Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंगल पैठ बाजार में दुकान लगाना पूर्णता प्रतिबंध: मंगल पैठ बाजार में विशेष टीकाकरण शिविर

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी को देखते हुए मेरठ रोड स्थित नुमाइश कैंप में लगने वाले मंगल पैठ बाजार में विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिलाधिकारी  के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने मंगल पैठ बाजार के अंदर भारी भीड़ के आने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया।

मंगल पैठ बाजार के अध्यक्ष को सख्त हिदायत दी कि मंगल पैठ बाजार में जो भी दुकानदार बाजार लगाएगा वह सबसे पहले वैक्सीनेशन कैम्प में वेक्सीन लगवायेगा उसके बाद ही बाजार लगा पायेगा।

जनपद के बाहर के दुकानदारों को मंगल पैठ बाजार में दुकान लगाना पूर्णता प्रतिबंध है। कोई भी बाहर जनपदों का दुकानदार मंगल में पैठ नहीं लगाएगा और उसके बाद रुड़की रोड मेरठ रोड पर सड़कों पर लोग मंगल पैठ बाजार लगाते हैं, जिससे आने-जाने में असुविधा होती है।

इसी को देखते हुए सख्त हिदायत दी गई है जो भी बाहर नुमाइश कैम्प के बाहर पैठ लगाएगा उसे खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों का सामान जब्त कर उसको जेल भेज दिया जाएगा। शिविर में बडी संख्या में दुकानदारों ने वैक्सीन लगवाई। ग्राहकों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =