Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन को समाप्त करने की मांग

मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने मुजफ्फरनगर प्रशासन से सप्ताह में दो दिन के लोक डाउन को समाप्त करने की मांग की है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रेवतीनंदन सिंघल ने कहा कि त्योहार का सीजन भी शुरू होने वाला है। व्यापारी ५ दिनों में अपने सम्पूर्ण कार्य को करने में असहज महसूस कर रहा है।

इस समय कोरोना के जनपद मुजफ्फरनगर में मात्र ८ मरीज़ शेष रह गए हैं। कोरोना जनपद से लगभग पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है इसलिए इस सप्ताह में २ दिन के लोक डाउन को समाप्त कर पूर्व की भांति सिर्फ मंगलवार के दिन की साप्ताहिक बंदी की जाए, जिससे व्यापारी अपने संपूर्ण कार्य कर सकें।

संयुक्त व्यापार मंडल के महामंत्री प्रमोद मित्तल ने कहा व्यापारियों का जीएसटी रिटर्न भरने का समय आ रहा है इसलिए २ दिन का लॉकडाउन समाप्त किया जाए। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं रजिस्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा तोहार का सीजन भी शुरू होने वाला है भीड़ बढ़ रही है

और इस समय वायरल वातावरण में सक्रिय है वायरल कैसे बढ़ते जा रहे हैं दवाइयों की सुचारू रूप से सप्लाई पूर्ण हो सके इसलिए रिटेल मेडिकल स्टोर के साथ-साथ होलसेल का व्यापार भी खुलना चाहिए 

२ दिन का लॉक डाउन खत्म होना चाहिए होलसेल दवा व्यापारियों को भी खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। कोरोना के संबंध में जो भी गाइडलाइन प्रशासन के द्वारा दी जाएगी उसका सभी व्यापारी पूर्ण तरह पालन करेंगे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =