Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जेल से रिहा होने पर रालोद कार्यकर्ताओं का स्वागत किया

मुजफ्फरनगर। कवाल जेल मे बन्द रालोद कार्यकर्ताओं के अस्थाई जेल से रिहा होने पर रालोद कार्यकताओं ने स्वागत करते हुए जयंत चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाये।

उल्लेखनीय है कि बीते दिन नई मन्डी की पुरानी गुड रोड स्थित प्रदूषण विभाग कार्यालय पर मंसूरपुर क्षेत्र में पानी की समस्या के सम्बन्ध मे विरोध प्रदर्शन करने, जबरन कार्यालय मे घुसने, कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने,सरकारी दस्तावेज छिन्न भिन्न करने आदि विभिन्न आरोपों के चलते रालोद प्रदूषण विभाग की शिकायत पर रालोद नेता विशाल बोपाडा, हिमांशु बोपाडा, विकास शर्मा, काजी फैज, सार्थक चौधरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ नई मन्डी कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया था।

उक्त आरोपो के कारण पुलिस द्वारा इन पांचो रालोद कार्यकर्ताओं को कवाल स्थित अस्थाई जेल भेज दिया था। जमानत मिलने पर इन पांचो को कवाल जेल से रिहा कर दिया गया।

इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, विकास चौधरी, ओमकार प्रधान, उदयपाल, रिगल, विपुल राठी सहित कई पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने जेल से रिहा हुए इन पांचो कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − ten =