Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढाना पुलिस व क्राइम ब्रांच ने सौ किलो गांजे के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। क्राइम ब्रांच की टीम का बुढाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्य गांजा तस्करो से १०० किलो गांजा बरामद किया है वहीं आंध्र प्रदेश से उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों में करते थे गांजे की तस्करी.  पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे सठेड़ी मोड पर चेकिंग के दौरान कार से किया १०० किलो गांजा बरामद

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार वही दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में रहे सफल। मामला बुढाना थाना क्षेत्र के बायवाला चौकी का है जहां पर मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश अनुसार मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच व बुढाना पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से मुखबिर की सूचना पर रात्रि के समय चेकिंग अभियान चला रखा था मेरठ करनाल हाईवे बायवाला चौकी के निकट सठेड़ी मोड़ पर एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया

तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी की घेराबंदी कर स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ लिया। और पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी की चेकिंग के दौरान उसमें से १०० किलो गांजा बरामद किया है

पुलिस ने इमरान पुत्र में मेहरदीन गांव निरपुडा थाना दोघट जनपद बागपत, व शकील पुत्र नसीमुद्दीन मेन बाजार कस्बा थाना झिंझाना शामली, को गिरफ्तार किया है

वहीं मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर आयुब पुत्र शफीक निवासी हुसैनपुर कला, और इरफान पुत्र शकूर अहमद भागीरथी विहार गोकलपुरी दिल्ली,भागने में सफल रहे।

बुढाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रुप से पकड़े गए १०० किलो गांजे वाली टीम को मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा उचित इनाम देने की भी घोषणा की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =