Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया…

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरपुर मे आज बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का शेरपुर प्रधान शोएब एवं प्रशांत शर्मा मैनेजर एनआईसिटी टेक्नोलॉजी ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

बीसी गुलवेज राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र मे नया खाता जीरो बैलेंस पर कोई भी व्यक्ति खाता खुलवा सकता है और किसी भी बैंक खाते के पैसे खाताधारक निकाल सकता है, पासबुक की एंट्री, नई चेक बुक के लिए अप्लाई कर सकते है

खाता धारक अपने एकाउंट से आधार कार्ड लिंक करा सकते है, खाता धारक अपने एकाउंट मे मोबाइल नम्बर पर एसएमएस सुविधा लगवा सकते है आदि अन्य सुविधा इस ग्राहक सेवा केन्द्र पर खाताधारक को दी जायेगी

जिससे इस ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से ग्राम वासियो को बहुत लाभ होगा। इस दौरान गुलवेज राव, राव नाजिम, राव अहसान, राव जुबैर, मोनू ठाकुर, राव अफरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 13 =