संपादकीय विशेष

जनपद में 26 जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा: कार्ड विहीन परिवारों के कार्ड बनाने पर रहेगा फोकस

मुजफ्फरनगर: जनपद मुजफ्फरनगर में 26 जुलाई से नौ अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

इसके संबंध में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजित की जिसमें जनपद में सन 2011 की SECC की सूची में शामिल आयुष्मान भारत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. गीतांजलि, डॉ. आकाश, सनी चौधरी, शोज़ब जैदी, सीफार से डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर रविता ढ़ागे आदि लोग उपस्थित रहे।

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि पखवाड़े के तहत लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड कैम्प तक लाने एवं अधिकतम पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। इस अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जाएगा, जिन परिवारों के  एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है।

इसके लिए ग्राम प्रधान व आशाओं को 2011 की सर्वेक्षण सूची दे दी गई है जिनमें लाभार्थी नाम देखकर अपने आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। लाभार्थी को राशन कार्ड, आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। पखवाड़े के तहत प्रत्येक आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 26 जुलाई से अभियान शुरू होगा जो नौ अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के लिये कैंप आयोजित किये जाएंगे। यह कैम्प सार्वजिनिक स्थल जैसे- पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय आदि पर लगाए जाएंगे। ऐसे स्थानों की सूची तैयार की जा रही है।

लाभार्थी की ग्रामवार सूची संबधित ग्राम सभा के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। कैंप स्थल एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगाकर अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कैंप की निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित आशा व आँगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गांव के लाभार्थी परिवारों में आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी।

उन्होंने बताया – योजना के अंतर्गत अब तक जनपद में एक लाख 36 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान पखवाड़े में 4 लाख 14 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य शासन से मिला है। जनपद में 82 हजार 948 लाभार्थी परिवार हैं।

सीएमओ ने बताया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा अनुमन्य है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 407 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + six =