उत्तर प्रदेश

फौजी आशीष ने युवती से शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध

आर्मी में तैनात फौजी आशीष ने एक 17 वर्षीय लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया।दरअसल लड़की के घरवालों ने बताया कि हमारी लड़की 17 साल की थी और हमने आर्मी में तैनात आशीष के साथ अपनी लड़की की शादी तय की थी। लेकिन हमारी लड़की की आयु कम होने के कारण हमने शादी की केवल बात ही चला रहे थे। और हमने लड़के पक्षवालों से कहा कि जब हमारी लड़की की आयु 18 वर्ष हो जाएगी तो हम आपके लड़के से शादी कर देंगे।

परिजनों ने बताया कि आर्मी में तैनात आशीष लगातार छह महीनों से लड़की से मिलने आने लगा। और धीरे धीरे उसे बहला फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। एक दिन आशीष ने लड़की के साथ जबरदस्ती किया और धमकी दिया कि अपने घर वालों को बताओगी तो वीडियो मैं वायरल कर दूंगा। जिससे लड़की भयभीत हो गई। लेकिन लड़की ने हार नहीं मानी और किसी तरह अपने घरवालों से अपनी आपबीती बसुनाई।

लड़की से आपबीती सुनने के बाद घरवाले थाना गदागंज पहुंचे। उक्त मामले की शिकायत करने के बावजूद थाना गदागंज में नाबालिक मासूम लड़की की कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर क्या लड़की के साथ उसका पूरा परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आश्वासन दिया कि आपकी एफआईआर दर्ज हो जाएगी। ओर मामले की छान बीन कर उक्त कार्रवाई भी होगी। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + seven =