Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सांसदऔर विधायक ने प्रशासनिक नगर में सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये

सांसद संजीव बालियान और विधायक कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक व पालिका अधिकारियों को साथ लेकर नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर बरसात से पूर्व सभी नालों की तली झाड सफाई के निर्देश दिये।Whatsapp Image 2019 04 16 At 2.17.41 Pm |
चुनाव खत्म होने के बाद आज प्रशासनिक व पालिका अधिकारियों को लेकर संजीव बालियान और कपिल देव ने मिमलाना रोड नाला जो कि रामलीला टिल्ला होते हुए नया बांस से काली नदी में जा रहा है और कूड़ा आदि डालने के कारण अवरुद्ध हो चुका है उसका निरीक्षण किया एवं उसकी सफाई के निर्देश दिये। यह नाला कूड़े से भरा पडा है और पानी की निकासी सही प्रकार से नहीं हो पा रही है।
कपिल देव ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान भी यहां के निवासियों द्वारा इस नाले की सफाई की निरंतर मांग की जा रही थी। इस नाले की सफाई के साथ ही पुलिया के पुनः निर्माण के भी निर्देश दिये। साथ ही सांसद व विधायक ने जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में पत्र भी लिखा और अपेक्षा की है कि गत वर्षों में कई नाले पूरी तरह साफ नहीं हुए जिससे शहर की जनता को गन्दगी एवं जलभराव की समस्या से जूझना पडा।
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं पालिका प्रभारी अजय अम्बस्ट को निर्देशित किया गया कि वे नालों की सफाईए कूडा डलावघर एवं सडकों की आमूल चूल सफाई की कार्ययोजना तैयार कर उसे सख्ती से लागू करायें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि पशुपालक व डेयरी संचालक गोबर नालियों में न बहाये। यदि वे ऐसा करते हैं तो उन पर कडी कार्यवाही की जाये। साथ ही जो प्राईवेट या सरकारी कर्मचारी नालों में कूडा डालते हैं उनके विरूद्ध भी कडी कार्यवाही की जाये।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल सिंहए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् आरण्एसण् राठीए एक्सण्ईण्एन राजीव त्यागीए मण्डल अध्यक्ष सुनील दर्शन एवं रोहताश पालए विजेन्द्र पालए जगदीश पांचालए मनोज वर्माए राजीव शर्माए नरेंद्र चौधरीए अमित बोबीए राजेश वर्मा एवं समस्त कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + eleven =