Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम में जनपद को हरा भरा एवं ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनपद में निरंतर वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी है उसी कड़ी में आज सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी में श्री साईं कृपया मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री साईं कृपया मंडल की संस्थापक एवं संचालिका दीदी साधना मेहता के माध्यम से एवं सभी सामाजिक संस्थाओं के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया एवं सभी सम्मानित लोगों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम निरंतर जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी है।

सनातन धर्म कन्या पाठशाला गांधी कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग ४१ पौधे लगाए गए एवं सभी गणमान्य सम्मानित लोगों को सम्मानित किया गया।

दीदी साधना मेहता ने गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवी द्वारा पौधे लगाए गए। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह के कुशल निर्देशन में दीदी साधना मेहता मुकेश अरोड़ा ,शैलेंद्र शर्मा राजेंद्र साहनी राजीव मलिक भजनलाल आशु अमित राजीव सक्सेना संध्या मनीष निखिल अग्रवाल अनीता भूरिया चोपड़ा अर्चना गोयल संदीप दास अनीता हुरीया मिस्टर चोपड़ा मनु राज मेहता एवं सभी सामाजिक संस्थाएं आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =