उत्तर प्रदेश

Sitapur News: भाभी-देवर के बीच विवाद, सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार

Sitapur News: देर रात हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर मौके से भाग निकला।बताते चलें कि रामकोट थाना इलाके की इंदरौली गांव में सुमन नाम की विधवा महिला रहती थी। किसी कारण के चलते करीब 4 वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। वह गांव के बाहर मकान बनाकर रह रही थी।

पुलिस का कहना है कि मृतक महिला पति की मौत के बाद अपने देवर शंकर के साथ काफी समय से रह रही थी। शुक्रवार देर रात देवर शंकर शराब के नशे में घर पहुंचा उसी दौरान सुमन खाना बना रही थी। तभी किसी बात को लेकर सुमन और शंकर के बीच विवाद होने लगा।

विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने आपस में मारपीट की। मारपीट के बाद गुस्साए देवर शंकर ने सब्जी काटने वाले चाकू से सुमन पर कई ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी देवर शंकर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह सहित रामकोट थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने न बताया कि महिला की हत्या करने वाला महिला का देवर शंकर काफी समय पहले एक चोरी की वारदात में जेल जा चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =