर पा रहे हैं। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल भारत के विभाजन से पाकिस्तान बना तब से ही तुस्टीकरण की राजनीति करते चले आ रहे हैं। उनका राजनीतिक ढांचा तुस्टीकरण की आधार शिला पर रखा हुआ है।

आगरा में जो सपा के लोगों ने किया उससे प्रदेश की जनता बहकावे आने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश के वोटरों ने जो अभी चमत्कार कर के दिखाया है। 75 में से 67 पंचायत अध्यक्ष भाजपा के और बड़ी संख्या में ब्लॉक प्रमुख चुने गए। साक्षी महाराज ने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी बहुत भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि किसान खेत पर हैं। जो टोल पर है वह समझ नहीं आता क्या हैं। राम मंदिर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी ने चंदा दिया हो और उसे घोटाले की शंका हो तो साक्षी महाराज के पास आकर रसीद दिखाए और चंदा वापस ले जाए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21727 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + fifteen =