Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मीरापुर मंडल की बैठक: 2022 में फिर बनेगी योगी सरकार

मीरापुर। वर्ष 2022 मे पूर्ण बहुमत की योगी सरकार बनेगी। मीरापुर मंडल की बैठक मे संगठन की मजबूती तथा बूथ स्तर तक पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कस्बा मीरापुर मे मीरापुर मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप मे भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताआें की मेहननत और परिश्रम के बल पर पूर्ण बहुमत की योगी सरकार 2022 मे बनेगी।

बैठक को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता अचिन्त मित्तल ने केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही।

उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दें तथा पार्टी व संगठन हित मे कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। अचिन्त मित्तल ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति नीहित है।

बैठक मे मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, जिला मंत्री राहुल वर्मा,क्षेत्रिय मंत्री पुरूषोत्तम जी आदि पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − two =