उत्तर प्रदेश

भारी पुलिस बल गांव में तैनात: मारपीट में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

सीतापुर में मारपीट में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत (Death) हो गई। महिला का देर शाम जब शव गांव पहुंचा तो परिवार वालों सहित ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए लहरपुर कोतवाली सहित तालगांव व मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

आपको बता दें कि कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार (Funeral) करने से मना कर दिया। पुलिस के काफी प्रयासों व कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिवार वालों में शव का अंतिम संस्कार (Funeral) किया। इस दौरान भी भारी पुलिस (Police) बल गांव में तैनात रहा। यह पूरा मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगमालपुर का है।

बताते चले कि करीब एक सप्ताह पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में गांव की 3 महिलाएं बुरी तरह घायल हुई थी। लहरपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर महिलाओं की डॉक्टरी करा कर इलाज कराया जा रहा था जिसमें रामा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान सीतापुर जिला अस्पताल (Sitapur District Hospital) में रामा देवी की मौत हो गई।

शुक्रवार देर शाम रामा देवी का शव गांव पहुंचा। परिजनों की मांग है कि उक्त घटना में शामिल 3 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। वहीं परिवार वालों में आक्रोश बढ़ता गया। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ तीन थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस ने परिजनों को हर संभव मदद व आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाया जिसके बाद परिजनों के द्वारा गमगीन माहौल में रामा देवी का अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से अपराध निरीक्षक अनिल कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी तालगांव थाना प्रभारी मानपुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + twenty =