Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया



मुजफ्फरनगर। बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ मिल रही सूचनाओं को मध्य नजर रखते हुए सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने आज जनपद की ह््रदयस्थली शिव चौक पर बुलेट मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया।

कुछ असामाजिक तत्व बुलेट मोटरसाइकिल में तेज हॉर्न पटाखा छोड़ने वाली आवाज तेज स्पीड में बुलेट मोटरसाइकिल को निकालते हुए चलाते हैं जिससे आमजन को बड़ी समस्याएं होती है

इसी की शिकायतों को लेकर आज सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ अभियान चलाकर तेज आवाज वाली बुलेटों को रोककर उन्हे सीज किया। सीओ सिटी द्वारा चलाये गये अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कमप मचा रहा।

वहीं साथ ही बुलेट द्वारा तेज आवाज का प्रयोग करने से परेशन होने वाली जनता ने भी राहत की सास ली।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 4 =