खेल जगत

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी, वहीं श्रीलंकाई टीम इस मैच में अपनी साख बचाने उतरेगी. अब से कुछ देर में मैच शुरू हो जाएगा. टॉस होने के बाद दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम ने कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है और टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमा रही है.

टीम इंडिया ने तीसरे और आखिरी वनडे में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत की ओर से तीसरे वनडे में पांच खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया गया है. संजू सैमसन, नितीश, गौतम, सकारिया और राहुल को डेब्यू कैप दिया गया है.

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया. 

ये है श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
दासुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डिसिल्वा, चरित असालंका, रमेश मेंडिस, चामिका करुणारत्ने, दुश्मांता चमीरा, अकीला धनंजय, प्रवीन जयविक्रमा. 

 

श्रीलंका के सीरीज हारने के बाद मुथैया मुरलीधरन समेत तमाम श्रीलंकाई दिग्गज टीम के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया है. ऐसे में टीम के सामने तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर अपनी साख बचाने की चुनौती होगी. दूसरे वनडे में बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंकाई टीम मैच नहीं जीत सकी. टीम की कोशिश होगी कि हर हाल में आखिरी मुकाबला जीता जा सके. दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर का मैच होने की उम्मीद है. 

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 15 =