उत्तर प्रदेश

Sitapur News: भाजपा नगर उपाध्यक्ष विजय जायसवाल पर चार राउंड फायरिंग

Sitapur News: बिजवार निवासी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष विजय जायसवाल ने बताया कि उनके मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ दबंग मोहल्ले में ही जुआ खेल रहे थे। इस बीच उनके घर में काम करने वाला कारपेंटर भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद कारपेंटर व दबंगों के बीच विवाद हो गया। उस वक्त वह विवाद शांत हो गया

लेकिन कुछ देर बाद दबंग अपने करीब 20-25 साथियों के साथ भाजपा नेता के घर पहुंचे और वहां गाली गलौज शुरू कर दिया। भाजपा नेता के विरोध करने पर उस वक्त दबंग वहां से निकल गए, लेकिन जब भाजपा नेता अपनी कार से पड़ोस में ही स्थित अपने गोदाम पर पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार छह हमलावर पीछे से पहुंच गए और उन लोगों ने भाजपा नेता को निशाना बनाते हुए उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

भाजपा नेता के मुताबिक हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग में भाजपा नेता और उनके भाई आकाश बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइकों से भाग निकले। घटना के बाद भाजपा नेता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसआई निर्मल तिवारी नैपालापुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास यादव आदि घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जांच पड़ताल की।

भाजपा नेता का कहना है कि उनके ऊपर उनके मोहल्ले के ही निवासी चांद व उसके भाई सलमान, हुसैनगंज निवासी टोरी और शोएब ने हमला किया है। भाजपा नेता के द्वारा देहात कोतवाली पहुंच कर प्रभारी राजेश कुमार को जानकारी दी एवं आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पहुंचे।

घटना की सूचना पाकर कई भाजपा नेता देहात कोतवाली पहुंचे जिसमें ललित श्रीवास्तव चंचल सतीश जयसवाल भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी एडवोकेट विक्रम सिंह आदि के द्वारा लिखित तहरीर दी गई और जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 16 =