उत्तर प्रदेश

शेरपुर गांव: पति ने पत्नी के हत्यारे को खोजकर लाने वालों को बीस हजार रुपए देने को कहा

एक पति ने अपनी पत्नी के हत्यारों को तलाश कर लाने वालों को नगद इनाम देने की घोषणा की है। मामला एक बेबस पति की लाचारी का है, जो इंतजार कर रहा है कि कब उसकी पत्नी के हत्यारे पकड़े जाएं। 8 तारीख को पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मगर हत्यारे अभी भी फरार है।

पति ने अपनी पत्नी के हत्यारों को पकड़ कर लाने वालों को 20 हज़ार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। मामला निवाड़ी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का है। यहां रहने वाली विवाहित महिला पवित्रा कि बीती 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे का नाम रोहित था जो अपने साथी अभिषेक के साथ महिला के घर में घुसा था। दरअसल आरोपी रोहित ने एकतरफा प्यार में पवित्रा के घर में घुसकर उनकी ननद का अपहरण करने की कोशिश की थी।

जिस में नाकाम होने पर रोहित ने गोली चला दी,जो पवित्रा को लग गई। मौके पर ही पवित्रा की मौत हो गई थी। परिवार में सब लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पवित्रा के पति ने पत्नी के वियोग में खाना पीना छोड़ दिया है। वो किसी से बात भी नहीं कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। लेकिन फिर भी परिवार का मकसद यही है कि पवित्रा के हत्यारे पकड़े जाएं। ऐसे में परिवार ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर लाने वाले को 20 हज़ार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।

पीड़ित पति द्वारा पत्नी के हत्यारों को पकड़ने वाले को इनाम की घोषणा से यह साफ है, कि पुलिस अभी तक मामले में अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस हत्यारों का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है, जिसके चलते परिवार की चिंता और बढ़ रही है। जिस युवती के प्यार में अंधे आशिक ने उसकी भाभी पर गोली चलाई थी, वह युवती भी इसी वजह से काफी डरी हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =