फिल्मी चक्कर

हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बेबुनियाद है उनका हर शब्द

रैपर हनी सिंह पर बीते दिनों उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए डोमेस्टिक वॉयलेंस का मामला दर्ज कराया था. वहीं, अब तक मामले पर चुप्पी साधे हनी सिंह ने स्टेटमेंट जारी कर दिया है. उन्होंने पत्नी के सभी आरोपों को झूठा करार किया है.

बता दें, हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेमेंट जारी किया है. इस स्टेटमेंट में उन्होंने कहा कि, “मेरी पत्नी शालिनी सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं. मैं इन आरोपों से बेहद दुखी हूं.

मैंने आज से पहले कभी पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया है. मेरे लिरिक्स से लेकर मेरी हेल्थ को लेकर पहले कई बार तरह-तरह की बातें हुई है लेकिन मैंने कभी किसी भी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की. मगर इस बार मैंने स्टेटमेंट देना इसलिए जरूरी समझा क्योंकि आरोपों में मेरे साथ-साथ मेरे परिवार वालों को भी शामिल किया गया है.” उन्होंने आगे कहा कि, पत्नी द्वारा सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं.

वहीं, हनी सिंह ने पत्नी संग अपने रिश्ते को लेकर कहा कि, “मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 15 सालों से जुड़ा हुआ हूं. इस इंडस्ट्री से जुड़े कई आर्टिस्ट, मूजिशियन मेरे खास दोस्त हैं. इन सभी को पता है कि मेरा रिश्ता पत्नी संग कैसा रहा है. मैं शालिनी द्वारा लगाए सभी आरोपों को बेबुनियाद करार करता हूं.” 

हनी सिंह ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा आगे कहा कि, “मैं अपने सभी फैंस से अपील करता हूं कि बिना कुछ जाने मामले के नतीजे पर ना पहुंचे.” उन्होंने अपने उन फैंस का भी शुक्रिया किया जिन्होंने इस दौरान हिम्मत दी और उनका स्पोर्ट किया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 11 =