Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हत्या मामले में वांछित 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में १५००० का इनामी शाहरुख घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आज पीनना बाईपास पर बदमाश का पीछा किया। पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी गोली बदमाश के पैर में लगी और वह वहीं गिर पडा।

उसकी शिनाख्त पंद्रह हजार के ईनामी शाहरुख के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, मोटरसाइकिल, खोके और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड पीनना बाईपास से समाधि रोड की तरफ हुई।

मुठभेड की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने शहर कोतवाल संतोष त्यागी व खालापार चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा की सराहना की। पुलिस मुठभेड़ की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 16 =